Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    लाठीचार्ज के बाद भी नहीं झुके छात्र, जयपाल सिंह स्टेडियम में आमरण अनशन जारी

    August 11, 2026

    बलरामपुर-रामानुजगंज में बायपास की राह आसान, 4-लेन सड़क के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश

    August 11, 2026

    श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का लगाया आरोप

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • लाठीचार्ज के बाद भी नहीं झुके छात्र, जयपाल सिंह स्टेडियम में आमरण अनशन जारी
    • बलरामपुर-रामानुजगंज में बायपास की राह आसान, 4-लेन सड़क के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश
    • श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का लगाया आरोप
    • ग्रेफाइट प्लांट के पानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जांच की मांग
    • बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे
    • छात्र आंदोलन पर विधानसभा में संग्राम, हंगामे के चलते दो बार स्थगित हुई कार्यवाही
    • झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; टायर-लकड़ी जलाकर प्रदर्शन
    • इतिहास के पन्नों में 11 अगस्त : हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गया 18 साल का वीर खुदीराम बोस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»चाकू से हड्डियां नहीं कटीं तो कट्टर लेकर आया; जयपुर में सनसनीखेज वारदात, पढ़िए
    State

    चाकू से हड्डियां नहीं कटीं तो कट्टर लेकर आया; जयपुर में सनसनीखेज वारदात, पढ़िए

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 17, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली : जयपुर में दिल्ली श्रद्धा मर्डर जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां एक इंजीनियर ने अपनी सगी ताई की सिर फोड़कर हत्या कर दी। रसोई में मर्डर करने के बाद आरोपी बॉडी को घसीट कर बाथरूम में ले गया। फिर बाजार से मार्बल कटर ले आया। इससे शव के 8 टुकड़े कर ट्रॉली बैग में भरे और मौका पाकर इन्हें दिल्ली-सीकर हाईवे पर तीन अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

    पुलिस ने बताया कि वारदात विद्याधर नगर के सेक्टर-2 में 11 दिसंबर को हुई। सरोज देवी (62) ने अपने जेठ के बेटे अनुज शर्मा को एक धार्मिक कार्यक्रम में जाने से रोका तो वह तैश में आ गया और उनकी हत्या कर दी। सरोज देवी की बेटियों पूजा शर्मा (38) और मोनिका ने इस मामले में 16 दिसंबर को अपनी मां के मर्डर का मामला दर्ज कराया। उन्होंने अपने चचेरे भाई अनुज शर्मा पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। पूजा और मोनिका की शादी हो चुकी है। भाई अमित विदेश में रहता है। पूजा की ससुराल बीकानेर में है। पूजा ने बताया कि उनके पिता की मौत 1995 में हो गई थी। मां सरोज देवी विद्याधर नगर में चाचा बद्री प्रसाद शर्मा के यहां रहती थीं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कीर्तन में जाने से रोका था
    पुलिस ने बताया कि हत्या 11 दिसंबर की सुबह करीब 10.30 बजे की गई। आरोपी ‘हरे कृष्णा’ मूवमेंट से जुड़ा है। वह कीर्तन में दिल्ली जाने वाला था। सरोज देवी ने उसे रोका। उन्होंने कहा कि मत जाओ, मेरे पास रहो। अनुज को गुस्सा आ गया। उसने हथौड़े से सरोज देवी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने बॉडी को चाकू से काटने की कोशिश की। हडि्डयां नहीं कटीं तो वह मार्बल कटर ले आया। इससे बॉडी के टुकड़े-टुकड़े किए। इसके बाद तीन-चार घंटे बाद तक वह बॉडी को ठिकाने लगाने की कोशिश करता रहा।

    खून के धब्बे साफ करता दिखा आरोपी
    12 दिसंबर को आरोपी अनुज ने पूजा को कॉल कर बताया कि 11 दिसंबर की दोपहर करीब 3 बजे बड़ी मम्मी (सरोज देवी) रोटी देने के लिए घर से बाहर गई थीं। इसके बाद वापस नहीं आईं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट विद्याधर नगर थाने में करवा दी है। खबर लगते ही उसी दिन बड़ी बहन मोनिका चाचा के घर आ गई।

