Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Politics»Balrampur: सीएम भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल, विधायक बृहस्पत सिंह ने दो नवीन पुलिस चौकी का फीता काटकर किया शुभारंभ
    Politics

    Balrampur: सीएम भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल, विधायक बृहस्पत सिंह ने दो नवीन पुलिस चौकी का फीता काटकर किया शुभारंभ

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 29, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, अनिल गुप्ता : रामानुजगंज विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने संयुक्त रूप से गत दिवस तातापानी एवं रनहत में नवनिर्मित पुलिस चौकी का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। जिले में दो नवीन पुलिस चौकी के स्थापना से तातापानी के 22 गांव के 15 हजार लोग तथा रनहत के 20 गांव के 15 हजार लोग लाभान्वित होंगे। अब इन गांवों के लोगों को पुलिस सेवा लेने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि यह सुविधाएं अब इन्हें इन चौकी के माध्यम से मुहैया कराई जाएंगी।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिला प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिले में दो नवीन पुलिस चौकी निर्माण की मांग की थी। क्षेत्र की आवश्यकता और मांग की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तातापानी और रनहत में नवीन पुलिस चौकी बनाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के समन्वय से इन पुलिस चौकी का शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करते हुए अंततः गत दिवस दोनो नवीन पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तातापानी अपने ऐतिहासिक, धार्मिक के साथ पर्यटन क्षेत्र (गर्म पानी के स्रोत ) के कारण प्रसिद्ध है। जिसे देखने आस-पास के क्षेत्रों एव पड़ोसी राज्यों से प्रतिदिन लोग आते हैं। तातापानी महोत्सव के दौरान आवष्यकता को देखते हुए अस्थायी चौकी का निर्माण किया जाता था। इसके साथ ही सीमावर्तीय क्षेत्र होने के कारण यहां पर पुलिस चौकी की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि चौकी के स्थापना से असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और यह जन आकांक्षाओं के लिए सुविधाजनक व फायदेमंद साबित होगा।

    उन्होंने कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिला निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है, जिले वासियों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। जिले में सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण निरंतर प्रगतिरत है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन और जनता के आपसी तालमेल से जिले में असामाजिक गतिविधियों को रोकने में सफलता मिली है। उन्होंने नव नियुक्त चौकी प्रभारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही विधायक सिंह ने तातापानी में पांच लाख रुपये की लागत से यात्री प्रतिक्षालय, पुलिस चौकी में बोरवेल खनन कराने की घोषणा की।
    कलेक्टर एक्का ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस चौकी की स्थापना से आस-पास के गांवों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, तथा लोग अपनी प्राथमिक समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे। इसके साथ ही कलेक्टर ने पुलिस चौकी तातापानी में शौचालय निर्माण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस और जनता एक दूसरे के पूरक हैं, इसलिए दोनों को ही आपस में सामंजस्य बनाकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से पुलिस आपको बेहतर सुरक्षा मुहैया करा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह पुलिस चौकी आमजनों के मांग और सहयोग से बनी है। अब शिकायतकर्ता एवं पीड़ित यहां अपनी समस्या का निदान करा सकेंगे।

    विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित

    रनहत चौकी के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक बृहस्पत सिंह ने जनपद पंचायत अंतर्गत परिवार सहायता योजना राशि का वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं मच्छरदानी का वितरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा किसान किताब एवं कृषि विभाग द्वारा रागी के बीज का वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया।

    इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन प्रशांत कतलम, उप पुलिस अधीक्षक डी.के. सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरत कौशिक, जनपद पंचायत सीईओ के. के. जायसवाल, जिला एवं अनुभाग स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    जिज्ञासाओं का मिला समाधान

    स्वच्छता संगोष्ठी के दौरान माहवारी से संबंधित समाज में फैली भ्रांतियां एवं कुरीतियों पर जागरूकता हेतु पैड मैन फिल्म भी दिखाई गई। साथ ही माहवारी के दौरान कमर दर्द, सिरदर्द, पेट दर्द जैसे लक्षणों के निवारण हेतु गर्म पानी का उपयोग, संतुलित आहार, शारीरिक आराम जैसे आसान और सहज तरीके भी बताये गये। स्वच्छता संगोष्ठी के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामुदायिक जागरूकता हेतु शपथ ली की माहवारी पर शर्म एवं झिझक छोड़कर खुलकर चर्चा करेंगे। जिससे एक स्वस्थय समृद्ध सुपोषित समाज का निर्माण हो सके।

    कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनर्जी व कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जे.आर. प्रधान के साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की टीम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, मितानिन, स्व-सहायता समूह की सक्रिय महिलाएं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रही।

    ये भी पढ़िए…..

    छत्तीसगढ़ : बलरामपुर जिले में भाजपा को लगा बड़ा झटका

    Post Views: 386
    Brihaspati singh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : बलरामपुर जिले में भाजपा को लगा बड़ा झटका
    Next Article Balrampur: माहवारी स्वच्छता दिवस पर आयोजित हुईं स्वच्छता संगोष्ठी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘देश की स्थिति और भयानक होगी’ : कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर कांग्रेस नेता की चेतावनी, साधा सरकार पर निशाना

    May 13, 2026

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 हार, ‘शतक’ से महज एक कदम दूर

    May 4, 2026

    राज्यसभा का सियासी गणित, ‘आप’ के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

    April 27, 2026

    भाजपा में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने खोला राज, बताई आप छोड़ने की वजह

    April 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.