- जंगल में आग लगाने की कोशिश नाकाम, वन विभाग ने आरोपी को मौके से दबोचा
- लातेहार में इनामी नक्सली कमांडर मृत्युंजय भुइया समेत दो माओवादी गिरफ्तार, एके-47 और कारतूस बरामद
- एसएसपी राकेश रंजन औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई निलंबित
- झारखंड के इन 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
- OFFBEAT IMPACT : घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त
- भयावह सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग, चालक जिंदा जला
- बलरामपुर में फिर उजागर हुई अफीम की खेती: त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी में 18 क्विंटल से अधिक फसल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
- कमर्शियल सिलेंडर पर सख्ती के बाद घरेलू गैस का खेल, रामानुजगंज में झारखंड से ब्लैक सप्लाई की आशंका
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज पुलिस को दस साल पुराने मामले में बड़ी सफलता मिली हैं। 250 एकड़ शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने के मामले में पुलिस ने आज झारखंड के गढ़वा जिले से आरोपी मोहम्मद याकूब को गिरफ्तार की है। पुलिस के द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 18 जुलाई, 2015 को रामानुजगंज के तत्कालीन नायब तहसीलदार कुंजीलाल सिंह ने रामानुजगंज थाने में लिखित शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था। आवेदन में तत्कालीन नायब तहसीलदार ने बताया था कि मेरे अधिकार क्षेत्र ग्राम इंद्रपुर में शासकीय भूमि रकबा लगभग 250 एकड़ को आरोपी व्यास…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित होने के उपरांत बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हीरामणि कुंज और सिद्धनाथ पैकरा दोनों ही भाजपा समर्पित उम्मीदवार थे। जिसमें हीरामणि कुंज को 9 मत और सिद्धनाथ पैकरा को 5 मत मिले। हीरामणि कुंज 4 मत से विजयी बनीं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सिंह देव निर्विरोध विजयी घोषित हुए। कैबिनेट मंत्री नेताम पर लगाए आरोप पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रह चुके सिद्धनाथ पैकरा ने अपनी हार के बाद मंत्री रामविचार नेताम पर गंभीर…
बलरामपुर (Scam In Ramanujganj)। शनिवार को रामानुजगंज पुलिस ने शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रामानुजगंज जल संसाधन विभाग क्रमांक 2 में 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 524 रुपए की शासकीय राशि गबन के आरोपियों के सहयोगी योगेश्वर स्वरूप भटनागर को गिरफ्तार कर ली है। पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया है। जहां उसे जेल दाखिल कर दिया गया। Scam In Ramanujganj: 8 करोड़ से अधिक शासकीय राशि का घोटाला पुलिस के द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, (Scam In Ramanujganj) 17 मार्च 2023 को जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता…
बलरामपुर (Balrampur Crime)। जिले के सामरी पाट के अटल चौक के किनारे बने गोठान के पास माओवादी संगठन के नाम से रोड निर्माण बंद कराने एवं चुनाव में शांति भंग करने के उद्देश्य से अज्ञात अपराधियों ने बीते 3 फरवरी को पोस्टर चिपकाया था। आज इसी कड़ी में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई है। Balrampur Crime: चुनाव में शांति भंग करने के उद्देश्य से चिपकाया था पोस्टर पुलिस के द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, घटना के दूसरे दिन 4 फरवरी को 29 वर्षीय योगेश…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। बलरामपुर जिले को अंबिकापुर से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे -343 के नवनिर्माण का कार्य अब शुरू हो गया है। जिसके मद्देनजर पेड़ों की कटाई की जा रही है। फिलहाल पहले चरण में राजस्व विभाग में लगे पेड़ों की कटाई की जा रही है। बलरामपुर से लेकर रामानुजगंज के बीच हजारों की संख्या में महुआ साल सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ है। प्रथम चरण के बाद दूसरे चरण में वन विभाग में लगे पेड़ों की कटाई की जाएगी। पेड़ों की कटाई के बाद सभी कटे हुए पेड़ों को फॉरेस्ट डिपो में रखा जा रहा है, जहां से फिर…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया। रामानुजगंज के नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष एवं सभी 12 पार्षदों की ऐतिहासिक जीत की बधाई देने आज क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम रामानुजगंज पहुंचे। जहां आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत हुआ। आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित सभी 12 वार्ड पार्षदों के साथ नगर की जनता ने कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का फूल माला पहनाकर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। रामानुजगंज शहर के वार्ड क्रमांक 07 में मधुमक्खियों के आतंक से मोहल्ले के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। रविवार दोपहर में अचानक मधुमक्खियों के हमले में मोहल्ले के तीन-चार लोग घायल हो गए, जिसके बाद वार्ड वासियों ने तत्काल इसकी सूचना नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अर्जुन दास को दी। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल और पार्षद के पहल से तत्काल मुनादी करवा कर गली को बैरिकेडिंग कर दिया गया है। नव निर्वाचित पार्षद के द्वारा पहल करते हुए एसडीएम को भी जानकारी दी गई। मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। बलरामपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज शनिवार को जारी हो गया है। जिसमें दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। वहीं जिले के तीन नगर पंचायतों में से एक नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। रामानुजगंज में रमन और बलरामपुर में लोधीराम बने अध्यक्ष रामानुजगंज नगरपालिका में नव निर्वाचित अध्यक्ष भाजपा के टिकट से तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के मधु गुप्ता को 2865 मत के बड़े अंतर हराया है। वहीं बलरामपुर नगरपालिका में एक बार फिर भाजपा की वापसी हुई है।…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत नगर पालिका परिषद बलरामपुर एवं रामानुजगंज में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के 15-15 पदों तथा नगर पंचायत वाड्रफनगर, कुसमी, राजपुर अंतर्गत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के 15-15 पदों के लिए कल यानी 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से निर्धारित मतगणना केन्द्रों में मतगणना प्रारंभ की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में मतगणना के लिए आवश्यक सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय बलरामपुर को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद…
बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। बलरामपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत मतदान की गति ठीक रही। जिले के सभी वार्डों शांतिपूर्ण ढंग से मतदान अब संपन्न हो गया है। जिले के सभी 75 वार्डों में मतदान प्रतिशत 79.85 प्रतिशत रहा। नगरीय निकाय चुनाव 2025 अंतर्गत बलरामपुर जिले के डीपीआरओ के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि बलरामपुर जिले के कुल 75 वार्डों में कुल मतदान प्रतिशत 79.85 प्रतिशत रहा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह कुछ वार्डों में मतदान की गति धीमी रही लेकिन…