रांची। भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य में तीसरी बार गर्मी की छूटी बढ़ाई गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बढ़ती गर्मी और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ायी हैं। शिक्षा सचिव के हस्ताक्षर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक झारखंड में संचालित सभी कोटि के स्कूलों में क्लास केजी से आठवीं तक छुट्टी रहेगी। इन क्लासेस की छुट्टियां 21 जून तक रहेंगे। वहीं क्लास नौ से 12वीं की कक्षा सुबह सात बजे से 11 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गयी है। आदेश में कहा गया है कि इस दौरान पढ़ाई में होने वाली क्षति की पूर्ति के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
Trending
- सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत
- कन्हर नदी तट पर छठ महापर्व की गूंज, श्रद्धालुओं ने संभाली स्वच्छता की कमान
- झारखंड के 17 जिलों में 24 को गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट
- कन्हर नदी का तेज बहाव भी नहीं रोक पा रहा मछुआरों का जोखिम भरा शौक
- वीर जवानों को नमन: पुलिस स्मृति दिवस परेड में गूंजा ‘अमर शहीदों अमर रहो’
- झामुमो नहीं लड़ेगा बिहार विधानसभा चुनाव, राजद और कांग्रेस दोषी : सुदिव्य
- चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार
- रामानुजगंज में दीपों की रौनक, हर घर सजा, हर दिल खिला