Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

    November 24, 2026

    यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार

    November 24, 2026

    Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
    • यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार
    • Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Others»Weather»Delhi-NCR में सुबह हुई कहीं तेज-कहीं कम बरसात, पांच दिन 23 राज्यों के लिए भारी
    Weather

    Delhi-NCR में सुबह हुई कहीं तेज-कहीं कम बरसात, पांच दिन 23 राज्यों के लिए भारी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Monsoon In Jharkhand
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज सुबह कहीं तेज और कहीं कम बारिश हुई है। गाजियाबाद में सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई बरसात ने मात्र 20-25 मिनट में कई इलाकों की प्रमुख सड़कों को जलमग्न कर दिया। शालीमार गार्डन मेन में भारत माता चौक से दिल्ली के सीमापुरी डीटीसी बस डिपो तक का मार्ग लबालब हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिन 23 राज्यों में भारी बारिश होगी।

    इस बीच लगभग सारा देश मानसूनी बारिश से भीग रहा है। यह बारिश पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों के नागरिकों के लिए आफत बन गई है।उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-स्खलन की वजह से बंद बद्रीनाथ हाइवे 83 घंटे बाद खुल गया है। यहां लगभग 4500 यात्री जगह-जगह फंस गए थे। बिहार में बिजली गिरने से पिछले 24 घंटे में 21 और लोगों की जान चली गई है। असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार तो हुआ है पर अभी भी 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। देश के 23 राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिन बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में अब बाढ़ का असर विकराल रूप लेता जा रहा है। बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सीतापुर के करीब 250 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लखीमपुर खीरी के 150, शाहजहांपुर के 30, बदायूं के 70, बरेली के 70 और पीलीभीत के करीब 222 गांव की बड़ी आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। पूर्वांचल के बलिया में भी कई जगह बाढ़ की स्थिति गंभीर है। राज्य के 800 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 13, 14, 17 और 18 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। 1-12 जुलाई के बीच राज्य में 81.8 मिलीमीटर बारिश हुई है जो इस अवधि में सामान्य 85.6 मिलीमीटर से चार फीसदी कम है। शुक्रवार को धर्मशाला में सबसे अधिक 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक 6 मौतें मधुबनी जिले में हुई हैं। इस महीने बिजली गिरने से अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है। मूसलाधार बारिश ने 24 घंटे भागने वाली मुंबई की रफ्तार रोक दी है। मुंबई में सड़कें दरिया बन गई हैं। लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है और लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून के साथ ही मुंबई के ऊपर एक तूफानी चक्रवात की स्थिति बनी है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को भी जमकर बारिश हुई।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान मेघालय, गुजरात, कोंकण, गोवा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अच्छी बारिश हुई है। बिहार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ठीक-ठीक बारिश हुई है।

    पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई है। राजस्थान के नागौर जिले के परबतसार में सबसे अधिक 89 मिलीमीटर और धौलपुर जिले के सेपाउ में 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

    ये भी पढ़िए…………

    Madhya Pradesh के 8 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना, कई जिलों में रहेगी धूप-छांव की स्थिति

    Views: 456
    Previous ArticleMadhya Pradesh के 8 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना, कई जिलों में रहेगी धूप-छांव की स्थिति
    Next Article IAS पूजा खेडकर के मां की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज, पिस्तौल लहराने का वीडियो हुआ था वायरल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट

    October 28, 2026

    बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    अचानक बदला झारखंड का मौसम! रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 13 सितंबर तक येलो अलर्ट

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

    November 24, 2026

    यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार

    November 24, 2026

    Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

    November 24, 2026

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां

    November 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
    • यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार
    • Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.