Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Health»Delhi : कोरोना के बाद H3N2 संक्रमण से बढ़ा खतरा, डॉक्टरों ने दी मास्क लगाने की सलाह
    Health

    Delhi : कोरोना के बाद H3N2 संक्रमण से बढ़ा खतरा, डॉक्टरों ने दी मास्क लगाने की सलाह

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 7, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली : दिल्ली इन दिनों इन्फ्लूएंजा ए के एच3एन2 वायरस के संक्रमण की चपेट में है। हर घर में लोग खांसी, गले में खराश व दर्द से परेशान हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह वायरस कोरोना से भी तेजी से फैल रहा है। राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीजों में इसका संक्रमण श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से तक सीमित रहता है। बहुत कम मरीजों को फेफड़े में संक्रमण होता है। इसलिए यह ज्यादा जानलेवा नहीं है। फिर भी संक्रमण से बचाव के लिए सफदरजंग अस्पताल ओपीडी में डाक्टरों, कर्मचारियों व मरीजों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करेगा।

    अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. बीएल शेरवाल ने कहा कि मंगलवार को आदेश जारी हो जाएगा। इसलिए ओपीडी में हर किसी को मास्क पहनना पड़ेगा। डा. शेरवाल ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने अलर्ट भी जारी किया है। इसका संक्रमण कोरोना से भी तेजी से फैल रहा है और खांसी तीन सप्ताह तक रह रही है। इसके मद्देनजर अस्पताल में फ्लू क्लीनिक भी शुरू किया गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    लोकनायक अस्पताल के इमरजेंसी की प्रभारी डा. रितु सक्सेना ने बताया कि एच3एन2 के संक्रमण के कारण इमरजेंसी में मरीज थोड़े बढ़े हैं। बुजुर्गों व बच्चों को परेशानी अधिक हो रही है। खास तौर पर जिन्हें पहले से मधुमेह, अस्थमा, सांस की बीमारी बीमारी है, उन्हें समस्या अधिक हो रही है। कुछ मरीजों को आइसीयू में भर्ती करने की जरूरत भी पड़ रही है। युवाओं को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है, लेकिन कुछ लोगों को खांसी लंबे समय तक रह रही है।

    सफदरजंग अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. नीरज गुप्ता ने कहा कि इसके संक्रमण से बुखार, डायरिया, मिचली, उल्टी इत्यादि की समस्या देखी जा रही है। बुखार दो से तीन दिन में ठीक हो रहा है, लेकिन कुछ लोगों में खांसी तीन सप्ताह तक चल रही है। रात में सोते समय परेशानी अधिक होती है। गला सूखने पर खांसी अधिक आती है। इसलिए पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहें और गले को तर रखें। इससे खांसी कम आएगी। खुद से एंटीबायोटिक या कोई दवा नहीं लें। डाक्टर से दिखाकर ही दवा लें।

    फ्लू की असरदार दवा है मौजूद

    गंगाराम अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. बाबी भालोत्रा ने बताया कि जिन लोगों का फेफड़ा पहले से कमजोर है, ऐसे कुछ मरीजों को एच3एन2 का संक्रमण होने के कारण आक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। इस वजह से कुछ मरीजों को आइसीयू में भर्ती करने की जरूरत पड़ी है। हालांकि, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। फ्लू की असरदार दवा मौजूद है।

    बचाव के लिए लगाएं मास्क

    डा. नीरज गुप्ता ने कहा कि मौसम में बदलाव होने और ऐसे सीजन में अक्सर फ्लू का संक्रमण बढ़ जाता है। प्रदूषण और वातावरण में धूल के कारण भी संक्रमण अधिक फैलता है। इससे बचाव के लिए मास्क पहनना चाहिए। अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ इस बीमारी का प्रकोप कम होेगा और यह खत्म हो जाएगी।

    ये है गंभीर लक्षण

    डाक्टरों के अनुसार, पीला और हरा बलगम निकलना गंभीर लक्षण हो सकता है। इसके अलावा छाती में दर्द, सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।

    ये भी पढ़िए…

    आरएसएस को राहुल गांधी ने बताया ‘कट्टरपंथी’ और ‘फासीवादी’ संगठन, सभी संस्थानों पर कब्जा करने का लगाया आरोप

    Post Views: 868
    Delhi News mask wearing Offbeat News
    Previous Articleआरएसएस को राहुल गांधी ने बताया ‘कट्टरपंथी’ और ‘फासीवादी’ संगठन, सभी संस्थानों पर कब्जा करने का लगाया आरोप
    Next Article Bhojpuri News : भोजपुरी सिंगर पवन सिंह पर हमला, लाइव शो में मचा हंगामा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.