Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»आग बुझाने में लापरवाही पड़ी भारी, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने फायर इंचार्ज समेत 5 कर्मचारियों को किया निलंबित
    Chhattisgarh

    आग बुझाने में लापरवाही पड़ी भारी, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने फायर इंचार्ज समेत 5 कर्मचारियों को किया निलंबित

    कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के पास आग लगने की घटना में फायर ब्रिगेड देर से पहुंची, वाहन में पर्याप्त पानी नहीं होने से आग बुझाने में हुई देरी; कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJune 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर में आग लगने की घटना के दौरान अग्निशमन वाहन के देर से पहुंचने और पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण आग बुझाने में हुई देरी को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर इंचार्ज सहित पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने इसे कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही माना है।

    शहर के कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय के पास स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। हालांकि, अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर विलंब से पहुंचा। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंचने के बाद यह भी सामने आया कि वाहन में आग बुझाने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसके बाद घटनास्थल पर ही वाहन में पानी भरने की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी, जिससे आग बुझाने के कार्य में और अधिक देरी हुई। इस कारण आग पर नियंत्रण पाने में अपेक्षा से अधिक समय लगा।

    कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान

    घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला सेनानी, नगर सेना को दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाओं में इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

    फायर इंचार्ज सहित पांच कर्मचारी निलंबित

    कलेक्टर के निर्देश के पालन में अनुशासनहीनता तथा अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में फायर इंचार्ज संजय पटेल, सैनिक क्रमांक-91 राजेंद्र प्रसाद, सैनिक क्रमांक-65 बुद्धिनारायण दुबे, पंप ऑपरेटर सह वाहन चालक फासिस जेवियर तथा फायरमैन सुनीन एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    यह कार्रवाई होमगार्ड अधिनियम की धारा-13 एवं नियम-12 के तहत की गई है।

    इसे भी पढ़ें……….

    झारखंड के 3,245 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा, नितिन गडकरी ने गुणवत्ता और मानसून तैयारियों पर दिया जोर

    Post Views: 573
    Suspend
    Previous Articleझारखंड के 3,245 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा, नितिन गडकरी ने गुणवत्ता और मानसून तैयारियों पर दिया जोर
    Next Article देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.