Browsing: Video

IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। वानखेड़े स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान के लिए यह मैच प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, जबकि मुंबई इंडियंस सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

आईपीएल 2026 के लीग चरण में प्लेऑफ की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। गुरुवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। गुजरात टॉप-2 में जगह मजबूत करना चाहेगी, जबकि चेन्नई प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी।

सड़क पर नमाज को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद सियासी विवाद तेज हो गया है। AIMIM नेता वारिस पठान ने योगी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल किया कि क्या नमाज पढ़ने वालों को गोली मारोगे?

चेपॉक स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत SRH ने 181 रन का लक्ष्य 1 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया।

सासाराम (बिहार) : बिहार के सासाराम में सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस कारण से…

रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र में रविवार से तेंदूपत्ता खरीदी शुरू होते ही फड़ों में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। “हरा सोना” कहे जाने वाले तेंदूपत्ता से हजारों ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आय का सहारा मिलता है। वन विभाग ने खरीदी प्रक्रिया के साथ बाहरी राज्यों से अवैध तेंदूपत्ता लाने पर निगरानी भी बढ़ा दी है।

सरगुजा में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के बाद पति पर गंभीर आरोप लगे हैं। घरेलू विवाद के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम और जांच में हिंसा के संकेत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

वाराणसी नगर निगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत अभियान से जुड़ते हुए हर शनिवार को ‘नो फ्यूल डे’ घोषित किया है। इस दिन पेट्रोल-डीजल के कम उपयोग, इलेक्ट्रिक वाहनों और साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने भी इलेक्ट्रिक स्कूटी से कार्यालय पहुंचकर लोगों को ईंधन बचाने का संदेश दिया।

NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के ओखला स्थित NTA कार्यालय के बाहर NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया।

चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराया। मिशेल मार्श और जोश इंग्लिश की शानदार बल्लेबाजी के दम पर LSG ने मुकाबले में आसान जीत दर्ज की।