    13 दिसंबर को मोनिका घर में ही थी। अनुज दीवार पर लगे खून के धब्बे कपड़े से साफ कर रहा था। मोनिका ने उससे पूछा तो वह घबरा गया। कहा कि मुझे नकसीर आ गई थी। जो दीवार पर लग गई, उसे साफ कर रहा हूं। मोनिका को शक हुआ तो उसने छोटी बहन पूजा को कॉल कर बताया। इस पर पूजा भी अपने पति के साथ 15 दिसंबर को चाचा के घर पहुंची।

    बॉडी के टुकड़ों पर डाली मिट्टी
    डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया कि वारदात के बाद अनुज करीब तीन-चार घंटे तक बॉडी के टुकड़ों को लेकर घूमता रहा। वह साथ में बाल्टी भी लेकर घूम रहा था। शाम करीब 4 बजे सीकर-दिल्ली हाईवे पर वन विभाग की चौकी के पीछे उसने शव के टुकड़ों को फेंक दिया। बाल्टी से टुकड़ों के ऊपर मिट्‌टी डाल दी। इसके बाद बैग और बाल्टी लेकर घर लौट आया। यहां उसने बैग भी धोया।

    हरिद्वार चला गया हत्यारा
    घर पहुंचने पर पूजा ने अपनी बड़ी बहन मोनिका से चचेरे भाई अनुज के बारे में पूछा। मोनिका ने बताया कि अनुज हरिद्वार गया है। दोनों बहनों ने आपस में बात की तो अनुज पर शक और गहरा गया। इसके बाद शुक्रवार शाम थाने जाकर दोनों बहनों ने गुमशुदा मां की हत्या का शक जताया। दोनों बहनों का इशारा अनुज की तरफ ही था।

    इंजीनियरिंग की थी
    डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया कि​​​ अजमेर रोड स्थित​​​​ भांकरोटा (जयपुर) से आरोपी अनुज शर्मा ने इंजीनियरिंग की थी। 1 साल पहले ही उसने ‘हरे कृष्णा’ मूवमेंट से दीक्षा ली थी। पिता बद्री प्रसाद पीएनबी में एजीएम पद से रिटायर हुए हैं। घर में आरोपी अनुज शर्मा सहित चार सदस्य रहते थे। इसमें पिता बद्री प्रसाद (65), अनुज की बड़ी बहन शिवी (33) और ताई सरोज शर्मा शामिल थीं। अनुज शर्मा की मां नहीं हैं। वारदात वाले दिन बद्री प्रसाद और शिवी इंदौर गए थे। इंदौर में शिवी के रिश्ते की बात चल रही है। शिवी जयपुर स्थित एक आईटी कंपनी में जॉब करती है। 12 दिसंबर को बद्री प्रसाद और शिवी इंदौर से वापस जयपुर आ गए थे। इंजीनियरिंग करने के बाद अनुज शर्मा ने भी जयपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में करीब एक साल जॉब की थी। सरोज देवी पिछले 3-4 साल से कैंसर से पीड़ित थीं। उनकी कीमोथैरेपी चल रही थी।

    Post Views: 593
    Jaipur Crime News Offbeat News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Article‘हड्डी’ के लिए साड़ी-बिंदी में नजर आए नवाज, शेयर की तस्वीर
    Next Article चर्चाओं के बीच : नवोदित अभिनेत्री शुभ पांडेय
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    लाठीचार्ज के बाद भी नहीं झुके छात्र, जयपाल सिंह स्टेडियम में आमरण अनशन जारी

    August 11, 2026

    बलरामपुर-रामानुजगंज में बायपास की राह आसान, 4-लेन सड़क के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश

    August 11, 2026

    श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का लगाया आरोप

    August 11, 2026

    ग्रेफाइट प्लांट के पानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जांच की मांग

    August 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • लाठीचार्ज के बाद भी नहीं झुके छात्र, जयपाल सिंह स्टेडियम में आमरण अनशन जारी
    • बलरामपुर-रामानुजगंज में बायपास की राह आसान, 4-लेन सड़क के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश
    • श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का लगाया आरोप
    • ग्रेफाइट प्लांट के पानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जांच की मांग
    • बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.