Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई के बलरोटांड में रविवार रात करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान निर्मला देवी (36), पति विजय यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के जेठ मनी यादव ने सोमवार को बताया कि रविवार को घर में जिउतिया का पर्व के लिए सभी महिलाएं उपवास में थीं। शाम को महिलाएं स्नान कर पूजा पाठ की तैयारियां कर रही थीं। इसी निमित निर्मला भी अपने इकलौते पुत्र की लंबी उम्र के लिए पूजा की तैयारी से पूर्व स्नान कर अपने भीगे हुए कपड़े को घर…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में दुर्गा पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। इस बार 22 सितंबर से शुरू हो रहे दुर्गोत्सव को खास बनाने में पूजा समितियां जुटी हुई हैं। दुर्गोत्सव को लेकर एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल राजधानी रांची में तैयार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रांची के अपर बाजार के बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ इस वर्ष यहां का पंडाल कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर बना रहा है। दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान यह पंडाल दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित करेगा। अत्याधुनिक लाइटिंग का प्रयोग होगा। पंडाल में…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हजारीबाग पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन की संयुक्त टीम ने गोरहर थाना क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन टॉप उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए नक्सलियों की पहचान उनके संगठन में उच्च पदों और घोषित इनाम की राशि के आधार पर की गई है। मारे गए उग्रवादियों में सहदेव सोरेन, केंद्रीय कमेटी का सदस्य, जिस पर सरकार ने एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। रघुनाथ हेंब्रेम, झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का…

Read More

रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस (एसईआरएमसी) के महामंत्री एन.एल. कुमार ने रेलवे कर्मचारियों के हित में उत्पादकता से जुड़ा बोनस (पीएलबी) नीति में बदलाव की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने रविवार को नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) के महासचिव डॉ. एम. राघवैया को पत्र लिखकर कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया है। एसईआरएमसी के महामंत्री एन.एल. कुमार ने कहा कि वर्तमान पीएलबी प्रणाली एक सीमा के अंतर्गत संचालित होती है, जिसके कारण लगभग 70 से 80 प्रतिशत कर्मचारियों को उनके योगदान के अनुसार बोनस नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि बोनस का मूल उद्देश्य उत्पादकता…

Read More

रांची। झारखंड में आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार से सख्त निर्देश जारी करने की मांग की, ताकि समाज में शांति, सद्भाव और सांस्कृतिक संरक्षण सुनिश्चित हो सके। नायक ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री, मद्यनिषेध एवं उत्पाद मंत्री तथा मुख्य सचिव को ईमेल से पत्र भेजकर आग्रह किया कि दुर्गोत्सव में अष्टमी, नवमी और दशमी तिथियों पर शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए। ईमेल के जरिए भेजे गए पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि दशहरा झारखंड…

Read More

पलामू। झारखंड में पलामू जिले के मनातू और तरहसी के सीमावर्ती जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) का कमांडर मुखदेव यादव के खिलाफ 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से सुरक्षा बलों के निशाने पर था। पलामू पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार मुखदेव यादव बिहार और झारखंड में आतंक का पर्याय बना हुआ था। उसके खिलाफ दर्ज मामलों को देखकर और पलामू पुलिस की अनुशंसा पर इसी वर्ष मार्च 2025 में झारखंड सरकार ने 5 लाख का इनाम घोषित किया था। टीएसपीसी…

Read More

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत नरेश नगर में महिला से अज्ञात ठग लाखों रुपये के जेवरात की ठगी कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी सत्यजीत कुमार उर्फ गोलू की मां ने बताया कि शनिवार की शाम उनके घर पर एक अज्ञात युवक किसी कंपनी के प्रोडक्ट के प्रचार की बात कहते हुए गहनों की साफ-सफाई करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस समय वे उनके घर पर आए उस वक्त घर पर केवल वे तथा उनकी बहू मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि वे घर पर आकर बर्तन सहित जेवरात साफ करने की बात कह कर…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शासकीय कर्मचारी कानूनगो शराब के नशे में धुत होकर रामानुजगंज तहसील कार्यालय पहुंचा। जहां नशे में होने के कारण वह जमीन पर ही गिर पड़ा। किसी तरह उसे रामानुजगंज अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने कानूनगो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार, शासकीय कर्मचारी का नाम प्रवीण लकड़ा (36 वर्ष) बताया जा रहा है, जो कि रामानुजगंज तहसील कार्यालय में कानूनगो के पद पर पदस्‍थ है। तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार, कानूनगो प्रवीण अक्सर शराब की नशे में कार्यालय आता था।…

Read More

रांची। झारखंड के सात जिलों में 15 सितंबर को कहीं -कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर शुक्रवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है उनमें राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। साथ ही विभाग ने इन जिलों से सटे झारखंड के मध्यवर्ती भागों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका जताई…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पत्रकारों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिले के दोनों सक्रिय प्रेस संघ बलरामपुर प्रेस क्लब और पत्रकार कल्याण संघ सहित जिले के सभी पत्रकार प्रशासन के खिलाफ एक जुट हो गए है। पत्रकारों ने सरकार खबरों और शासकीय कार्यक्रमों का पुर्णतः बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इसको लेकर बीते मंगलवार को जिले के सभी पत्रकार एकजुट होकर एसपी वैभव बेंकर को ज्ञापन सौंपा है।  पत्रकारों का कहना है कि] हाल के दिनों में जिला प्रशासन द्वारा समाचार संकलन में सहयोग नहीं किया जा रहा है। खबरों को संकलित करने के बाद जब…

Read More