Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

तवांग : 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत और चीन के सैनिकों की झड़प हुई। तवांग सेक्टर में हुई इस झड़प में दोनों तरफ के कुछ सैनिक मामूली रूप से जख्मी हुए। इसके बाद दोनों ही पक्षों के सैनिक वहां से हट गए। दोनों सेनाओं के कमांडरों ने बातचीत से मामला सुलझा लिया। इस क्षेत्र में दोनों सेनाओं कुछ हिस्सों पर अपना-अपना दावा ठोकती आई हैं। 2006 से यह विवाद जारी है। इससे पहले 15 जून 2020 को लद्दाख के गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद…

Read More

हजारीबाग : अन्नदा कॉलेज की जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर ज्योति प्रकाश सान्याल को मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय की ओर से आयोजित संगोष्ठी में सम्मानित किया गया. डॉ सान्याल ने पर्यावरण एवं सामाजिक समरसता के लिए पंचमहाभूत विषय पर अपना व्याख्यान दिया जिसकी मुक्त कंठ से सराहना की गई. आठ से 10 दिसंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय संगोष्ठी में जंतु विज्ञान के डॉ राजेंद्र मिस्त्री को भी सम्मानित किया गया. जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के निदेशक और इंदौर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर भूपेंद्र नाथ पांडे ने दोनों प्राध्यापकों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर…

Read More

धनबाद : धनबाद में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले के नया बाजार निवासी शहबाज सिद्दीकी नामक शख्स की अपराधियों ने बैंक मोड़ स्थित विकासनगर छठ तालाब के पास गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार देर रात की है. घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक मृतक पप्पू मंडल का दोस्त है और वह कोयले का काम करता था. घटना के दिन वह रात में पप्पू मंडल और उनके साथियों के साथ विकास नगर गया हुआ था. उसी…

Read More

रामगढ़ : रामगढ़ विधायक ममता देवी को कितने दिनों का सजा होगा. इसके लिए 1 दिन और इंतजार करना होगा. मंगलवार को कोर्ट अपना सजा सुनाएगी. दरअसल पिछले 8 दिसंबर को कोर्ट ने रामगढ़ के गोला में हुए गोलीकांड में उन्हें दोषी करार दिया था. आज 12 दिसंबर को सजा के बिंदु पर आदेश देना था. लेकिन हजारीबाग बार एसोसिएशन के अधिवक्ता की मौत हो जाने के कारण आज कंडोलेंस हो गया. जिस कारण कोर्ट की कार्रवाई स्थगित कर दी गई और सजा नहीं सुनाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 13 दिसंबर को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. क्या है…

Read More

नई दिल्ली। भोजपुरी के फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उनके ट्वीट कर बताया कि सुरभि तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनकी पत्नी हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने बताया कि आज ही घर में किलकारी गूंजी है और पत्नी सुरभि ने एक बेटी को जन्म दिया है।  तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी पिछले महीने ही मनोज तिवारी के घर पत्नी की गोद भराई की रस्में निभाई गई थीं। उन्होंने सोशल…

Read More

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ चाय पर चर्चा कर रहे हैं। रांची में इन्होंने ऐसे 22 जगहों को चुना है जहां वह लोगों से संवाद करेंगे। रविवार से इसकी शुरुआत की गयी है और मोराबादी मैदान में तीन स्थानों पर नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान सांसद संजय सेठ ने रांची में बेहतर कानून व्यवस्था, बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने, बिजली सहित अन्य मुद्दे, जो रांची को एक बेहतर शहर बना सकते हैं, इस पर सभी नागरिकों का विचार जाना है। कैसे बने बेहतर शहर सांसद ने इस चर्चा में कहा कि यह अच्छी बात…

Read More

चित्रकूट: डाक्‍टरों की लापरवाही से जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान नौ माह के मासूम की मौत हो गई। स्वजन ने जमकर हंगामा काटा। उनका आरोप है कि वार्ड ब्वाय ने एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाया है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि के पहुंचने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने लापरवाही करने वाले फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर दोषी मिलने पर ड्यूटी कर रहे  चिकित्सक के खिलाफ भी कार्रवाई की भरोसा दिया है।  पिता का आरोप वार्ड ब्वाय ने लगाया एक्सपायरी का इंजेक्शन बांदा के थाना बदौसा के जमुनिहापुरवा निवासी धनेश कुमार श्रीवास्वव की नौ…

Read More

नई दिल्ली। सर्दियों की गुनगुनी धूप भला किसे पसंद नहीं होती। इस मौसम में धूप आपको नरम-नरम गर्मी का अहसास देती है। सर्दियों की धूप मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं। लेकिन इस ‘टॉनिक’ का ज्यादा इस्तेमाल आपको खतरे में भी डाल सकता है। ऐसे में सर्दियों की धूप के बारे में आपको ये बातें जान लेनी चाहिए। कब और कितनी देर धूप में बैठें डॉक्टर्स के मुताबिक एक हेल्दी इंसान का दिन में 30 से 50 मिनट तक धूप में बैठाना फायदेमंद है। यह इस पर भी निर्भर करता है कि धूप कितनी तेज…

Read More

रांची। सुपन समाज रामगढ़ की ओर से रांची की पल्लवी कुमारी हत्याकांड के विरोध में केंडल मार्च निकाला गया। नेहरू रोड के पानी टंकी मंदिर ग्राउंड से सुपन समाज की महिला-पुरुषों ने कैंडल मार्च निकाल कर मेन रोड के सुभाष चौक पहुंचे। यहां, सभी लोगों ने रांची की बीआईटी छात्रा पल्लवी कुमारी हत्याकांड के आरोपी पियूष तिवारी को सजा दिलाने की मांग की। सुपन समाज ने झारखंड सरकार से दोषियों को कड़ी से सजा दिलाने की मांग की। वहीं, मामले में पुलिस-प्रशासन के रवैया के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कार्रवाई को लेकर नारे भी लगाए। सभी ने कहा कि समाज की…

Read More

पटना। फिल्म निर्माता बी बी के सिन्हा द्वारा परम मां विंध्यवासिनी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ 23 दिसम्बर को रिलीज होगी। इस आशय की जानकारी पिछले दिनों ओशिवारा, मुम्बई स्थित व्यंजन हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान निर्देशक संजय कुमार सिन्हा ने दी। फिल्म की विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि समाज में गिरते पारिवारिक मूल्यों, आत्मीय संबधों को लेकर चिन्ता व्यक्त करती एक मार्मिक कहानी ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ लेकर आ रहे हैं निर्माता बी.बी.के. सिन्हा जिसकी चर्चा लम्बे अर्से तक होती रहेगी। प्रोड्यूसर बी बी के…

Read More