Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»Ballia : 2024 तक यूपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, नितिन गडकरी ने ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग का किया शिलान्यास
    National

    Ballia : 2024 तक यूपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, नितिन गडकरी ने ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग का किया शिलान्यास

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 27, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलिया (राजेश मिश्रा): केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में 6500 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें सबसे प्रमुख रूप से ग्रीनफील्ड-वे तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बक्सर से जोड़ने वाला 17 किमी लम्बा लिंक रोड शामिल है। कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करने के बाद बटन दबाकर लोकार्पण-शिलान्यास किया।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका के बराबर हो जाएंगी। पूर्वी यूपी विकास की राह में आगे दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले बलिया आगमन के दौरान मैने जो भी वादे किए, उसको एक-एक कर पूरा किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने बताया कि उप्र में सड़क निर्माण के कार्य पर एनएच की तरफ से 2.80 करोड़ के कार्य किए गए हैं। 2014 से 2023 तक 80 हजार करोड की लागत से पांच हजार किमी के कार्य को पूरा किया गया है। उन्होंने अपनी सरकार की अब तक कि उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही आगे निर्माण होने वाली परियोजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बलिया के किसानों की सब्जी पूरी दुनिया मे भेजने में अपना हरसम्भव सहयोग करूंगा। उंन्होने कहा कि वाराणसी से हावड़ा तक 22 हजार करोड़ का 620 किमी एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू है। इसके पूरे हो जाने के बाद यह दूरी सिर्फ सात घण्टे की हो जाएगी।

    केंद्र की ओर से प्रदेश में हुए तमाम बड़े कार्य

    प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री गडकरी जी के प्रति आभार जताते हुए कहा, केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में तमाम बड़े कार्य हुए। उत्तर प्रदेश में आठ साल पहले 48 एनएच थे, आज की तारीख में 90 से अधिक हैं। इसके अलावा सरकार की अन्य उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में हर जरूरतमंद स्थल पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग की। अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन पर विशेष प्रयास करने पर जोर दिया। कहा कि आस्था के केंद्रों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो। उन्होंने कहा कि बलिया से जो भी मांग आयी है या आगे भी आएगी, हर एक मांग प्रदेश की योगी सरकार पूरी करेगी। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा कर सड़क विषयक समस्याओं का समाधान होगा।

    फेफना से हल्दी तक फोर लेन की मांग पर भरी हामी

    परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया में बड़ी परियोजनाओं को देने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी जी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नई दिल्ली में मिलने के बाद मेरी एक मांग पर इतनी बड़ी प्रेरणा बलिया को आपने दिया, इसके लिए पूरे जनपद वासियों की तरफ से आभार प्रकट करता हूँ। परिवहन मंत्री ने ग्रीनफील्ड के बाद अब फेफना से हल्दी तक के मार्ग को फोर लेन सड़क बनवाने की मांग करते हुए कहा कि इसके बन जाने से बलिया के विकास की रफ्तार कई गुनी बढ़ जाएगी। इस मांग पर गडकरी जी ने हामी भरी और पूरा करने का भरोसा दिलाया।

    यातायात सुदृढ होने से कृषि अर्थव्यवस्था में होगा बड़ा सुधार

    सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि यातायात के सुदृढ होने से कृषि सम्बन्धी विकास भी होगा। कृषि अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने मोटे अनाज के उत्पादन पर विशेष बल दिया। उन्होंने सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने की भी बात कही। स्पष्ट कहा कि जो मानदंड बना है, उसी के अनुसार सड़क बनाई जाए। यह भी कहा कि बलिया तपश्वियों की धरती है। दर्जनों मंदिर हैं जो ऐतिहासिक हैं। सबका जीर्णोद्धार जरूरी है।

    केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज बलिया के चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में कुल 6500 करोड़ की लागत की सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

    इन कार्यों का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

    केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें गाजीपुर-बलिया-माँझीघाट कुल 131 किमी मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य, सिकंदरपुर-हनुमानगंज-बलिया कुल 35 किमी का सुदृढ़ीकरण व गाजीपुर जिले में गाजीपुर बलिया मार्ग पर बेसो नदी पर सेतु का निर्माण कार्य शामिल है। वहीं केंद्रीय परिवहन मंत्री ने गाजीपुर-बलिया- मांझीघाट (यूपी-बिहार सीमा) तक फोर-लेन ग्रीनफील्ड-वे और बक्सर के लिए 17 किमी के लिंक रोड के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा गाजीपुर जिले में मरदह-जखनिया-सादात-सैदपुर मार्ग के टू-लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य (लम्बाई 54 किमी, लागत 840 करोड़), यूपी-बिहार सीमा से चंदौली तक टू-लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य (लम्बाई 11 किमी, लागत 130 करोड़) तथा गाजीपुर-बलिया मार्ग पर माल्देपुर से कदम चौराहा तक के मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 5 किमी, लागत 50 करोड़) का शिलान्यास हुआ।

    इनकी रही मौजूदगी

    कार्यक्रम में मंत्री दयाशंकर सिंह, लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व रविंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व सकलदीप राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे, पूर्व विधायक संजय यादव, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरण नैय्यर व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    ये भी पढ़िए….

    उमेश पाल हत्याकांड : अतीक अहमद का करीबी अरबाज मुठभेड़ में ढेर

    Post Views: 635
    Ballia News Nitin Gadkari in balia
    Previous Articleउमेश पाल हत्याकांड : अतीक अहमद का करीबी अरबाज मुठभेड़ में ढेर
    Next Article Koderma : 2024 में प्रचंड बहुत के साथ फिर खिलेगा कमल : अन्नपूर्णा देवी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.