Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»झारखंड की राजधानी रांची में 28 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, जुटेंगे बड़े नेता
    Jharkhand

    झारखंड की राजधानी रांची में 28 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, जुटेंगे बड़े नेता

    Ranchi: शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जगह-जगह होर्डिग लगाये जा रहे हैं। झामुमो और कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त उत्साह है। शपथ समारोह को भव्य बनाने के लिए और आने वाले वीआईपी गेस्ट के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। सभी वीआईपी गेस्ट के लिए स्पेशल कारकेड तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से वीआईपी अतिथियों को सुरक्षित समारोह स्थल तक लाया जाएगा।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन गुरुवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर की शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ ग्रहण करायेंगे।

    इस समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, एनसीपी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड कोंगकल संगमा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखू, पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार, तमिलानडू के पूर्व उप मुख्यमंत्री उदय स्टालिन, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मासस के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, नवीन पटनायक, कपिल सिब्बल के अलावा और भी कई नाम शामिल हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जगह-जगह होर्डिग लगाये जा रहे हैं। झामुमो और कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त उत्साह है। शपथ समारोह को भव्य बनाने के लिए और आने वाले वीआईपी गेस्ट के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। सभी वीआईपी गेस्ट के लिए स्पेशल कारकेड तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से वीआईपी अतिथियों को सुरक्षित समारोह स्थल तक लाया जाएगा। अति विशिष्ट अतिथियों को प्रोटोकॉल के अनुसार सारी सुविधाएं समय पर मिलें इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। राजकीय अतिथियों की आगवानी, उनके ठहरने, समारोह स्थल तक जाने से लेकर उनकी विदाई तक की फूल फ्रूप तैयारी की गई है।

    रांची पुलिस लाइन में 500 से ज्यादा वाहनों को वीआईपी गेस्ट के लिए तैयार रखा गया है। नेताओं के ठहरने वाले सभी चिह्नित राजकीय अतिथिशाला और अन्य जगहों पर विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। रांची आने और यहां से लौटने तक उनकी सुविधा का ध्यान रखने की पूरी तैयारी की गई है। वहीं, दक्षिण भारत से आने वाले अतिथियों को भाषाई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए अंग्रेजी बोलने-समझने वाले अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। वीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस के जवानों को सीनियर अधिकारियों के के जरिये बुधवार को ब्रीफ भी किया गया है। जहां अतिथियों को ठहराया जाएगा वहां से लेकर समारोह स्थल और विदाई स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। समारोह के पूर्व अतिथियों के आवसन स्थल से लेकर समारोह स्थल तक पुलिस ड्राई रन कर व्यवस्था चाक-चौबंद बनाएगी।

    अति विशिष्ट अतिथियों के कारकेड में कार्डियक एंबुलेंस भी रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क, समारोह स्थल पर कंट्रोल रूम, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय की भी व्यवस्था की गयी है। समारोह के पहले और बाद में समारोह स्थल तक आने-जाने में किसी को परेशानी नहीं हो इसके लिए अलग से ट्रैफिक प्लान भी बनाया गया है।

    शपथ ग्रहण समारोह स्थल और अतिथियों के ठहरने की जगह एवं सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा को लेकर पांच एसपी, 30 डीएसपी, 65 इंस्पेक्टर, एएसआई से लेकर दारोगा तक 350 अफसर और लगभग चार हजार जवान की तैनाती की गयी है। इसके अतिरिक्त एसटीएफ और एटीएस की टीम के अलावा रैप की चार टीम को भी लगाया गया है जबकि सुगम यातायात व्यवस्था के लिए प्रशिक्षित 100 ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भी तैनाती की गयी है।

    ये भी पढ़िए………..

    पलामू में चौकीदार पद के सफल अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी प्रदर्शन

    Post Views: 534
    Hemant Soren Oath Ceremony
    Previous Articleपलामू में चौकीदार पद के सफल अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी प्रदर्शन
    Next Article एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.