रांची। झारखंड की राजधानी रांची, हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी आज शुक्रवार की सुबह से चल रही है। बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव से जुड़े हुए मामले को लेकर उनके करीबियों के घर ईडी छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरकेटीसी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से जुड़े मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है। ईडी ने अंबा प्रसाद के निजी सहायक संजीव साव, मनोज दांगी, पंचम कुमार के बड़कागांव स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।
ये भी पढ़िए…..
इतिहास के पन्नों में 04 जुलाईः अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ अमेरिका