- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। भारी बारिश के मद्देनजर 20 जून को भी हजारीबाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। रांची डीसी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसमें सरकारी, गैर-सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक स्कूल शामिल हैं। यह आदेश केजी से लेकर 12वीं तक के सभी क्लास के लिए लागू है। अगर कोई स्कूल इस आदेश को नहीं मानेगा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, रांची के द्वारा 17 जून को जारी विशेष बुलेटिन में हजारीबाग जिले के रेड जोन के अंतर्गत चिन्हित किया गया…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग गांव में गुरुवार सुबह एक मिट्टी का घर ढहने से महिला की मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चाईबासा शहर की दुर्दशा पर भाजपा नेताओं ने नगर परिषद और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। चक्रधरपुर प्रखंड की कुलीतोडांग पंचायत के कुलीतोडांग गांव में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे भारी बारिश के कारण गुरुवारी दोंगो (पति रंगिया दोंगो) का कच्चा मकान ढह गया।…
खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पेलोल गांव के पास बनई नदी पर बना उच्च स्तरीय पुल के बीच का हिस्सा टूट कर धंस गया। इससेे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। यह पुल राजधानी रांची को खूंटी, सिमडेगा और ओडिशा, छत्तीसगढ सहित अन्य राज्यों को जोड़ने वाला है। साथ ही बाबा आम्रेश्वर धाम जाने के लिए सबसे आसान मार्ग यही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की स्थिति कई दिनों से जर्जर थी। इसके बावजूद उस पर भारी वाहनों का आवागमन जारी था। पिछले दो दिनों से भारी वर्षा से गुरुवार सुबह पुल के एक…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 जून तक बारिश होगी वहीं राज्य में रांची सहित आसपास के कई जिलों में हो रही भारी बारिश से आमजन जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रांची, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदग्गा, गुमला सहित कई जिलों में हो रही भारी से राजधानी रांची बिजली की स्थिती चरमरा गई है। कई मुहल्लों में बिजली कटने और लो वोल्टेज की समस्या रही। इन जगहों पर इतनी हुई बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी जिले के अड़की में 155.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही रांची में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से बस्तर में पिछले 25 दिनों सेअटका मानसून रायपुर से होते हुए सरगुजा तक पहुंच गया है।मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सूरजपुर और बलरामपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा 7 अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर-दुर्ग समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना जताई गई है. बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक फैली द्रोणिका के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों…
रामगढ़। मौसम विभाग ने 72 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है। रामगढ़ में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से दामोदर और भैरवी नदी उफान पर है। इसके अलावा कई नदियों में भी अचानक पानी भर गया है। रामगढ़ जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से नदी की तरफ नहीं जाने की अपील जारी की है। दामोदर में पानी इतना अधिक भर गया है की रजरप्पा में दो नदियों का संगम बन गया है। यहां दामोदर और भैरवी नदी का जलस्तर एक बराबर हो गया है। रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में भी लगने वाले दुकानों…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम नीट पेपर लीक मामले में रांची और पटना में छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह ईडी की टीम रांची के बरियातू और पटना के कई ठिकानों पर पहुंच कर तलाशी ले रही है। नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के रिश्तेदार के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी नीट पेपर लीक मामले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की जा रही है। सीबीआई की ओर से दर्ज मामले के आधार पर ईसीआईआर तैयार करने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई…
रांची। झारखंड के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शराब घोटाला केस में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सिद्धार्थ सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। सिद्धार्थ को रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जाएगा। छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी सिद्धार्थ के खिलाफ एसीबी ने पिछले दिनों कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था। इससे पहले एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी और नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह के खिलाफ वारंट लिया था। झारखंड शराब घोटाला मामले में…
नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 19 जून की तारीख तमाम अच्छी और खराब घटनाओं के रूप में दर्ज है। क्या आपको मालूम है भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय की मौत का इस तारीख से क्या संबंध है? सवाल इसलिए लाजिमी है कि यह तकनीक आज पूरी दुनिया निसंतान दंपतियों के लिए वरदान साबित हो रही है। और इस तकनीक के माध्यम में दुनिया में पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी को जन्म दिलाने वाले इंग्लैंड में डॉ. रॉबर्ट एडवर्ड्स को नोबेल मिल चुका है। 19 जून, 1981 मध्य कोलकाता के वार्ड नंबर 14 स्थित एक बिल्डिंग की…
बलरामपुर। जिले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने प्रशासनिक सर्जरी की है। राजपुर एसडीएम और तहसीलदार को बलरामपुर कार्यालय में अटैच किया गया है। वहीं रामानुजगंज एसडीएम देवेंद्र प्रधान को राजपुर अनुविभाग अंतर्गत एसडीएम बनाया गया है। बलरामपुर एसडीएम को मिला रामानुजगंज का अतिरिक्त प्रभार इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर एवं बलरामपुर एसडीएम आनंद राम नेताम को अतिरिक्त प्रभार मिला है। उन्हें रामानुजगंज एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर एवं राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर को आगामी आदेश तक बलरामपुर अटैच किया गया है। इसी प्रकार जिले के कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में पदस्थ तहसीलदार…