बलरामपुर। जिले में गजराज का आतंक जारी है। एक बार फिर हाथी ने एक युवक को मार डाला है। घटना रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के महावीरगंज बीट का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेस्ट टीम ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवशंकर सिंह (20 वर्ष) मानसिक रूप से कमजोर था। सोमवार की दोपहर से ही घर से लापता था। शाम ढलते ही नरदेव जंगल चला गया। जहां देर रात हाथी के हमले से मारा गया। परिजनों को घटना की सूचना आज सुबह करीब 10 बजे मिली। परिजनों से घटना के जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया गया है।
घर से 3-4 बजे निकला था। शाम को जंगल की ओर चला गया। घटना सोमवार देर रात की है। आज सुबह करीब 10 बजे हमे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर घटना की जानकारी दी फिर उसके बाद हमलोग पहुंचे। फिर हमलोगों ने पुलिस और वन विभाग को जानकारी दिए। –कमलेश सिंह, मृतक का भाई।
इस पूरे मामले में रेंजर संतोष पाण्डेय ने ऑफबीट के संवाददाता को बताया कि रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अभी छह हाथियों विचरण कर रहें है। ये सभी तीन गुटों में बटे हुए है। एक-एक हाथी के अलग-अलग दल और एक चार हाथी का ग्रुप है। इनमे से एक लोनर हाथी है जो शनिवार हमारे वन परिक्षेत्र में आया हुआ है। इस आक्रमक हाथी ने लगातार 5-6 मकान को तोड़ा है और इसी हाथी के द्वारा कल रात्रि को महावीरगंज में एक व्यक्ति को भी कुचलकर मार डाला है।
लगातार भ्रमण कर रही है टीम: रेंजर संतोष पाण्डेय ने आग कहा कि हमारी टीम लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कर रही है और लोगों को समझा भी रही है कि जंगल की ओर न जाएं। जिनके कच्चे मकान है उन्हें पक्के मकान में शिफ्ट भी किया जा रहा है। जनहानि पर तत्काल 25000 रुपए की सहायता राशि दी गई है। जनहानि में 6 लाख रुपए देने का प्रावधान है जोकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को दी जाएगी।
ये भी पढ़िए…………