रांची। प्रेमिका ने हाथ पर प्रेमी का नाम लिखकर कर ली आत्महत्या। पुलिस को हथेली में आई लव यू पंचानंद लिखा मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। घर छोड़ने से पहले युवती ने घर में भी एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें प्रेमी के नाम का जिक्र था। पुलिस अबतक यह स्पष्ट नहीं बता सकी है कि इन दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
पिता ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का लगाया लगाया
घटना झारखंड में रांची के सिकिदिरी थाना इलाके के लाधुप गांव का है। नर्सिंग की छात्रा ने गांव में ही पलाश के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को शव के हाथ में आई लव यू पंचानंद लिखा मिला। इस सबूत ने पुलिस को अपराधी पकड़ने में काफी मदद की। प्रेमी पंचानंद मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के परिजनों ने शव की पहचान कर ली। प्रेमी अनगड़ा थाना क्षेत्र के चंद्राटोली का रहने वाला है। पिता ने प्रेमी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बेटी शनिवार को घर से निकली थी। सुबह लाधुप गांव में जंगल दातून तोड़ने गयी लड़की ने शव देखा जिसके बाद गांव वालों की सूचना दी। हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया ने शव की जानकारी सिकिदिरी पुलिस को दी थी।
युवती ने सुसाइड नोट पर परिजनों से मांगी माफी
स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ से शव उतारा गया। जहां युवती ने आत्महत्या की थी वहां से पुलिस ने एक बैग, पानी की एक बोतल, एक मोबाइल और कपड़ा जब्त किया है। परिजनों ने यह भी बताया कि युवती घर में भी एक सुसाइड नोट छोड़कर गयी थी उसने परिजनों से माफी मांगी है। पंचानंद से प्रेम संबंध का भी जिक्र किया है। अब पुलिस इस मामले में प्रेमी से पूछताछ कर रही है। उन दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है।
ये भी पढ़िए….