Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»प्रतापपुर विधायक के जाति प्रमाणपत्र विवाद में अहम सुनवाई पूरी, दोनों पक्षों ने पेश किए दस्तावेज, अगली तारीख 29 दिसंबर निर्धारित
    Chhattisgarh

    प्रतापपुर विधायक के जाति प्रमाणपत्र विवाद में अहम सुनवाई पूरी, दोनों पक्षों ने पेश किए दस्तावेज, अगली तारीख 29 दिसंबर निर्धारित

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र विवाद की बहुचर्चित सुनवाई गुरुवार को जिला स्तरीय छानबीन समिति के समक्ष संपन्न हुई। इस दौरान समिति के सामने दोनों पक्ष उपस्थित हुए, जहां बचाव पक्ष ने जाति संबंधी साक्ष्यों का प्रस्तुतिकरण के लिए समय मांगा, वहीं शिकायतकर्ता पक्ष ने अपने दस्तावेज समिति को सौंप दिए। समिति ने सभी दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 29 दिसंबर निर्धारित कर दी है।

    राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भानु प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आवेदक धन सिंह धुर्वे समेत शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा उपलब्ध सभी दस्तावेज समिति के समक्ष रख दिए गए। उन्होंने बताया कि बचाव पक्ष ने अपने दस्तावेजों को प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था, जिसके बाद अगली तारीख 29 दिसंबर तय की गई है। इस दिन समिति दोनों पक्षों की उपस्थिति में आगे की कार्रवाई करेगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इधर, विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के संदर्भ में उन्होंने समिति के सामने अपनी आपत्तियां पूर्व में दर्ज कराई थीं। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता पक्ष ने आज उनका जवाब प्रस्तुत किया, जिसके अध्ययन एवं आगे की सुनवाई हेतु नई तारीख तय की गई है।

    विवाद की जड़

    उल्लेखनीय है कि, यह मामला तब चर्चा में आया जब बिलासपुर हाई कोर्ट ने विधायक पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र की जांच के लिए बलरामपुर कलेक्टर को सत्यापन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ताओं ने याचिका में दावा किया है कि विधायक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की रहने वाली हैं, जहां गोंड़ समुदाय अनुसूचित जाति वर्ग में सूचीबद्ध है। साथ ही आरोप है कि 2002–03 में वाड्रफनगर एसडीएम द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र पति की जाति के आधार पर दिया गया, जो नियमों के खिलाफ है।

    धारा 144 लागू, कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

    सुनवाई से पहले बुधवार शाम कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेंद्र कटारा ने कलेक्ट्रेट के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पिछली समिति बैठक के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी प्रकार की भीड़, तनाव या उपद्रव की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

    जारी आदेश के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर से 500 मीटर की परिधि में सभा, रैली, जुलूस, धरना–प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। एक स्थान पर चार से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।

    ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर कोई भी व्यक्ति अस्त्र–शस्त्र, विस्फोटक या घातक हथियार लेकर नहीं चल सकेगा।

    सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाली किसी भी गतिविधि—तोड़फोड़, पुतला दहन, टायर जलाकर रास्ता अवरुद्ध करना पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    आदेश का उल्लंघन करने वालों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह प्रतिबंध 11 दिसंबर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

    इस बहुचर्चित प्रकरण को लेकर पूरे जिले में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ी हुई है, और 29 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

    ये भी पढ़िए…….

    कलेक्टर कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी, जिला पंचायत भवन बना अस्थायी जेल

    Post Views: 856
    Previous Articleकलेक्टर कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी, जिला पंचायत भवन बना अस्थायी जेल
    Next Article विधायक जाति विवाद का फैसला टला, आदिवासी समाज का चक्का जाम
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.