Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»इतिहास के पन्नों में 29 अगस्त : “मेजर ध्यानचंद को सलाम, खेलों के संग फिटनेस का पैगाम”
    Offbeat

    इतिहास के पन्नों में 29 अगस्त : “मेजर ध्यानचंद को सलाम, खेलों के संग फिटनेस का पैगाम”

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल दिवस भारत में हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्हें “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है। उन्होंने भारत को तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिला कर न केवल भारत का नाम रोशन किया, बल्कि पूरी दुनिया को भारतीय हॉकी की ताकत दिखाई।

    इस दिन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही राष्ट्रीय खेल पुरस्कार जैसे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार), अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार भी इसी दिन राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस वर्ष (2025) का राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) तीन दिन (29–31 अगस्त) तक मनाया जा रहा है। इसका केंद्रीय थीम है- “एक घंटा, खेल के मैदान में..”।

    इस थीम के जरिए फिट इंडिया मिशन ने पूरे भारत में हर व्यक्ति से रोजाना कम से कम एक घंटे खेल या शारीरिक गतिविधि में शामिल होने का आह्वान किया है। यह पहल खेल और फिटनेस को जीवनशैली में शामिल करने की मान्यता देती है, जिससे जीवनशैली संबंधी बीमारियों को रोका जा सके।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1612 – सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तग़ालियों को हराया।

    1833 – ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम को मंजूरी मिली।

    1842 – ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।

    1842 – अफीम युद्ध समाप्त।

    1898 – गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई।

    1914 – न्यूजीलैंड सैनिकों ने जर्मन समोआ पर क़ब्ज़ा किया।

    1916 – अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंत्रता।

    1932 – नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध निरोधक समिति का गठन हुआ।

    1941 – रूस में जर्मन इंस्तज कमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।

    1945 – ब्रिटेन ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।

    1947 – डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान सभा ने संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए प्रारूप समिति का गठन किया।

    1953 – सोवियत संघ ने अपना पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।

    1957 – कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।

    1974 – चौधरी चरण सिंह ने भारतीय लोकदल नाम से अपनी पार्टी का गठन किया।

    1987 – कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।

    1996 – आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

    1998 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

    1999 – बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।

    2000 – न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।

    2001 – पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के ‘एच-2 ए’ रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।

    2002 – पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।

    2003 – कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।

    2003 – इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।

    2004 – एथेंस ओलम्पिक का समापन।

    2005 – तूफान कैटरीना ने अमेरिका के खाड़ी तट पर, विशेषकर न्यू ऑरलियन्स में, तबाही मचाई, जिसके बाद तटबंध टूट गए और भयंकर बाढ़ आई।

    2008- तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

    2008 – झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।

    2012 – चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।

    जन्मः

    1887 – जीवराज मेहता – भारत के प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक।

    1905 – मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।

    1925 – गोलप बोर्बोरा – असम के छठे मुख्यमंत्री थे।

    1926 – रामकृष्‍ण हेगड़े – जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

    1949 – के. राधाकृष्णन – भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों में से एक।

    1968 – बिक्रमजीत कंवरपाल – हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता थे। उन्होंने कई धारावाहिकों में काम किया था।

    1969 – मेजर मनोज तलवार – भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों में से एक थे।

    1977 – पी. वी. मिधुन रेड्डी – आंध्र प्रदेश से वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

    निधनः

    1931 – जदोनांग- एक युवा नेता जिसने शक्तिशाली नागा आन्दोलन का गठन किया।

    1952 – सिस्टर यूप्रासिआ – भारतीय ईसाई महिला संत।

    1956 – मलिक ग़ुलाम मोहम्मद – पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।

    1976 – काजी नजरुल इस्लाम – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।

    1999 – सुधीर कुमार वालिया – भारतीय थल सेना के जांबाजों में से एक थे।

    2001 – मनुभाई राजाराम पंचोली – गुजराती भाषा के उपन्यासकार, लेखक, शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ थे।

    2007 – बनारसी दास गुप्ता – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।

    महत्वपूर्ण दिवस और अवसरः

    राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस)

    परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस

    ये भी पढ़िए…….

    झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन को एयर एंबुलेंस से ले जाया गया दिल्ली

    Post Views: 425
    Hockey king Major Dhyanchand
    Previous Articleझारखंड के मंत्री हफीजुल हसन को एयर एंबुलेंस से ले जाया गया दिल्ली
    Next Article Cyber Security Campaign : रामानुजगंज लरंगसाय पीजी कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.