Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Health»अंबिकापुर के हृदय रोगियों को मिली राहत, शुरू हुई पेसमेकर की सुविधा
    Health

    अंबिकापुर के हृदय रोगियों को मिली राहत, शुरू हुई पेसमेकर की सुविधा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अंबिकापुर, ऑन. संवाददाता। आदिवासी अंचल सरगुजा में भी अब हृदय रोगियों के लिए पेसमेकर लगाने की सुविधा उपलब्ध है। संजीवनी फ्रैक्चर एंड आई केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने हृदय रोग के मरीज को पेसमेकर लगाने में सफलता हासिल की है। मरीज को अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। 

    संभवतः यह संभाग का पहला मामला होगा जब मरीज को सीआर्म पेसमेकर चिकित्सकों द्वारा सफलतापूर्वक लगाया गया है और चिकित्सकीय निगरानी के बाद अब मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर चला गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बलरामपुर जिले के कुसमी निवासी रघुवंश प्रसाद यादव को हृदय रोग की बीमारी थी और उनकी धड़कन धीमी होने के साथ साथ बार बार चक्कर आने की समस्या हो रही थी। ऐसे में परिजन उनका उपचार रांची में करा रहे थे लेकिन रांची में उपचार के बाद भी उनकी हालत गंभीर हो गई और आनन फानन में परिजन मरीज को लेकर संभाग मुख्यालय के संजीवनी फ्रैक्चर एंड आई केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे थे। 

    अस्पताल में मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल में पदस्थ डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिजीत प्रसाद ने मरीज का ऑपरेशन कर पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया लेकिन सरगुजा में यह सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 

    बनारस बीएचयू के विशेषज्ञों से ली गई मदद

    डॉ. अभिजीत ने बताया कि मरीज को गंभीर स्थिति में लाया गया था और सरगुजा में पेसमेकर की सुविधा नहीं थी इसके बाद भी समय पर उपचार कर बनारस बीएचयू के विशेषज्ञों की मदद ली गई और डॉक्टरों की टीम ने मरीज का ऑपरेशन किया। 

    मरीज को लगाया गया सीआर्म पेसमेकर

    उन्होंने बताया कि आम तौर पर ऐसे मरीजों को बाहर ले जाना काफी मुश्किल होता है क्योंकि समय पर उपचार नहीं मिलने से मरीज की जान को खतरा रहता है और अब स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा लोगों को मिल रही है। संभवतः पहली बार किसी हृदय रोग के मरीज को सीआर्म पेसमेकर लगाया गया है। 

    कार्डियक अरेस्ट के बाद सीपीआर देकर बचाई गई मरीज की जान

    टीम में शामिल चिकित्सक डॉ. रुपेश ने बताया कि आम तौर पर पेसमेकर लगाने के लिए चिकित्सकों द्वारा पहले से तैयारी की जाती है लेकिन इस केस में मरीज को कार्डियक अरेस्ट हुआ था और उसके दिल की धड़कन रुक गई थी ऐसे में सीपीआर देकर दिल की धड़कन वापस लाइ गई और फिर मरीज को सामान्य स्थिति में करने के बाद उसका ऑपरेशन किया गया। 

    सरगुजा अंचल की सबसे बड़ी उपलब्धि

    अस्पताल प्रबंधन से जुड़े डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि यह सरगुजा अंचल की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि अब यहां डीएम कार्डियोलॉजिस्ट उपलब्ध है और हृदय रोग के गंभीर मरीजों का उपचार हो रहा है। मरीज को मरणासन स्थिति में लाया गया था और यह हर्ष का विषय है कि अब मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

    अब जानिए क्या है पेसमेकर मशीन

    हमारे शरीर में एक नेचुरल पेसमेकर होता है जिसका काम होता है दिल को बताना कि कब उसको धड़कना है। जिस तरह किसी भी गाड़ी में एक फ्यूल सप्लाई और इलेक्ट्रिकल सप्लाई होती है या घरों में पानी और बिजली की सप्लाई होती है, ठीक उसी तरह दिल में भी खून की सप्लाई होती है और एक इलेक्ट्रिकल सिस्टम होता है। ये सिस्टम दिल को सही समय पर बताता है कि कब धड़कना है। ये दिल को 60-90 के बीच में धड़कवाता है।

    एक्सरसाइज करते हुए या बुखार में धड़कन अपने आप बढ़ जाती है। कई सारी दिल की ऐसी बीमारियां होती हैं जिनमें इस नेचुरल पेसमेकर पर असर पड़ता है। हार्ट रेट स्लो हो जाता है और दिल उसे बढ़ा नहीं पाता। सबसे आम बीमारी जिसमें पेसमेकर लगता है वो है कोरोनरी आर्टरी डिजीज। इसमें दिल के अंदर ब्लड सप्लाई कम हो जाती है। कई बीमारियों में वॉल्व ख़राब हो जाता है और दिल का नेचुरल पेसमेकर प्रभावित होता है। कई दिल की बीमारियां जन्मजात होती हैं। ऐसी स्थिति में पेसमेकर लगवाने की ज़रूरत पड़ती है। 24 घंटे वाला ईसीजी टेस्ट बता देता है कि पेसमेकर लगवाने की ज़रूरत है या नहीं।

    ये भी पढ़िए…..

    निःशुल्क नेत्र, दंत एवं मधुमेह जांच चिकित्सा शिविर संपन्न

    Post Views: 1,158
    Previous Articleनिःशुल्क नेत्र, दंत एवं मधुमेह जांच चिकित्सा शिविर संपन्न
    Next Article छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    चक्कर आना और सिर घूमना एक नहीं, जानें दोनों में क्या है फर्क

    April 27, 2026

    बिना तनाव के बेचैनी, घबराहट और दिल जोर से धड़कना, पेट से जुड़ा है कनेक्शन

    April 9, 2026

    सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर

    April 3, 2026

    शमा लाइब्रेरी खिरगांव में आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

    February 9, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.