Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Jharkhand: नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों का हल्ला बोल, विधानसभा घेरने जा रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज; छोड़े आंसू गैस के गोले
    State

    Jharkhand: नियोजन नीति के खिलाफ छात्रों का हल्ला बोल, विधानसभा घेरने जा रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज; छोड़े आंसू गैस के गोले

    रांची। छात्र नेता जयराम महतो पुलिस की हिरासत में
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 23, 2023Updated:March 23, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची : झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने आज उग्र प्रदर्शन किया. पुलिस ने छात्रों को जगन्नाथ मंदिर के पास रोकने की कोशिश की लेकिन जगन्नाथपुर मंदिर के पास बैरिकेडिंग के बगल से निकलते हुए खेत वाले रास्ते से छात्र विधानसभा तक पहुंचने की कोशिश करने लगे. इस दौरान छात्रों पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया, आंसू गैस के गोले भी छोड़े. छात्र नेता जयराम महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया है. झारखंड यूथ एशोसिएशन, झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले राज्य भर के युवा विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे.

    नियोजन नीति में कमियां आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी, 60- 40 नाय चल तो के नारे के साथ राज्य के विभिन्न जिले से आये छात्रों ने विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे. पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें जगन्नाथपुर मंदिर के पास बैरिकेडिंग कर रोका गया लेकिन छात्र खेत से होकर विधानसभा की तरफ बढ़ रहे थे, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गये हैं.

    पुलिस ने बल का भी प्रयोग किया है. छात्र उग्र आंदोलन के मूड में है वह विधानसभा तक पहुंचने की हर कोशिश कर रहे हैं, छात्र नेता का प्रतिनिधित्व कर रहे देवेंद्र नाथ महतो बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं से युवाओं को संबोधित करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. लगभग 500 की संख्या में युवा हैं जो विधानसभा घेरने पहुंचे. पुलिस प्रशासन की ओर से पहले से वाटर कैनन और सुरक्षा बल तैनात थे.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अब समझते है क्यों छात्र कर रहे है आंदोलन
    राज्य सरकार की ओर से नौकरी देने की बात कह, अब तक मुकम्मल निर्णय नहीं लिए जाने से राज्य के युवा नाराज हैं. उनका कहना है कि जिस सरकार ने पांच लाख नियुक्तियां करने की बात कही थी, वह नियोजन नीति तक स्पष्ट नहीं कर सकी है. सरकार ने जो नियोजन नीति बनायी, उसे कोर्ट ने रद्द कर दिया। फिर जो नियोजन नीति सामने है, उसमें विसंगतियां हैं. वर्तमान की नियोजन नीति में राज्य के युवाओं के भविष्य की सुनिश्चितता नहीं है. वहीं बीते दो दिनों में जो वेकेंसी निकाली है, उसमें भी कई तरह की गड़बड़ियां हैं. राज्य सरकार ने जिलावार आरक्षण रोस्टर जारी किया है. उसमें भी विसंगतियां हैं. ऐसे में युवा आंदोलन का रास्त अपना कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाह रहे हैं.

    सीएम हाउस घेराव का लिया था निर्णय
    आज के विधानसभा घेराव से पहले 20 मार्च को सीएम हाउस घेराव की रणनीति थी. लेकिन सरकार व प्रशासन के आग्रह पर एक दिन पूर्व ही मंत्री आलमगीर आलम व छात्र नेताओं की सकारात्मक वार्ता से आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था. पर 20 मार्च को ही जिलावार आरक्षण रोस्टर व 21 मार्च को सहायक प्रयोगशाला परीक्षा की वैकेंसी निकाल दी गयी. जिसमें कई गड़गड़ी व अनियमिता स्पष्ट रूप से दिखाई दी. इसमें दिख रही गड़बड़ियों की वजह से राज्य के छात्र आक्रोशित हो गए. राज्य के विभिन्न जिलों में युवाओं ने 22 मार्च को जिलावार सरकार का पुतला दहन किया। आज उन्होंने विधानसभा घेराव की घोषणा की थी. झारखण्ड यूथ एशोसिएशन के इमाम सफी व राजेश ओझा ने आंदोलन से संबंधित तमाम जानकारियां दीं.

    झारखंड हाईकोर्ट ने असंवैधानिक बता नियोजन नीति किया था रद्द
    हेमंत सोरेन की सरकार में बनी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन संशोधन नियमावली-2021’ को 16 दिसंबर 2022 को झारखंड हाईकोर्ट ने असंवैधानिक बताते हुए निरस्त कर दिया. कहा कि यह नियमावली भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 व 16 के प्रावधानों का उल्लंघन है. सरकार की यह नियमावली संवैधानिक प्रावधानों पर खरी नहीं उतरती है, इसलिए इसे निरस्त किया जाता है.

    पढ़िए क्या था नियमावली में प्रावधान
    राज्य सरकार ने गजट नोटिफिकेशन संख्या-3849/दिनांक 10.8.2021 के माध्यम से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन संशोधन नियमावली-2021 लागू की थी. इस संशोधित नियमावली में कहा गया था कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को झारखंड के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक व इंटर उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा तथा अभ्यर्थी को स्थानीय रीति-रिवाज, भाषा व परिवेश की जानकारी रखना अनिवार्य होगा, लेकिन झारखंड राज्य के आरक्षण नीति से अच्छादित अभ्यर्थियों के मामले में इस प्रावधान को शिथिल कर दिया गया था. नियमावली में हिंदी व अंग्रेजी को भाषा की सूची से बाहर कर दिया गया था तथा उर्दू को क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा की सूची में शामिल किया गया था.

    विधानसभा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील
    अभी झारखंड विधानसभा का सत्र चल रहा है. युवाओं के आंदोलन को देखते हुए विधानसभा के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. लगभग 500 की संख्या में युवा हैं जो विधानसभा घेरने पहुंचे.

    ये भी पढ़िए…

    Jharkhand : आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व सरहुल आज से शुरू

    Post Views: 646
    60:40 नियोजन नियोजन नीति
    Previous ArticleJharkhand : आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व सरहुल आज से शुरू
    Next Article Chhattisgarh : मोदी सरनेम मामले में राहुल को सजा, रायपुर में कांग्रेसियों का हंगामा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.