Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग। झारखंड राय विश्वविद्यालय,रांची के तत्वावधान में शिक्षा, संस्कृति, उत्थान, न्यास का चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास विषयक तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न हो गया। इस कार्यशाला के समापन समारोह में न्यास के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने शिक्षकों से अपने संबोधन में कहा कि स्थापनाकाल के समय से न्यास मां, मातृभूमि एवं मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि न्यास का मानना है कि बिना चरित्र के व्यक्तित्व का विकास संभव नहीं है। इसी मूल मंत्र को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन पूरे देश में किया जा…

Read More

हजारीबाग। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य है भारत की पुरानी प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करना। भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाना। उक्त बातें विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने कही। वह सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में नई शिक्षा नीति पर व्याख्यान दे रहे थे। यूसेट के डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने सभी का स्वागत तथा कार्यक्रम का संचालन किया। कुलपति ने बताया कि वह खुद नई शिक्षा नीति से पिछले 10 वर्षों से जुड़े हुए हैं। पहले 5 वर्ष इसके निर्माण के कार्य से और बाद के 5 वर्ष इसे लागू करने के कार्य…

Read More

हजारीबाग। 24 जून 2024 का दिन हजारीबाग के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लाल सांसद मनीष जायसवाल की बुलंद आवाज पहली बार देश के सर्वोच्च सदन संसद भवन से गूँजी। यह वह दिन था जब एक ओर विश्व नेता के रूप में स्थापित हुए हिंदुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार जनादेश प्राप्त कर मोदी सरकार 3.0 की की शुरुआत करते हुए खुद लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लिया वहीं मनीष जायसवाल ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए अपने नाम के साथ…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड में सोमवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान पूर्वी सिंहभूम के कदमा थाना निवासी हरिकेश पटेल (28), पिता राधेश्याम प्रसाद के रूप में हुई है। सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इलाके में अवैध हथियार के साथ देखा गया है, जो आम लोगों को डराने-धमकाने का काम करता है। सूचना मिलते ही वरीय एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु में आगजनी की एक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। रावण दहन स्थल के पास रहने वाली गीता नायक के घर में देर रात अचानक आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने आशंका जताई है कि किसी असामाजिक तत्व ने घर में जानबूझकर आग लगाई है। घटना रात करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि किसी ने घर की खिड़की पर पत्थर फेंका, जिससे उनकी नींद खुल गई। जैसे ही वे बाहर निकले, देखा कि घर के आंगन में आग लगी हुई है। परिवार ने…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग शहर के ओकनी तालाब गली नंबर एक में चोरी की घटना सामने आई है। घटना सोमवार अहले सुबह की है।जानकारी के मुताबिक चोरों ने महज 5 मिनट में गोदरेज का दरवाजा तोड़ 41 हजार रुपये नकद के साथ सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिनके घर में सुबह-सुबह चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया उनका नाम विशाल सिन्हा है। वह पेशे से बस कंडक्टर हैं।उनकी पत्नी सिमरन ने बताया कि सुबह चार बजे पति ड्यूटी के लिए निकल गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई…

Read More

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में मरीज की मृत्यु के बाद शव को रोककर रखने की व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन को तत्काल शव परिजनों को सौंपना होगा, ताकि अंतिम संस्कार में देरी न हो और गरीब परिवारों को राहत मिल सके। मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यह निर्णय मानवीय संवेदना और कांग्रेस की सेवा-भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा, अब कोई भी गरीब अपने प्रियजन के शव को छुड़ाने के लिए भटकता नहीं फिरेगा। यह फैसला कांग्रेस की विचारधारा…

Read More

रांची। झारखंड के लगभग सभी स्थानों में 24 जून से हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग ने दी। विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जून को भी कहीं – कहीं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इधर, सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। कभी धूप तो कभी बादल…

Read More

नई दिल्ली। प्रतिवर्ष 23 जून को अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 जून, 2011 को पहली बार अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस की घोषणा की थी। यह दिवस विधवा महिलाओं की समस्याओं के प्रति समाज में जागरुकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है। साथ ही यह समाज में विधवाओं की दारुण स्थिति को भी प्रकट करता है। ज्यादातर स्थानों पर इस उपेक्षित वर्ग की अनदेखी की जाती है। एक अनुमान के अनुसार 115 मिलियन विधवाएं ग़रीबी में रहती हैं और 81 मिलियन शारीरिक शोषण का सामना करती हैं। इनमें से अनुमानतः 40 मिलियन विधवाएं भारत में रहती…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे ने 23 जून से 29 जून तक टाटानगर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है। इनमें कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ आंशिक रूप से रद्द होंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है या प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी प्रकार की असुविधा से बच सकें। रविवार को रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आसनसोल-आद्रा-आसनसोल के बीच चलने वाली…

Read More