Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»इतिहास के पन्नों में 04 जुलाईः अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ अमेरिका
    National

    इतिहास के पन्नों में 04 जुलाईः अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ अमेरिका

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। अमेरिका के इतिहास में 04 जुलाई की तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उसे 04 जुलाई 1776 को अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा मिला था। इसके 108 साल बाद फ्रांस ने अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी गिफ्ट किया। यह अब वैश्विक स्वतंत्रता का प्रतीक बन चुका है। और आज अमेरिका की गिनती विश्व के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली देशों में होती है।वैश्विक मंच पर चाहे कोई संकट हो या कोई महत्वपूर्ण मुद्दा हो, वह अकसर सबसे पहले हस्तक्षेप करने वाला देश होता है।

    अमेरिका के ऑफिस ऑफ द हिस्टोरियन कार्यालय के मुताबिक, 1760 और 1770 के दशक में अमेरिकी उपनिवेशवासियों का ब्रिटिश सरकार से असंतोष बढ़ने लगा। ब्रिटेन ने उपनिवेशों पर कई कर (जैसे स्टैम्प एक्ट, टाउनशेंड एक्ट) और सख्त नियम लागू किए, लेकिन उपनिवेशवासियों को ब्रिटिश संसद में कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इससे अंग्रेजों का विरोध होने लगा। ब्रिटेन ने उनके विरोध को नजरअंदाज किया और बोस्टन बंदरगाह को बंद कर मैसाचुसेट्स में सख्ती (मार्शल लॉ) लागू की, तो गुस्सा और बढ़ गया। इसके बाद उपनिवेशवासियों ने चाय पर कर के खिलाफ ब्रिटिश चाय को बोस्टन हार्बर में फेंक दिया। जवाब में, ब्रिटेन ने और सख्त कानून बनाए, जिससे उपनिवेशवासियों का गुस्सा भड़क उठा। 1774 में उपनिवेशों ने एकजुट होकर कॉन्टिनेंटल कांग्रेस बनाई। इसका मकसद ब्रिटिश सामानों का बहिष्कार करना और ब्रिटेन के खिलाफ एकजुट प्रतिरोध करना था।

    लड़ाई की शुरुआत 1775 में हुई। मैसाचुसेट्स में उपनिवेशवासियों और ब्रिटिश सैनिकों के बीच घमासान शुरू हो गया। इससे कॉन्टिनेंटल कांग्रेस को ब्रिटिश विरोध को और संगठित करने का मौका मिला। बेंजामिन फ्रैंकलिन जैसे नेताओं ने फ्रांस से मदद मांगने की कोशिश की। फ्रांस ने कहा कि वह तभी मदद करेगा, जब उपनिवेश स्वतंत्रता की घोषणा करे। आखिर 04 जुलाई, 1776 को 13 अमेरिकी उपनिवेशों ने कॉन्टिनेंटल कांग्रेस के माध्यम से स्वतंत्रता की घोषणा की और अमेरिका को ब्रिटिश गुलामी से मुक्त किया। तब से 04 जुलाई को अमेरिका का स्वाधीनता दिवस मनाया जाता है।

    अमेरिका की आजादी की लड़ाई जब खत्म हुई तब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि स्वाधीनता संग्राम के लिए सैन्य सेवा के दौरान 25 हजार से 70 हजार के बीच अमेरिकियों की मौत हुई। इनमें से करीब सात हजार लोगों की मौत तो सीधे स्वाधीनता संग्राम में हुई। 17 हजार से ज्यादा लोगों की जान बीमारी के कारण चली गई। बीमारी के कारण मरने वाले ज्यादातर वे अमेरिकी थे, जिनको स्वाधीनता संघर्ष के दौरान अंग्रेजों ने पकड़ कर न्यूयॉर्क हार्बर के जेल जहाजों में रखा था।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1776: अमेरिका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने फिलाडेल्फिया नगर में देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।

    1789: ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।

    1876: अमेरिकी आजादी के 100 साल पूरे होने पर फ्रांस ने उसे स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी तोहफे में दी।

    1914ः बर्दुन का युद्ध समाप्त।

    1934: लियो जिलार्ड ने एटम बम के पेटेंट के लिए आवेदन दिया।

    1946: फिलिपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।

    1947ः ब्रिटिश पार्लियामेंट में द इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट बिल पेश किया गया। इसे ब्रिटिश पार्लियामेंट ने 18 जुलाई को पास किया। इसी के साथ भारत की आजादी का रास्ता भी साफ हो गया।

    1960: अमेरिकी झंडे में 50वें सितारे को जोड़ा गया जो नए राज्य हवाई का प्रतिनिधित्व करता है।

    1996: फ्री इंटरनेट ई-मेल सर्विस हॉटमेल की शुरुआत हुई। अगले ही साल इसे माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया।

    1996ः रूस में बोरिस येल्तसिन फिर चार वर्ष के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित।

    1997: नासा का मार्स पाथ फाइंडर सात महीने के सफर के बाद मंगल ग्रह पर पहुंचा।

    1998ः चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल खिताब जीता।

    1998ः जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट-बी’ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा।

    1998ः ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।

    2001ः भारत ने पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश दिए।

    2003ः पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हमला। 44 मारे गए।

    2005ः आस्ट्रेलिया में डाल्फिन की एक नई प्रजाति स्नबफिन खोजी गई।

    2007ः वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।

    2008ः लगभग आठ साल बाद चीन और ताइवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा शुरू।

    जन्म

    1898ः भारत के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा।

    1916ः हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो।

    1956ः गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर।

    1997ः भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी।

    निधन

    1963ः भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक पिंगलि वेंकय्या।

    1982ः बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास।

    1902ः स्वामी विवेकानन्द।

    2006ः गांधी शांति पुरस्कार विजेता और भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फिशर।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि।

    ये भी पढ़िए………..

    कोरोना वैक्सीन और युवा लोगों में अचानक हार्ट अटैक को लेकर उठ रहे सवाल पर बोले विशेषज्ञ, कहा- इनके बीच कोई संबंध नहीं

    Post Views: 577
    Itihas
    Previous Articleकोरोना वैक्सीन और युवा लोगों में अचानक हार्ट अटैक को लेकर उठ रहे सवाल पर बोले विशेषज्ञ, कहा- इनके बीच कोई संबंध नहीं
    Next Article ब्रेकिंग : झारखंड के पूर्व मंत्री और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के घर ईडी की रेड
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.