Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»Chhattisgarh: जनता समझ चुकी है कि भूपेश बघेल मतलब 508 : रविकिशन
    State

    Chhattisgarh: जनता समझ चुकी है कि भूपेश बघेल मतलब 508 : रविकिशन

    -16 और 17 नवंबर को खेलगांव में होगी राज्यस्तरीय इंटर स्कूल बैंड प्रतियोगिता
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 8, 2023Updated:November 8, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर, 8 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविकिशन ने कहा है कि आज आप गूगल में टाइप कीजिए 508, जवाब आएगा- भूपेश बघेल। जनता समझ चुकी है कि भूपेश बघेल मतलब 508। महादेव एप के सूत्रधार ने खुलासा कर दिया है कि, उसने भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए। महादेव एप के सूत्रधार शुभम सोनी के सनसनीखेज खुलासे की चर्चा करते हुए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि महादेव एप के तार सीधे मुख्यमंत्री और उनके नजदीकियों से जुड़े हैं।

    भाजपा सांसद रविकिशन ने बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में प्रदेश की भूपेश सरकार के शराब, कोयला समेत तमाम घोटालों की चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के इन घोटालों की बदनामी तो बॉलीवुड में भी पहुँच गई है। रेल से रायपुर आते समय फिल्म निर्माता ने फोन पर उनसे (रविकिशन से) कहा कि हमें अब लंबे समय तक कहानियों की जरूरत नहीं पड़ेगी क्यों छत्तीसगढ़ की सरकार ने घपलों-घोटालों की ढेरों कहानियाँ हमारे पास पहुँच गई है। ‘लबरा राजा’ शीर्षक से बनी एक वेब सीरीज के कुछ अंशों का प्रदर्शन कर भाजपा सांसद ने कहा कि एक फिल्म निर्माता ने इस पर सीरीज बनाई है जो छत्तीसगढ़ में काफी देखी जा रही है। रविकिशन ने कहा कि अब हमारा स्पष्ट कहना है कि यह जो शुरुआती 5,000 करोड़ रुपये का महादेव एप घोटाला है जिसके जरिये छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा गया है और इतना ही नहीं शुभम को दुबई भेजकर सट्टे का कारोबार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। यह स्पष्ट हो चुका है कि सत्ता के संरक्षण में महादेव एप ने जन्म लिया और फला-फूला है। भाजपा सांसद ने कहा, ‘मैं बाबा की नगरी गोरखपुर से बाबा का स्पष्ट संदेश लेकर आया हूँ कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश के पैसा लूटने वालों के खिलाफ भाजपा का बुलडोजर चलेगा।’

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पाँच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को लूटकर बर्बाद कर दिया, नोच डाला। छत्तीसगढ़िया के भोलेपन के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ जिस ऊँचाई पर पहुँचा था, कांग्रेस की सरकार ने पाँच साल में उससे कहीं ज्यादा नीचे गिरा दिया। रविकिशन ने भाजपा के घोषणा पत्र ‘मोदी की गारंटी’ की चर्चा करते हुए कहा कि इस गारंटी को लेकर हमने संकल्प लिया है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए राशि आवंटित करेंगे। यहां के मुख्यमंत्री ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना को आम गरीब लोगों तक इसलिए नहीं पहुंचने दिया क्योंकि उसमें प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा था यह वही मुख्यमंत्री है जो गांधी परिवार की वंदना में करोड़ों रुपए प्रदेश का फूंक चूका है। 2 साल के अंदर छत्तीसगढ़ के घर में नल से सीधे पीने पानी की उपलब्धता करवाएंगे। इसी तरह हम छत्तीसगढ़ में महतारी को नारी को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रत्येक महिला को 1000 महीना मतलब साल का 12000 यानी 5 साल में 60000 रुपये सीधा उनके खाते में वित्तीय सहायता देंगे। अगर घर में तीन महिला भी होंगी चार महिला भी होंगी तो प्रत्येक महिला को 1000 रुपया मोदी सरकार की गारंटी है। 500 रुपये में गरीब परिवोर की महिलाओं को सिलेंडर दिया जाएगा, भले उसकी कीमत चाहे जो हो।

    भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि देश की आदिशक्ति को सशक्त करने के लिए हमने राज्यसभा और लोकसभा में बिल लाकर महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित किया ।शीघ्र विधानसभा में और लोकसभा में महिलाएं अपने निर्णय लेकर देश का नेतृत्व करती दिखेंगी। यह भाजपा की विकासवादी सोच का परिचायक है और मोदी जी की गारंटी है। रविकिशन ने दावा किया कि 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में चहुँओर कमल खिलेगा, भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के मतदान के प्रतिशत का हवाला देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि कल की वोटिंग बता दे रही है कि जनता में भूपेश सरकार के प्रति कितना आक्रोश है! अब अपनी हार होते देखकर मुख्यमंत्री बघेल समेत तमाम कांग्रेस नेता ऊलजलूल बयान देकर राजनीतिक मर्यादा लांघ रहे हैं, प्रदेश की जनता, मातृशक्ति, युवाओं, गरीब, आदिवासी और किसान समेत सभी वर्ग का खुला अपमान करने पर उतर आई है।

    पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल और क्रिएटिव टीम के उज्ज्वल दीपक भी उपस्थित थे।

    ये भी पढ़िए……

    Jharkhand: रांची के मोरहाबादी मैदान में नहीं सजेगा पटाखा बाजार

    Post Views: 433
    School students will perform in band on patriotic tunes
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleJharkhand: रांची के मोरहाबादी मैदान में नहीं सजेगा पटाखा बाजार
    Next Article CG Election: 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो ने की होम वोटिंग
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.