- जंगल में आग लगाने की कोशिश नाकाम, वन विभाग ने आरोपी को मौके से दबोचा
- लातेहार में इनामी नक्सली कमांडर मृत्युंजय भुइया समेत दो माओवादी गिरफ्तार, एके-47 और कारतूस बरामद
- एसएसपी राकेश रंजन औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर एएसआई निलंबित
- झारखंड के इन 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
- OFFBEAT IMPACT : घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, 13 सिलेंडर जब्त
- भयावह सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग, चालक जिंदा जला
- बलरामपुर में फिर उजागर हुई अफीम की खेती: त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी में 18 क्विंटल से अधिक फसल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
- कमर्शियल सिलेंडर पर सख्ती के बाद घरेलू गैस का खेल, रामानुजगंज में झारखंड से ब्लैक सप्लाई की आशंका
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
मड़ुआ नाल के पास टेंपो-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीनों गंभीर रूप से घायल; प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। झारखंड राज्य के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ुआ नाल के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे टेंपो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल रामानुजगंज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मड़ुआ नाल के पास टेंपो और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक अफजल अंसारी (23 वर्ष), निवासी रामानुजगंज, के सिर में कई स्थानों पर गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के हंसपुर गांव में मारपीट के बाद एक ग्रामीण की मौत के मामले में प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। 16 फरवरी को गिरफ्तार किए गए कुसमी के एसडीएम करूण डहरिया को 18 फरवरी को जारी शासनादेश के तहत निलंबित कर दिया गया है। वहीं अब सुरक्षा कारणों से उन्हें रामानुजगंज जेल से सेंट्रल जेल अंबिकापुर शिफ्ट किया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोरंधा में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत 15 फरवरी 2026 की शाम ग्राम हंसपुर के जंगल क्षेत्र में तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पूरा बलरामपुर जिला शिवभक्ति में डूबा नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। विशेष रूप से रामानुजगंज में इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया, जिसने नगरवासियों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर कर दिया। कन्हर तट स्थित प्राचीन शिव मंदिर से दोपहर तीन बजे शुरू हुई यह भव्य शिव बारात आकर्षण का केंद्र रही। काशी-वाराणसी से आए कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ और गणों…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के थाना बलरामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झपरा लातापानी के घने जंगल में पेड़ से लटकते मिले महिला के शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए पति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रहा मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी 2026 की शाम सूचक अनिल खलखो, निवासी झपरा की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जंगल में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा बलरामपुर जिला भक्ति और आस्था में डूबा नजर आया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने के लिए मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। रामानुजगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में तड़के से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हर-हर महादेव के जयघोष, घंटा-घड़ियाल और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु जल, दूध और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति की ओर से हर…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने और परीक्षा तनाव को दूर करने के उद्देश्य से आज शनिवार काे बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रांगण में “परीक्षा का तनाव–जीत की तैयारी” कार्यशाला का आयोजन किया गया। दीन-हीन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एग्जाम फियर, स्ट्रेस और कन्फ्यूजन से निपटने के व्यावहारिक सूत्र बताए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मनीषा नेताम विशिष्ट अतिथि रहीं। जिले के वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेई, जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव,…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में आज शुक्रवार को अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर परिसर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा देश में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में स्थापित की गई थी। अब प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के बाद परिसर को विकसित रूप देकर ‘अटल परिसर’ के रूप में जनता को समर्पित किया गया। लोकार्पण समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम,…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। कहा जाता है कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद खेतों से मजबूत होती है। लेकिन जब खेत का मालिक ही अपने खाते की सच्चाई साबित करने के लिए दफ्तरों की चौखट नापे, तो तस्वीर चिंताजनक हो जाती है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, रामानुजगंज शाखा एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। जानकारी अनुसार, जिले के ग्राम आरगाही निवासी किसान ब्रह्मदेव के खाते में तीन लाख रुपये का बकाया ऋण दर्शाया जा रहा…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जनपद पंचायत वाड्रफनगर में वित्तीय वर्ष 2014-15 के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों में फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि के गबन के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। करीब 30 लाख रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े में वर्षों से फरार चल रहे तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बलरामपुर पुलिस से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत तुगंवा, गुडरू, जमई एवं पेंडारी में मुरम मिट्टी, सड़क, सह पुलिया, तटबंध तथा डब्ल्यूबीएम निर्माण कार्यों के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी भुगतान किया गया।…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। बैंक की लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक किसान से ऋण की राशि दो बार वसूल ली गई। यह अनियमितता तब उजागर हुई, जब किसान ने स्वयं अपने खाते और रसीदों का मिलान किया। फिलहाल यह एक मामला सामने आया है, लेकिन इससे ग्रामीण क्षेत्र के अन्य किसानों के खातों में भी इसी तरह की गड़बड़ी की आशंका गहराती जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धनपुरी निवासी किसान रामजन्म महतो ने 28 नवंबर…