- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पूर्वी सिंहभूम। जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। शुक्रवार की शाम पटमदा और बोड़ाम थाना क्षेत्र में कई कच्चे मकान भरभराकर गिर पड़े, जिससे प्रभावित परिवार अब खुले आसमान तले जिंदगी गुजारने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल राहत की मांग की है। पटमदा प्रखंड के लावा गांव स्थित बहड़ाडीह टोला में शुक्रवार देर शाम एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। यह मकान बंगाल मूल की विधवा बेबी दास का परिवार किराए पर लेकर रहता था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर…
रामगढ़। जिले की कुजू ओपी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शनिवार की तड़के सुबह भयंकर सड़क हादसा हुआ। एनएच-33 पर पैंकी मोड़ के पास ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुजू पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। ज़ोरदार टक्कर की वजह से वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। जिसे भारी मशक़्क़त के बाद निकाला गया। साथ जी स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचन्द्रपुर ग्राम पंचायत विशालपुर के सचिव बालदेव यादव के विरूद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत आवास सत्यापन कार्य में हितग्राहियों से 100-100 रूपये घुस लेने के संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत प्राप्त होने पर जनपद पंचायत स्तरीय तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच कराये जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाया गया है। बालदेव यादव का कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम-1998 के नियम-03(1)(2)(3) का स्पष्ट उल्लंघन है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम-4 के तहत् जिला पंचायत सीईओ द्वारा बालदेव यादव…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने आज शुक्रवार काे नाबालिगा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन दोषियों को सजा सुनाई है। न्यायाधीश शुभ्रा पचौरी ने महेंद्र खैरवार, उसकी पत्नी कबिलासो और ठाकुरदास कुशवाहा को 20-20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मिली जानकारी अनुसार, मामला 24 फरवरी 2023 का है। आरोपित महेंद्र खैरवार और उसकी पत्नी ने नाबालिग लड़की को शादी करवाने का झांसा दिया। उन्होंने 50 हजार रुपये और मोबाइल देने का लालच भी दिया। इसके…
पूर्वी सिंहभूम। सिदगोडा थाना के बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु पांडे (21 ) ने गुरुवार की रात अपने हॉस्टल के कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था। घटना के बाद सहपाठियों ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन करीब 45 मिनट तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद उसे निजी वाहन से मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए टीएमएच रेफर किया गया। टीएमएच लाने के क्रम में ही रास्ते में दिव्यांशु ने…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में कोयले की अवैध तस्करी का मामला चर्चा में है। रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिले में इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अब खुद ही पहल करनी शुरू कर दी है। उन्होंने रामगढ़ एसपी को ऐसे सभी मामलों में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीसी के निर्देश के बाद रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा रोड में कोयला गाड़ी को छोड़ने के मामले में पुलिस ने रामगढ़ थाने के एएसआई मनोज कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है। रामगढ़ एसपी अजय…
रांची। कुख्यात अमन साहू गिरोह के अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम शनिवार को अजरबैजान से लेकर भारत पहुंचेगी। मयंक सिंह रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 29 अक्टूबर 2024 से अजरबैजान गणराज्य में हिरासत में है। शुक्रवार को एटीएस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मयंक सिंह को अजरबैजान प्रशासन बाकू में झारखंड एटीएस को सौंपेगा, तब उसे लेकर टीम दिल्ली रवाना होगी। इसके बाद टीम उसे झारखंड लेकर आयेगी। मयंक सिंह पर अलग-अलग जिलों में कुल 48 मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक मामले हजारीबाग में…
रांची। झारखंड में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4296 करोड़ 62 लाख रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। यह बजट राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विधानसभा में बताया कि यह अनुपूरक बजट उन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लाया गया है, जो मुख्य बजट में शामिल नहीं हो सकीं या जिनके लिए अतिरिक्त धन की जरूरत महसूस की गई। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, बुनियादी…
फरीदाबाद। गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी काे शुक्रवार अहले सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी सूचना मिलते ही फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम उसे पकडऩे पहुंची। जहां उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली। इससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। ये मुठभेड़ शुक्रवार सुबह ग्रेटर फरीदाबाद में फरीदपुर-तिगांव रोड पर हुई। आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने…
रांची। पुलिस ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के राहा मौनजारा गांव में एक व्यक्ति का शव झाड़ियों से गुरुवार को बरामद किया है। मृतक की पहचान लुम्बा उरांव के रूप में हुई है। गांव वालों ने लुम्बा उरांव का शव झाड़ियों में देखा। इसकेेे बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि इस हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। गांव वालों ने पुलिस…