Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    • मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया
    • रांची में फुटपाथ दुकानदारों का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम का घेराव; शहर की यातायात व्यवस्था हुई बेहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»एक ही परिवार पर टूटा मौत का कहर! छठे सदस्य की भी मौत, अब सातवें की जिंदगी पर टिकी सबकी नजर
    Jharkhand

    एक ही परिवार पर टूटा मौत का कहर! छठे सदस्य की भी मौत, अब सातवें की जिंदगी पर टिकी सबकी नजर

    पलामू के सिक्का गांव में दूषित सरसों के तेल से ड्रॉप्सी की आशंका, रिम्स में महिला ने तोड़ा दम, एक सदस्य अब भी भर्ती
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पलामू। पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव के एक परिवार की महिला मुखिया लाखो देवी (पति स्व. कुलदीप मेहता) की मंगलवार की रात रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस परिवार में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य सुनील कुमार मेहता अब भी रिम्स में भर्ती है और चिकित्सकीय निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक हुई सभी मौतों का कारण प्रारंभिक जांच में ड्रॉप्सी बीमारी माना गया है। हालांकि अंतिम पुष्टि के लिए सभी मृतकों की विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच और रांची स्थित फूड टेस्टिंग लैब की रिपोर्ट में सरसों के तेल में आर्जीमोन (कटैला/पीला धतूरा) के बीजों की मिलावट की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसी दूषित तेल के सेवन से परिवार के सदस्य ड्रॉप्सी की चपेट में आए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस त्रासदी की शुरुआत 19 जून को परिवार के मुखिया कुलदीप मेहता की मौत से हुई। इसके अगले दिन 20 जून को उनकी बेटी बबिता कुमारी का निधन हो गया। 26 जून को दूसरी बेटी इंदु कुमारी की भी मौत हो गई। इसके बाद 28 जून को बहू श्वेता ने दम तोड़ दिया। कुछ दिन बाद बेटे नकुल मेहता की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई और अब मंगलवार देर रात लाखो देवी के निधन के साथ एक ही परिवार के छह सदस्य काल के गाल में समा चुके हैं।

    परिवार का बेटा सुनील कुमार मेहता अभी भी रिम्स में उपचाराधीन है। वहीं दूसरे बेटे अनुज कुमार की जान इसलिए बच गई क्योंकि वह मजदूरी के सिलसिले में लंबे समय से घर से बाहर था और उसने कथित रूप से दूषित सरसों के तेल का सेवन नहीं किया था। परिवार का एक छोटा पोता भी सुरक्षित है, क्योंकि वह अपनी नानी के घर रह रहा था।

    चिकित्सकों के अनुसार, सभी मरीजों में शरीर में सूजन आने के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ती गई, जो ड्रॉप्सी बीमारी का प्रमुख लक्षण है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष चिकित्सकीय निगरानी की व्यवस्था की थी, लेकिन कई मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी।

    पाटन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने बुधवार को बताया कि लाखो देवी की मौत की सूचना विभाग को मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग पूरे गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। पहले कराए गए व्यापक स्वास्थ्य सर्वे में इस परिवार के अलावा कोई अन्य व्यक्ति प्रभावित नहीं मिला था। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर गांव में दोबारा घर-घर सर्वे कराया जाएगा, ताकि किसी अन्य संभावित मरीज की समय रहते पहचान की जा सके।

    जांच में यह भी सामने आया है कि आर्जीमोन, जिसे स्थानीय भाषा में कटैला या पीला धतूरा कहा जाता है, पलामू क्षेत्र में बड़ी मात्रा में उगने वाला कांटेदार खर-पतवार है। आशंका है कि सरसों की कटाई के दौरान इसके बीज फसल में मिल गए और उसी से तैयार तेल के सेवन के कारण परिवार के सदस्य बीमार पड़ गए। जांच के लिए भेजे गए अन्य खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट नहीं पाई गई है।

    वर्ष 2011 के बाद देश में ड्रॉप्सी का यह पहला बड़ा मामला माना जा रहा है। एक ही परिवार में लगातार छह मौतों ने स्वास्थ्य विभाग के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें विसरा जांच की अंतिम रिपोर्ट और रिम्स में भर्ती सुनील कुमार मेहता के स्वास्थ्य पर टिकी हैं।

    इसे भी पढ़ें………….

    लोहार की दुकान में चल रही थी मौत की फैक्ट्री! पुलिस ने मारा छापा, अवैध हथियार बनाने वाले तीन गिरफ्तार

    Post Views: 294
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleलोहार की दुकान में चल रही थी मौत की फैक्ट्री! पुलिस ने मारा छापा, अवैध हथियार बनाने वाले तीन गिरफ्तार
    Next Article पेंशन शुरू कराने का झांसा देकर 1.65 लाख की साइबर ठगी, रेलकर्मी के परिवार को बनाया शिकार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने

    July 15, 2026

    हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 15, 2026

    मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    रांची में फुटपाथ दुकानदारों का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम का घेराव; शहर की यातायात व्यवस्था हुई बेहाल

    July 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने

    July 15, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.