- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में एक से चार अक्टूबर तक भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी। विभाग के अनुसार मौसम में यह परिवर्तन उत्तरी अंडमान के समुद्री क्षेत्र में बने निम्न दबाव के कारण हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवा चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वहीं दो अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज और इन जिलों से सटे मध्यवर्ती भागों में…
पलामू। जिले के हुसैनाबाद में मंगलवार सुबह जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर नहर मोड़ के पास ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। यह जाम सोमवार देर शाम हुए उस दर्दनाक हादसे के विरोध में था, जिसमें डंडिला गांव का 25 वर्षीय मुकेश कुमार पिकअप वैन की टक्कर से जिंदगी हार गया। करीब डेढ़ घंटे तक पूरे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें जमी रहीं और मातम से भरे ग्रामीण न्याय और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। प्रशासनिक पहल पर आखिरकार जाम हट सका। मौके पर पहुंचे हुसैनाबाद अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने मृतक के पिता दशरथ रजवार को 20 हजार…
रांची। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगडी प्रखंड अंतर्गत रिंग रोड दलादली चौक दुर्गा पूजा के पंडाल का उद्घाटन महाष्टमी पर मंगलवार को हुआ। पंडाल का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल धर्मराज नाथ शाहदेव उर्फ पिंकू लाल और विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया। मौके पर समिति के वरिष्ठ संरक्षक जनार्दन ओझा, ललित मुंडा और रातु के पूर्व प्रमुख सुरेश मुंडा के अलावा समिति के अध्यक्ष सुधीर महतो, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय राय, सह कोषाध्यक्ष रामाशीष शर्मा, अशोक दुबे,, उपाध्यक्ष रितेश सिंह, प्रदीप कुजुर, उपसचिव बिरसु मुंडा, ओमेश्वर…
धनबाद। पुलिस की सतर्कता से सोमवार की देर रात शहर में एक बड़ी वारदात टल गई। दरअसल, वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का शूटर बलियापुर के रास्ते धनबाद आ रहा है और किसी व्यापारी पर उनका फायरिंग करने की योजना है। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम ने दामोदरपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में रात करीब 9 बजे पुलिस ने रबीउल इस्लाम उर्फ मोटा, जो सरायकेला-खरसावां के राजाबांध का रहने वाला है। वह बाइक सहित पकड़ा गया गया। उसके पास से पुलिस ने 38 बोर…
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा में 22 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या का खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि अजय बासा के ही मित्र संदीप प्रसाद ने तंत्र-मंत्र की साधना के तहत सिद्धि पाने के लिए उसकी बलि दे दी। पुलिस ने इस मामले में संदीप और भरत सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गोलमुरी पुलिस के पूछताछ में, सोमवार को हुई 22 वर्षीय अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस घटना के पीछे जो वजह सामने आई, उसने पूरे शहर को दहला दिया।…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में बीते दिनाें देर रात अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आये बाॅयफ्रेंड मिलने आया था। इसी बीच परिजनाें के द्वारा पकड़ा गया। जिसके बाद परिजनाें ने उसके हाथ पैर बांधे और जमकर पीटा। इसी बीच बाॅयफ्रेंड काे बचाने आई लड़की काे भी परिजनाें नहीं छाेड़ा उसपर भी खूब डंडे बरसाये। इसमें युवक घायल हाे गया है। पूरा मामला चलगली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दाे आराेपिताें काे आज साेमवार काे गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी अनुसार, 24-25 की दरम्यानी रात सुभम आयाम 22 साल, ग्राम मुरका थाना चलगली अपनी…
बलरामपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का आज सोमवार महासप्तमी को आगमन हुआ और इसके साथ पूजा पंडालों के पट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिये गये। लम्बे इंतजार के बाद पट खुलते ही भक्तों ने सौलह श्रृंगार किये मां के अद्धभूत दर्शन कर नारियल फोड़ कर आदि शक्ति के आगमन का स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहोल भक्तिमय रहा। ढोल, ढाक, मधुर शंख ध्वनी के बीच धूप-अगरबती की भीनी सुंगध में सराबोर भक्त मां के समक्ष शीष झुकाए अराधना करने मे लीन थे। लगभग सभी पंडालों में मातारानी के जयकारों से गूंज रहे थे। छत्तीसगढ़ के पूरे बलरामपुर-रामपुरजगंज…
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के बाद दसवें दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजय दशमी मनाया जाता है। इस बार विजय दशमी 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बीते कई वर्षों से दशहरा पर रावण दहन का त्योहार मनाया जाता है। इसकी तैयारियां अब जोरो पर है।बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित हाई स्कूल ग्राउंड में बीते कई वर्षों से परंपरागत तरीके से रावण दहन किया जाता है। इस बार 60 फीट का रावण का पुतला बंगाली कारीगराें के द्वारा बना रहे है। जिसे देखने रामानुजगंज सहित आस पास के गांव से करीब हजारों लोग पहुंचते…
हजारीबाग। हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जेल में बंद कारोबारी विनय सिंह के डेमोटांड़ स्थित शोरूम को अस्थायी रूप से सील कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को की गई, जिसके बाद प्रतिष्ठान के बाहर नोटिस भी चिपकाया गया है। इससे पूर्व एसीबी की टीम ने रविवार को शोरूम में जांच शुरू की थी, जो आठ घंटे तक चली थी। जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद सोमवार को शोरूम को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने पूरे परिसर को घेर रखा था और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। एसीबी की ओर…
पदमा (हजारीबाग)। आपके नेशनल डेली हिन्दी ‘वर्ल्ड विजन न्यूज’ में 24 सितंबर को प्रकाशित ख़बर “जान जोखिम में डाल परिजनों ने पार्थिव शरीर का किया अंतिम संस्कार” का बड़ा असर देखने को मिला। ‘वर्ल्ड विजन न्यूज’ में विस्तार से समाचार प्रकाशित होने के उपरांत हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियंताओं की टीम को पदमा प्रखंड के दोनईखुद गांव भेजा। स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए उपायुक्त ने डीएमएफटी फंड से पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी। निरीक्षण के दौरान पदमा बीडीओ और सीओ भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताते…