Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»HEC के सबसे पुराने मजदूर नेता राणा संग्राम सिंह का निधन
    Crime

    HEC के सबसे पुराने मजदूर नेता राणा संग्राम सिंह का निधन

    Ranchi: इंटक के जाने माने राष्ट्रीय वरीय सचिव और एचईसी के सबसे पुराने मजदूर नेता राणा संग्राम सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। संग्राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राणा संग्राम का अंतिम संस्कार रविवार को धुर्वा स्थित सिठियो मुक्तिधाम में सुबह 11 बजे होगा।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। एचईसी के सबसे पुराने मजदूर नेता और इंटक के जाने माने राष्ट्रीय वरीय सचिव राणा संग्राम सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राणा संग्राम सिंह के पार्थिव शरीर को पारस अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को धुर्वा स्थित सिठियो मुक्तिधाम में सुबह 11 बजे होगा। यूनियन लीडर के धुर्वा स्थित आवास से मुक्तिधाम तक सुबह 10 बजे शव यात्रा निकाली जायेगी।

    हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री लीलाधर सिंह ने राणा संग्राम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राणा संग्राम सिंह के निधन के साथ मजदूर आंदोलन के एक युग की समाप्ति हो गयी। उन्होंने कहा कि उनकी आखिरी इच्छा थी कि एचईसी का एक बार फिर से पुनरुद्धार करे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    राणा संग्राम सिंह का जन्म कैमूर जिले के मोहनिया के पास बसंत पुर में हुआ था। सिंह ने 1956 में रांची के ठाकुर गांव से ग्रामीण विकास पदाधिकारी के रूप में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1960 में एचईसी जॉइन किया था। इसके बाद 1962 में हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (एचईसी द्वारा मान्यता प्राप्त यूनियन) में उपाध्यक्ष चुने गये थे। वर्ष 1969 में राणा संग्राम सिंह हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री निर्वाचित हुए थे। 

    उन्होंने एचईसी कर्मी के लिए छोटे-बड़े कुल 80 समझौते किये। इनमें एक 1971 का प्रसिद्ध त्रिपक्षीय समझौता भी शामिल है। इस समझौते से सभी वर्ग के कर्मचारी लाभान्वित हुए थे। राणा संग्राम सिंह ने दो बार एचईसी का पुनरुद्धार भी कराया। एक बार बीआईएफआर से और दूसरी बार झारखंड हाईकोर्ट से।

    राणा साहब एचईसी के अलावा बासल पतरातू, एसबीएल रांची, एसएनएल रांची, मेरिन डीजल इंजन प्लांट रांची और इंडियन एक्सप्लोसिव कर्मचारी यूनियन गोमिया के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा वह बिहार प्रदेश कांग्रेस लेबर सेल और झारखंड प्रदेश कांग्रेस लेबर सेल के अध्यक्ष के साथ-साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने इंटक के राष्ट्रीय वरीय सचिव, झारखंड प्रदेश इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष और इंडियन नेशनल मेटल वर्कर्स फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। 

    वर्ष 1967 के दंगे से पीड़ित विस्थापित मुसलमानों को बसाया था। उनके इस नेक काम के लिए इंदिरा गांधी ने व्यक्तिगत रूप से बधाई संदेश भेजकर बधाई दी थी। राणा संग्राम सिंह की राजनीति में अच्छी पकड़ थी। उन्हें इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, नरसिम्हा राव, डॉ. जगन्नाथ मिश्रा, बिन्देश्वरी दुबे, चन्द्रशेखर सिंह, शिबू सोरेन जैसे बड़े लोग व्यक्तिगत रूप से पहचानते थे।

    ये भी पढ़िए…..

    वन्य जीवन और झारखंडी परिवेश की झलक दिखेगी आरआर स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल में

    Post Views: 622
    HEC Ranchi Offbeat News rana sangram singh dead
    Previous Articleवन्य जीवन और झारखंडी परिवेश की झलक दिखेगी आरआर स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल में
    Next Article मांगों पर सहमति के बाद सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.