Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग

    July 19, 2026

    सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता

    July 19, 2026

    शादी का झांसा, यौन शोषण और 2 लाख की ठगी के आरोप में युवक कोडरमा से गिरफ्तार

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग
    • सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता
    • शादी का झांसा, यौन शोषण और 2 लाख की ठगी के आरोप में युवक कोडरमा से गिरफ्तार
    • गढ़वा के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव और बाइक बरामद
    • सीएम हेल्पलाइन में 15 दिन तक नहीं हुई सुनवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही हटने लगा मलबा
    • छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश
    • ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा
    • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से उफान पर आई कन्हर नदी, एनीकट के ऊपर से बहा पानी; रामानुजगंज-वाड्रफनगर मार्ग पर सड़क का किनारा धंसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»रामानुजगंज में उगते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, छठ घाट में दिखा अदभुत नजारा
    Chhattisgarh

    रामानुजगंज में उगते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, छठ घाट में दिखा अदभुत नजारा

    Balrampur: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बहने वाली कन्हर नदी में छठ मानने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से लोग यहां पहुंचते है। अंबिकापुर से रामानुजगंज छठ मानने आई वर्ती ने बताया कि, यहां के लोग चाहे किसी भी धर्म के हो, छठ पर्व में जरूर हिस्सा बनते है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। सूर्य उपासना का पर्व चार दिवसीय छठ पूजा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते ही संपन्न हो गया। छठ महापर्व के चार दिन के अनुष्ठान के आखिरी दिन छठ व्रतियों ने छठ मैया की आराधना करके परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व सुबह के अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ। व्रतियों ने 48 घंटे के निर्जला व्रत के बाद पारण किया। नगर पंचायत की ओर से विभिन्न घाटों पर छठ पूजा को लेकर भव्य इंतजाम किए गए थे।

    चार बजे ही घाटों पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शुक्रवार को तड़के चार बजे से ही जिले के सरहदी क्षेत्र रामानुजगंज में बहने वाली कन्हर नदी के छठ घाट पर श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए थे। घाट दीयों के प्रकाश से जगमगा रहा था। महिलाओं के साथ पुरुष फल की टोकरी सिर पर लिए दिखाई दिए, वही पानी में खड़े होकर सूर्य की आराधना की गई। सुबह जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखाई दी व्रतियों ने अर्घ्य देकर पूजा संपन्न की। इस दौरान पारंपरिक छठ गीतों…मारबउ रे सुगवा धनुष से… कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए…से माहौल भक्तिमय बना रहा।

    श्रद्धालुओं ने खोला 48 घंटे का निर्जला व्रत

    बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का पावन समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने सूर्य उदय से पहले कन्हर नदी में कई घंटों तक खड़े रहकर सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया का पूजन कर अपना 48 घंटे का निर्जला व्रत खोला।

    अंबिकापुर से छठ करने पहुंची वर्ती 

    अंबिकापुर से रामानुजगंज छठ मानने पहुंची पल्लवी जायसवाल ने बताया कि, अंबिकापुर से रामानुजगंज छठ करने आई हूं। मेरी शादी अंबिकापुर में हुई है। यहां मेरा मायका है। पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अच्छा छठ यहां रामानुजगंज में होता है। उत्तरवाहिनी गंगा समान कन्हर नदी यहां बह रही है। आगे उन्होंने कहा कि, रामानुजगंज के लोग पूरी श्रद्धा के साथ यहां छठ मनाते है। यहां के लोग चाहे किसी भी धर्म के हो छठ घाट आकर पर्व का हिस्सा बनते है। 

    माता सीता ने मुंगेर में की थी सर्व प्रथम छठ पूजा

    छठ पूजा का पर्व सूर्य देव को धन्यवाद देने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, ऋषि मुद्गल ने माता सीता को छठ व्रत करने को कहा था। आनंद रामायण के अनुसार, जब भगवान राम ने रावण का वध किया था तब रामजी पर ब्रह्म हत्या का पाप लगा था। इस हत्या से मुक्ति पाने के लिए कुलगुरू मुनि वशिष्ठ ने ऋषि मुद्गल के साथ राम और सीता को भेजा था। भगवान राम ने कष्टहरणी घाट पर यज्ञ करवा कर ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति दिलाई थी। वहीं माता सीता को आश्रम में ही रहकर कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को व्रत करने का आदेश दिया था। मान्यता है कि आज भी मुंगेर मंदिर में माता सीता के पैर के निशान मौजूद हैं।

    ये भी पढ़िए………

    सावधान रहें, नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर निकाला फर्जी पत्र

    Post Views: 786
    Chhath In Ramanujganj Chhath Puja 2024
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleसावधान रहें, नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर निकाला फर्जी पत्र
    Next Article बलरामपुर: लापता युवती का मिला कुएं में तैरता हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग

    July 19, 2026

    सीएम हेल्पलाइन में 15 दिन तक नहीं हुई सुनवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही हटने लगा मलबा

    July 19, 2026

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बलरामपुर के कुसमी में 280 मिमी बारिश

    July 19, 2026

    ऑफबीट न्यूज की खबर का असर: बारिश से धंसी सड़क पर हरकत में आया प्रशासन, बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया प्रभावित हिस्सा

    July 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग

    July 19, 2026

    सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता

    July 19, 2026

    शादी का झांसा, यौन शोषण और 2 लाख की ठगी के आरोप में युवक कोडरमा से गिरफ्तार

    July 19, 2026

    गढ़वा के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव और बाइक बरामद

    July 19, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मरम्मत के नाम पर मुसीबत! बरसात में सड़क पर डलवाई मिट्टी, दलदल बना प्रमुख मार्ग
    • सलमान खान का बदला लुक देख चौंके फैंस, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई सेहत को लेकर चिंता
    • शादी का झांसा, यौन शोषण और 2 लाख की ठगी के आरोप में युवक कोडरमा से गिरफ्तार
    • गढ़वा के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव और बाइक बरामद
    • सीएम हेल्पलाइन में 15 दिन तक नहीं हुई सुनवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही हटने लगा मलबा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.