Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    कुसमी तहसील में ‘भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित’ नोटिस बोर्ड पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग

    October 14, 2026

    फिर विवादों में ग्राम सचिव दिनेश ठाकुर, ग्राम सभा में हंगामे के बाद चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

    October 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • कुसमी तहसील में ‘भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित’ नोटिस बोर्ड पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग
    • फिर विवादों में ग्राम सचिव दिनेश ठाकुर, ग्राम सभा में हंगामे के बाद चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»विधायक बृहस्पति सिंह के प्रयास से रामचंद्रपुर के लोगों को मिला सौगात, 15 करोड़ की लागत से होगा पुल का निर्माण; सरहदी क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर
    Politics

    विधायक बृहस्पति सिंह के प्रयास से रामचंद्रपुर के लोगों को मिला सौगात, 15 करोड़ की लागत से होगा पुल का निर्माण; सरहदी क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 20, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, अनिल गुप्ता: विधायक बृहस्पत सिंह जिले को एक और सौगात देने जा रहे है. विधायक के प्रयास से रामचंद्रपुर विकासखंड के गांव धौली के बालचौरा के कन्हर नदी पर करीब 15 करोड़ की लागत से अंतरराज्य उच्च स्तरीय पुल निर्माण से झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के बीच नया कॉरिडोर बनेगा. कॉरिडोर बनने से सामाजिक और व्यापारिक सरोकार को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही क्षेत्र का विकास के नए रास्ते खुलेंगे. पुल के निर्माण से झारखंड के धुरकी प्रखंड के लोगों को अंबिकापुर जाने में 50 किलोमीटर की दूरी कम होगी. वही सनावल क्षेत्र के लोगों को गढ़वा जाने में 50 किलोमीटर की बचत होगी. इस प्रकार दोनों क्षेत्रों के लिए यह पुल वरदान साबित होगा.

    गौरतलब है कि विगत कई दशकों से झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र के लोगों की कनहर नदी में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण की मांग की जाती रही है. वही झारखंड के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी इसके लिए कई बार ठोस पहल भी की गई, परंतु इसके बाद भी किसी न किसी कारण से झारखंड सरकार के द्वारा उच्च स्तरीय पुल निर्माण का कार्य नहीं कराया जा सका. इसी बीच विधायक बृहस्पत सिंह के प्रयासों से कन्हर नदी में करीब 15 करोड़ रुपय लागत से उच्च स्तरीय अंतरराज्य पुल का निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. दोनों प्रदेशों के दर्जनों गांव के लाखों लोग इस पुल के निर्माण से लाभान्वित होंगे.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    झारखंड के विधायक ने पुल निर्माण के लिए 2 वर्षों तक अपनी बाल-दाढ़ी नहीं कटवाने की लिए ली थी प्रतिज्ञा, झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया था शिलान्यास

    छत्तीसगढ़ के साथ-साथ यह पुल झारखंड के लोगों के लिए भी कितना महत्वपूर्ण है वह इस बात से समझा जा सकता है कि स्थानीय विधायक ने यहां पर पुल निर्माण का संकल्प लिया था एवं पुल निर्माण नहीं स्वीकृत हो जाने तक बाल-दाढ़ी नहीं कटवाने का संकल्प लिया था. पुल निर्माण के लिए 24 मई 2019 को विधिवत पूजा अर्चना कराया गया जिसके बाद उनके द्वारा बाल-दाढ़ी कटवाया गया था. पुल निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया था परंतु वन विभाग की आपत्ति के बाद पुल निर्माण कार्य रुक गया. वहीं आपको बताते चले कि उक्त पुल निर्माण के लिए झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची में एक कार्यक्रम के दौरान शिलान्यास किया था.

    2009 में नाव पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई थी 

    बालचौरा कन्हर नदी से वर्ष भर लोग आना-जाना करते हैं यहां तक की बरसात के दिनों में जब नदी लबालब भरी रहती है उस समय भी लोग नाव से आना जाना करते है. 2009 में नाव पलटने से 9 लोग बह गए थे. इस बड़ी घटना के बाद छत्तीसगढ़ एवं झारखंड दोनों प्रदेश के लोगों के द्वारा उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग जोर पकड़ती थी.

    अंबिकापुर और गढ़वा के लिए 50-50 किलोमीटर की दूरी होगी कम

    बालचौरा कन्हर नदी पुल छत्तीसगढ़ एवं झारखंड दोनों प्रदेशों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा. यहां पुल बनने से सनावल क्षेत्र के लोगों को गढ़वा जाने में 50 किलोमीटर की बचत होगी वहीं झारखंड के धुरकी प्रखंड के लोगों को अंबिकापुर जाने में 50 किलोमीटर की बचत होगी.

    दोनों प्रदेश के सरहदी क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर

    यह पुल छत्तीसगढ़ एवं झारखंड दोनों प्रदेश के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है यहां पुल निर्माण से झारखंड के सरहदी क्षेत्र के लोगों एवं छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है. दशकों पुरानी मांग क्षेत्रवासियों की पूरी हो रही है. सनावल क्षेत्र के लोगों ने विधायक बृहस्पति सिंह का आभार माना.

    पुल निर्माण से दर्जनों गांव के लाखों लोग लाभान्वित होंगे: बृहस्पति सिंह, विधायक

    विधायक बृहस्पत सिंह ने बालचौरा कन्हर नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार मानते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों के द्वारा यहां पुल निर्माण की मांग की जाती रही है आज क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से सबके मांगों को मूर्त रूप दे सक रहा हूं. पुल निर्माण से दर्जनों गांव के लाखों लोग लाभान्वित होंगे. सनावल क्षेत्र के लिए यह पुल वरदान साबित होगा. सिंह ने कहा कि समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाएगा.

    ये भी पढ़िए….

    Tanginath Dham: प्रदेश की कुशलता की कामना के लिए बाबा टांगीनाथ जी के शरण में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल

    Views: 654
    Offbeat News
    Previous ArticleTanginath Dham: प्रदेश की कुशलता की कामना के लिए बाबा टांगीनाथ जी के शरण में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल
    Next Article भ्रमण पर निकलेंगे बलभद्र और सुभद्रा संग भगवान जगन्नाथ
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    कुसमी तहसील में ‘भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित’ नोटिस बोर्ड पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग

    October 14, 2026

    फिर विवादों में ग्राम सचिव दिनेश ठाकुर, ग्राम सभा में हंगामे के बाद चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

    October 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • कुसमी तहसील में ‘भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित’ नोटिस बोर्ड पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग
    • फिर विवादों में ग्राम सचिव दिनेश ठाकुर, ग्राम सभा में हंगामे के बाद चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.