What's Hot

    Ayodhya : कार्तिक पूर्णिमा पर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

    November 27, 2023

    महाकालेश्वर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले

    November 27, 2023

    खूंटी के बाजार टांड़ में हुए हत्याकांड का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

    November 27, 2023
    Facebook Twitter Instagram
    Offbeat NewsOffbeat News
    Trending
    • Ayodhya : कार्तिक पूर्णिमा पर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी
    • महाकालेश्वर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले
    • खूंटी के बाजार टांड़ में हुए हत्याकांड का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार
    • Jharkhand: जमीन पर काम कुछ नहीं, प्रचार-प्रसार और दिखावे पर चल रही सरकार: सुदेश महतो
    • मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश, सीजन का पहला मावठा गिरा
    • Uttarakhand Tunnel Rescue: उम्मीद का एक और दिन, मजदूरों को बाहर निकालने के लिए इस तकनीक का लिया जा रहा सहारा
    • Delhi Pollution: दिल्ली में सांसों पर संकट बरकरार, ठंड भी दिखा रही तेवर; आज हल्की वर्षा के आसार
    • China: चीन में क्यों बढ़ रही सांस की बीमारी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई इसके पीछे की असली वजह
    Facebook Twitter Instagram
    • Home
    • Crime
    • National
    • Education
    • Entertainment
    • Health
    • Life
    • State
    • Offbeat
    • Poltics
    • Business
    • Finance
    • Video Gallery
    • Others
      • Sports
      • Tech
    Offbeat NewsOffbeat News
    Home»State»धमतरी में हो रहे रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन, दर्शन के लिए जुट रही भक्तों की भीड़
    State

    धमतरी में हो रहे रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन, दर्शन के लिए जुट रही भक्तों की भीड़

    OffbeatnewsBy OffbeatnewsSeptember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    धमतरी। गणेश उत्सव के तहत बनाई गई झांकी के माध्यम से शहरवासियों को तमिलनाडु में स्थित रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन शहर में ही हो रहे हैं। आकर्षक सजावट से तैयार रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की नयनाभिराम लोगों को लुभा रही है। यह झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शाम होते ही गणेश पंडाल में बने रामेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने भक्तों की भीड़ जुटने लगती है। यहां तैयार झांकियों का आकर्षण दूर-दूर से लाेगों को अपनी ओर खींच लाता है।

    धर्म की नगरी में प्रथम पूजे जाने वाले गजानन महाराज का उत्सव पूरे आस्था एवं उल्लास से मनाया जा रहा है। इसे लेकर शहर की गणेश समितियों द्वारा नयनाभिराम झांकिया भी सजाई गई है। आमापारा में बालकला मंदिर गणेश उत्सव समिति द्वारा बनाई गई रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की झांकी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समिति के अध्यक्ष बिसेशर पटेल एवं सचिव प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह झांकी विश्व कल्याण की कामना को लेकर सजाई गई है। इसमें हनुमान, गरुड़ एवं भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम शिवलिंग की पूजा करते हुए भी दिखाई गई है। साथ ही रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचने वाले भक्त अपने हाथों से उक्त ज्योतिर्लिंग में लोटा के माध्यम से जल चढ़ा रहे है। इसकी व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। इसे लेकर भी श्रध्दालुओं में काफी उत्साह है। यही वजह है कि उक्त झांकी के माध्यम से रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने पहुंच रहे भक्तों में जल चढ़ाने होड़ लगी हुई है। समिति द्वारा साल बनाई गई रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग नयनाभिराम झांकी के माध्यम से रोजाना अलग अलग ज्योतिर्लिंग के दर्शन भक्तों को कराई जा रही है। इसमें रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के अलावा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, ज्योतिर्लिंग, ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, महाकाल मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, त्र्यंव्यकेश्वर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, वैधनाथ धाम, धमतरी के रुद्रेश्वर महादेव सहित अन्य शामिल है। आयोजन को सफल बनाने देवेन्द्र यादव, दिलीप पटेल, शरद पटेल, विनायक यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, विजय पटेल, प्रहलाद पटेल, गोपाल पटेल, रिंकू यादव, पंकज नाग सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

    63 सालों से समिति कर रही है झांकी का आयोजन

    समिति के अध्यक्ष बिसेशर पटेल एवं सचिव प्रकाश शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 63 साल से भगवान गणेश की मूर्ति विराजित की जा रही है। वहीं कई लोग विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कई कारणों से नहीं जा पाते। इसे ध्यान में रख समिति द्वारा ऐसे भक्तों के लिए हर साल झांकी के माध्यम से तीर्थ धाम एवं धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जा रहा है। समिति द्वारा अब तक अमरनाथ यात्रा, केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ धाम बनाई जा चुकी है। साथ ही सीता स्वयंवर, सीता हरण, द्रोपती स्वयंवर, द्रोपती चीरहरण, कालिया दमन, काल्यवन वध, रोज संध्या, गंगावतरण, गणेश द्वारा शिव पार्वती परिक्रमा, विराट रूप, कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाना, कृष्ण जन्म, भगवान राम द्वारा सेतू निर्माण, भस्मासुर वध, समुद्र मंथन, नरसिंग अवतार सहित कई अन्य झांकिया बनाई जा चुकी हैं। यहां बनी झांकियों को देखने लोग उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं।

    ये भी पढ़िए…..

    रूस ने यूक्रेन के हमले को विफल किया, 11 ड्रोन मार गिराए

    Post Views: 132
    Darshan of Rameshwaram Jyotirlinga taking place in Dhamtari
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरूस ने यूक्रेन के हमले को विफल किया, 11 ड्रोन मार गिराए
    Next Article 29 सितम्बर से शुरू होगा पितरों के प्रति कृतज्ञता जताने का अमृतकाल ”पितृपक्ष”
    Offbeatnews
    • Website

    Related Posts

    महाकालेश्वर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले

    November 27, 2023

    खूंटी के बाजार टांड़ में हुए हत्याकांड का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

    November 27, 2023

    Jharkhand: जमीन पर काम कुछ नहीं, प्रचार-प्रसार और दिखावे पर चल रही सरकार: सुदेश महतो

    November 27, 2023

    Ballia: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा की महाआरती के साथ स्नान शुरू

    November 27, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    Ayodhya : कार्तिक पूर्णिमा पर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

    November 27, 2023

    महाकालेश्वर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले

    November 27, 2023

    खूंटी के बाजार टांड़ में हुए हत्याकांड का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

    November 27, 2023

    Jharkhand: जमीन पर काम कुछ नहीं, प्रचार-प्रसार और दिखावे पर चल रही सरकार: सुदेश महतो

    November 27, 2023
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Your source for the serious news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a news site. Visit our main page for more demos.

    We're social. Connect with us:

    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • Ayodhya : कार्तिक पूर्णिमा पर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी
    • महाकालेश्वर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले
    • खूंटी के बाजार टांड़ में हुए हत्याकांड का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार
    • Jharkhand: जमीन पर काम कुछ नहीं, प्रचार-प्रसार और दिखावे पर चल रही सरकार: सुदेश महतो
    • मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश, सीजन का पहला मावठा गिरा
    © 2023 Designed by offbeatnews.in.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.