बलरामपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा (NDA) की बंपर ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजगंज ने मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय लरंगसाय चौक पर भव्य आतिशबाज़ी करते हुए जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय की खुशियां साझा कीं।
जश्न कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल अग्रवाल, अनूप तिवारी, आर.के. पटेल, अरुण केशरी, सुनील तिवारी, मोहन गुप्ता, शर्मिला गुप्ता, जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, संजय गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष शिला जायसवाल, पार्षद पवन गुप्ता, समिति गुप्ता, विकास गुप्ता, सुरेश दास पुरी, अरुण नागवंशी, सिद्धांत यादव, मंडल महामंत्री बासुदेव राय, धर्मप्रकाश केशरी, अजय यादव और शुभम गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी ने NDA की इस बड़ी जीत का उल्लासपूर्ण माहौल में आतिशबाज़ी, पटाखे और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया।
ये भी पढ़िए………..
घाटशिला उपचुनाव : 17 वें राउंड में झामुमो प्रत्याशी 32,805 वोटों से आगे

