बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। बलरामपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज शनिवार को जारी हो गया है। जिसमें दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। वहीं जिले के तीन नगर पंचायतों में से एक नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
रामानुजगंज में रमन और बलरामपुर में लोधीराम बने अध्यक्ष
रामानुजगंज नगरपालिका में नव निर्वाचित अध्यक्ष भाजपा के टिकट से तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के मधु गुप्ता को 2865 मत के बड़े अंतर हराया है। वहीं बलरामपुर नगरपालिका में एक बार फिर भाजपा की वापसी हुई है। लोधीराम एक्का ने 767 वोट के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी कृपाशंकर को हराया है।
कुसमी में कांग्रेस, वाड्रफनगर और राजपुर में भाजपा के प्रत्याशी जीते
बलरामपुर में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने परचम लहराया है। जिले के दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। तीन नगर पंचायतों में से दो में भाजपा और एक में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। नगर पंचायत कुसमी में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भगत 95 मत के अंतर से भाजपा प्रत्याशी रोशन कुमार को हराया है। वाड्रफनगर में भाजपा प्रत्याशी मान सिंह ने 28 वोट के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल श्यामले को हराया है। वहीं राजपुर में भाजपा प्रत्याशी धरम सिंह ने 1289 वोट के बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी खोरेन खलखो को धूल चटाया है।
ये भी पढ़िए……….
रामानुजगंज नगरपालिका में रमन का दबदबा बरकरार, लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक