रांची। भाजपा के सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय से लवकुश रथ को रवाना किया। रथ कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में निकाला गया है। इसके माध्यम से पूरे प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अक्षत निमंत्रण वितरण किया जाएगा।
प्रकाश ने रथ को झंडा दिखाकर जय श्रीराम उद्घोष के बीच रवाना किया। प्रकाश ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हो रही है। रामलला का भव्य दिव्य मंदिर सनातन की ध्वजा को विश्व में लहराया है। आज पूरा सनातन समाज रामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। गौरव का अनुभव कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा महासभा ने रथ के माध्यम से रामकाज में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सराहनीय कार्य किया है। कुशवाहा महासभा इस पुण्य कार्य के लिए बधाई का पात्र है।
दीपक ने कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को नकारे जाने पर कहा कि राम भारत की पहचान हैं। राम को नकारने की फितरत कांग्रेस के इतिहास में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत को तोड़ने वाली पार्टी है। राम को नकारने वाले भारत को कभी नहीं जोड़ सकते।
ये भी पढ़िए…………