- अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
- आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
- चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
- सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
- रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
- स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
- नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती
- बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रहे तातापानी महोत्सव 2026 को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी और सीमावर्ती जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा से लेकर यातायात तक हर मोर्चे पर सख्त और सुनियोजित इंतजाम किए गए हैं। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम तातापानी (प्रसिद्ध गर्म जलस्रोत) में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में प्रस्तावित है। इस दौरान राज्य के…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। तातापानी महोत्सव-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। खासतौर पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रस्तावित तातापानी महोत्सव-2026 के आयोजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष आदेश जारी किया है। यह महोत्सव 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट और शीतलहर की मार को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के संचालन को लेकर अहम निर्णय लिया गया है, वहीं जनजीवन, खेती और यातायात पर भी ठंड का सीधा असर साफ नजर आने लगा है। रांची जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहरी की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिले के सभी निजी स्कूलों में…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सशक्त प्रदर्शन किया। मध्य बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समीप कांग्रेस जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष हरिहर यादव के नेतृत्व में रविवार को मनरेगा बचाव अभियान के तहत एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक सत्याग्रह किया गया। उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महात्मा गांधी के नाम से जुड़े रोजगार गारंटी कानून को समाप्त कर…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। यात्रियों की जान की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने रामानुजगंज में सख्त रुख अपनाया है। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार रामानुजगंज स्थित परिवहन चेकपोस्ट पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में नियमों की अनदेखी कर रहे यात्री वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों से 10,500 रुपये का राजस्व वसूला गया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर विगत दिनों रामानुजगंज परिवहन चेकपोस्ट पर यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान उन वाहनों को चिन्हित करने के उद्देश्य से संचालित किया गया, जिनमें फायर एक्सटिंग्विशर उपलब्ध नहीं थे अथवा उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी,…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तातापानी धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। 14 से 16 जनवरी तक प्रस्तावित महोत्सव के मद्देनज़र मंदिर परिसर सहित विशाल शिव प्रतिमा की रंग-रोगन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। पूरे मेला परिसर की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके। मेला परिसर में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। दुकान लगाने के लिए रसीद कटना प्रारंभ हो गया है और…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तातापानी धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। 14 से 16 जनवरी तक प्रस्तावित महोत्सव के मद्देनज़र मंदिर परिसर सहित विशाल शिव प्रतिमा की रंग-रोगन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। पूरे मेला परिसर की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके। मेला परिसर में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। दुकान लगाने के लिए रसीद कटना प्रारंभ हो गया है और…
बलरामपुर। Ramchandrapur Minor Girl Missing Case ने बलरामपुर जिले में सामाजिक चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग युवती के लापता होने के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। इस घटना को लेकर खैरवार समाज में भारी नाराजगी देखी जा रही है और प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। Ramchandrapur Minor Girl Missing Case छह दिन से लापता, परिवार सदमे में रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम लोधा निवासी खैरवार समाज की एक नाबालिग युवती 23 दिसंबर की रात से लापता है। Ramchandrapur Minor Girl…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। न्यूनतम तापमान के 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कते ही सुबह और शाम की ठंड असहनीय हो गई है। हालात ऐसे हैं कि आमतौर पर चहल-पहल से गुलजार रहने वाली सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव तापने को मजबूर हैं। लगातार बढ़ती ठंड ने रामानुजगंज के जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। शीतलहर के प्रभाव से सुबह और शाम के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। बाजार देर से खुल रहे हैं और शाम ढलते…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर सामने आए ताजा आंकड़े गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। वर्ष 2023 से 2025 के बीच जहां सड़क दुर्घटनाओं और मौतों का ग्राफ लगातार उतार-चढ़ाव भरा रहा, वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई में 2025 के दौरान अभूतपूर्व सख्ती देखने को मिली। यह आंकड़े एक जनवरी 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक के हैं, जो यातायात प्रभारी टीआई विमलेश देवांगन ने ऑफबीट न्यूज़ काे साझा किए हैं। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2023 में जिले में 297 दुर्घटनाएं दर्ज…
