Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखी भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या
    National

    कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखी भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या

    पहली बार इस परेड में ऑल-गर्ल ट्राई-सर्विस मार्चिंग दस्ता शामिल हुआ, जिसका नेतृत्व उत्तर प्रदेश निदेशालय की सीनियर अंडर ऑफिसर तनु तेवतिया ने किया।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियों ने भी मार्च किया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले 18 बच्चे जब जीपों में सवार होकर कर्तव्य पथ पर गुजरे तो उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। परेड के दौरान 16 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेश और नौ मंत्रालयों की झांकियों के जरिये सरकार की उपलब्धियों को कर्तव्य पथ पर दिखाया गया। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या पर केंद्रित उत्तर प्रदेश की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

    सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियां

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियों का नेतृत्व महिलाओं ने किया। सीमा सुरक्षा बल के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व सहायक कमांडेंट मोनिका लाकड़ा ने किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल दस्ते का नेतृत्व सहायक कमांडेंट तन्मयी मोहंती ने किया। इसी तरह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी सहायक कमांडेंट मेघा नायर के नेतृत्व में, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टुकड़ी सहायक कमांडेंट मोनिया शर्मा के नेतृत्व में, सशस्त्र सीमा बल की टुकड़ी डिप्टी कमांडेंट नैंसी सिंगला के नेतृत्व में और दिल्ली पुलिस के दल का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्वेता के सुगथन ने किया। सीमा सुरक्षा बल की ऊंट टुकड़ी का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह खींची ने किया। दूसरी बार बीएसएफ की महिलाओं ने अपने सजे हुए ऊंटों के साथ परेड में हिस्सा लिया।

    एनसीसी दल

    पहली बार इस परेड में ऑल-गर्ल ट्राई-सर्विस मार्चिंग दस्ता शामिल हुआ, जिसका नेतृत्व उत्तर प्रदेश निदेशालय की सीनियर अंडर ऑफिसर तनु तेवतिया ने किया। 148 कैडेटों वाली लड़कियों की मार्चिंग टुकड़ी (सेना) का नेतृत्व कर्नाटक और गोवा निदेशालय की सीनियर अंडर ऑफिसर पुन्न्या पोन्नम्मा ने किया। एनसीसी बैंड में भी लड़कियों का ही प्रतिनिधित्व दिखा। बिड़ला बालिका विद्या पीठ पिलानी, राजस्थान और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की लड़कियों के संयुक्त बैंड का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर यशस्विका गौड़ और अंकिता शर्मा ने किया।

    प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता

    बहादुरी, कला एवं संस्कृति, खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए इस बार यह पुरस्कार 19 बच्चों को दिया गया है, जिसमें आदित्य विजय ब्रम्हणे को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया है। इसलिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेता 18 बच्चे जीपों में सवार होकर कर्तव्य पथ पर गुजरे। इसमें अनुष्का पाठक, अरिजीत बनर्जी, अरमान उबरानी, हेतवी कांतिभाई खिमसुरिया, इशफाक हामिद, एमडी हुसैन, पेंड्याला लक्ष्मी प्रिया, सुहानी चौहान, आर्यन सिंह, अवनीश तिवारी, गरिमा, ज्योत्सना अख्तर, सय्याम मजुमदार, आदित्य यादव, चार्वी ए, जेसिका नेयी सरिंग, लिन्थोई चनांबम और आर सूर्य प्रसाद हैं।

    राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों की झांकियां

    परेड के दौरान 16 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और नौ मंत्रालयों की झांकियां कर्तव्य पथ से गुजरीं। इनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की झांकियां थीं। इसके अलावा गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान केंद्र, भारत निर्वाचन आयोग और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की भी झांकियां दिखाई दीं। उत्तर प्रदेश की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के चारों ओर लगी झालर दीपोत्सव को चित्रित कर रही थी, जो भगवान राम के अयोध्या आगमन के उपल्क्ष्य में राज्य सरकार की ओर से शुरू किया गया प्रकाश उत्सव है।

    वंदे भारत 3.0

    रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने लगातार तीसरे वर्ष ‘नारी शक्ति की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति-संकल्प से सिद्धि’ विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वंदे भारतम्’ प्रस्तुत किया। इसमें शामिल लगभग 1,500 महिलाओं ने विविधता में एकता का संदेश देते हुए रंगारंग प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस भव्य प्रदर्शन में विभिन्न राज्यों में विशिष्ट रूप से प्रचलित 30 लोकनृत्य शैलियों के साथ-साथ समकालीन शास्त्रीय नृत्य और बॉलीवुड शैलियों का भी प्रदर्शन किया गया। इन कलाकारों में आदिवासी नर्तक, लोक नर्तक और शास्त्रीय नर्तक शामिल रहे।

    ये भी पढ़िए………….

    दिल्ली के गणतंत्र समारोह में शामिल हुए मुरादाबाद के शिल्प गुरु पद्मश्री दिलशाद हुसैन

    Post Views: 689
    Republic Day Parade-Uttar Pradesh Tableau-Ayodhya
    Previous Articleदिल्ली के गणतंत्र समारोह में शामिल हुए मुरादाबाद के शिल्प गुरु पद्मश्री दिलशाद हुसैन
    Next Article राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश को शाम तक स्टैंड क्लीयर करने का दिया अल्टीमेटम
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.