कोडरमा, अरुण सूद। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कोडरमा जिला के जिलाध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता की अध्यक्षता में पूर्व विधायक विश्वनाथ चौक से लेकर स्थानीय झण्डा चौक तक स्थानीय नीति, नियोजन नीति और CTET उत्तीर्ण झारखंड के मेधावी आदिवासी- मूलवासी बेरोजगारों को शिक्षक नियुक्ति में अवसर देने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया।
भाजपा कोडरमा जिला के जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहां कि झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एक निकम्मी सरकार है जो अबतक स्थानीय नियोजन नीति को स्पष्ट नहीं कर पा रही हैं। हेमंत सोरेन ने जितने भी वादे किए हैं सिर्फ कोरे वादे हैं उन्होंने एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं जिसे कहकर वह सत्ता पर आएं हैl
जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा हेमंत सोरेन वादाखिलाफी कर जनता को गुमराह किया है। झारखंड की जनता खासकर आदिवासी यहां ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा के वरीय नेता रमेश हर्षधर ने कहा कि सरकार के द्वारा घोषणा किया गया कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाना सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। वहीं मजदूर यूनियन संघ के वरीय नेता माणिक चंद सेठ ने कहा हेमंत सोरेन की सरकार गठबंधन नहीं ठगबंधन की सरकार है। कोडरमा नगर अध्यक्ष अध्यक्ष नरेंद्र पाल ने सरकार के जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। जहां भाजपा कोडरमा ग्रामीण मण्डल के मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा की सत्ता रूढ़ पार्टी सिर्फ खोखले दावे करके झारखण्ड की जनता को गुमराह करने का भरपूर कार्य किया है।

वहीं भाजयुमो कोडरमा जिला के जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजा यादव भाजयुमो झुमरी तिलैया नगर मंडल के मण्डल महामंत्री सोनू चंद्रवंशी, भाजयुमो झुमरी तिलैया कार्यकारिणी समिति सदस्य प्रभाकर पाण्डेय विवेक पांडेय,धीरज यादव कुन्दन गिरि,सागर खान महताब खान आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारों से झण्डा चौक पर सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।
