Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। जिले के आदिवासीय बाहुल्य क्षेत्र सामरीपाठ के इदरीपाठ गांव के एक घर में चंगाई सभा आयोजित कर धर्म परिवर्तन के मामले की सूचना पर रव‍िवार को एसडीएम, पुलिस और हिन्दू संगठन से जुडे लोग मौके पर पहुंचे। रव‍िवार को ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस और एसडीएम की संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक घर में चल रहे सभा को बीच में ही रुकवाया गया। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि, चंगाई सभा की आड़ में भोले भाले आदिवासियाें काे प्रलाेभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। इस दौरान हिन्दू संगठन और आयोजकों के बीच जमकर बवाल…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुईला डूंगरी की महिला पर अत्याचार करने वाला उसका पति आखिरकार रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपित पति आकाश कांत लाल उर्फ पांडू, निवासी लाइन नंबर 6, ए ब्लॉक, थाना-गोलमुरी, पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए थे कि वह उसे वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर करता है। पुलिस ने रविवार को आरोपित को जेल भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया था कि कुछ दिन पहले उसका पति उसे चाईबासा भी ले गया था, जहां उसने देह व्यापार करने का दबाव बनाया। लेकिन जब उसने इसका…

Read More

पलामू। पलामू में झोला छाप डॉक्टर ने एक महिला की जान ले ली। इसके बाद शनिवार की रात से रविवार की सुबह 9 बजे तक हंगामा मचा रहा। मामला पांकी थाना क्षेत्र का है। थाना रोड में संचालित सोमी सेवा सदन में इलाज के दौरान पांकी के ही रहने वाले जितेंद्र कुमार भुईयां की पत्नी पूनम देवी की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद फर्जी हॉस्पिटल को बंद कर फर्जी डॉक्टर एचएन झा फरार हो गया। मृतका के पति ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लपरवाही की वजह से उसकी पत्नी की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि…

Read More

जोधपुर। नाबालिग से रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने शनिवार को जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर कर दिया। राजस्थान हाईकोर्ट ने 27 अगस्त को उनकी अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आसाराम सुबह जोधपुर के पाल गांव स्थित अपने आश्रम से रवाना हुआ और जेल पहुंचकर सरेंडर किया। जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ ने 27 अगस्त को सुनवाई के दौरान आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने जोधपुर एम्स की मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा। इस दौरान कड़ी धूप और भारी उमस का एहसास हुआ। रांची में 97 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया। इससे रांची और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के सोनवा में 47 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान रांची में 7.2 मिमी दर्ज की गई। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, जमशेदपुर में 30 डिग्री, डालटेनगंज में 32.8 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया…

Read More

कोडरमा। जिले का सदर अस्पताल फिर सुर्खियों में है। व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर जहां कांग्रेस नेताओं का अनशन शुरू हुआ है। वहीं सर्दी, खांसी और बुखार का इलाज कराने आए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान ही रात में मौत हो गई। मौत होने के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। हरदिया, नवादा (बिहार) निवासी सुरेश मांझी की पत्नी ने बताया कि उनके पति को पिछले 2-3 दिनों से सर्दी, जुकाम और बुखार था। इलाज के लिए शुक्रवार को 11 बजे दिन में उन्हें लेकर सदर अस्पताल कोडरमा आई। जहां मौजूद चिकित्सक की ओर से उन्हें…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद भयावह और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ट्यूलाडूंगरी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की और मना करने पर उसे पांच दिन तक घर में बंधक बनाकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी। इसके बाद आरोपित ने चाकू से उसके चेहरे, शरीर के अन्य जगहों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ट्यूलाडूंगरी की रहने वाली चंदा सिंह ने शुक्रवार की देर रात गोलमुरी थाना पहुंचकर अपने पति आकाश कांत लाल और सास-ससुर के खिलाफ…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्हें “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है। उन्होंने भारत को तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिला कर न केवल भारत का नाम रोशन किया, बल्कि पूरी दुनिया को भारतीय हॉकी की ताकत दिखाई। इस दिन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही राष्ट्रीय खेल पुरस्कार जैसे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अब मेजर ध्यानचंद…

Read More

रांची। झारखंड के खेल, युवा कार्य एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। गत गुरुवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारस अस्पताल में भर्ती के दौरान मंत्री हसन की स्थिति कुछ हद तक स्थिर रही और वे आज स्वंय पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचे। एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनकी आगे की चिकित्सकीय जांच और इलाज जारी रहेगा। उनके साथ उनका बेटा, भाई और निजी सचिव…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज जारी है। गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम कुख्यात अपराधी फहीम खान की तबीयत अचानक खराब होने के कारण शुक्रवार को उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फहीम खान को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर शिकायत हुई थी, जिसके बाद जेल…

Read More