- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड से निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे उत्तरी भाग और ओडिशा के अंदरूनी हिस्से के इलाकों से आगे बढ़ गया है। इसकी वजह से झारखंड के विभिन्न जिलों में मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि विभाग ने झारखंड के रांची सहित अन्य मध्यवर्ती हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की है। यह जानकारी शनिवार को मौसम विभाग ने दी है। विभाग के अनुसार यह निम्न दबाव का क्षेत्र राज्य के उत्तरी भाग की और फिर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। वहीं विभाग ने रविवार को राज्य के उत्तर पूर्वी जिले देवघर,…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान शुक्रवार देर रात हिंसा भड़क उठी। बताया जाता है कि रेलवे हरिजन बस्ती दुर्गा पूजा समिति और एक अन्य पूजा पंडाल के सदस्यों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते मामला मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया। विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद में दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलाए गए, जिससे सात लोग घायल हो गए। इनमें रिक्की मुखी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों समितियों के बीच विवाद शुरू हुआ था,…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले में शुरुआती अक्टूबर माह से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण अब लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है। केवल आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकल रहे है। अनवरत बारिश के कारण जिले के निचले इलाके में अब जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। रामानुजगंज स्थित कन्हर नदी अपने उफान पर है। एनीकट के ऊपर से पानी फ्लो हो रहा है। वहीं पलटन घाट में भी कन्हर का रौद्र रूप दिख रहा है। बारिश का खामियाजा किसानों को भी झेलना पड़…
हजारीबाग। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पुत्रवधू प्रीति किस्कू के साथ हजारीबाग में अभद्र व्यवहार और उनके चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रीति किस्कू ने इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। प्रीति किस्कू ने अपने आवेदन में बताया है कि यह घटना तब हुई, जब वह अपनी ससुराल गिरिडीह से रांची लौट रही थीं। हजारीबाग के अमृत नगर के पास शाम गुरुवार शाम में अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। आरोप है कि समिति के सदस्यों ने उनके साथ…
रामगढ़। रामगढ़ – बोकारो मार्ग पर रजरप्पा थाना क्षेत्र के छोटकीपोना चौक के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को के रौंद दिया। जानकारी के अनुसार चितरपुर से रामगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ग्लैंजा कार ने छोटकीपोना चौक पर खड़े कई स्थानीय लोगों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई। इससे कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सबसे पहले कार ने खड़े मोटरसाइकिल पर सवार अक्षय कुमार, नंदन कुमार को जोरदार टक्कर मारी। इससे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद कार ने ट्यूशन पढ़ाने जा रहे…
धनबाद। धनबाद के भेल टांड से होकर गुजरने वाली सड़क पर बना पुल बुधवार देर रात भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। पुल टूटने से आसपास के 10 गांवों के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। स्थानीय ग्रामीण बिनोद पासवान ने बताया कि बुधवार देर रात हुई तेज बारिश के दौरान पुल का एक हिस्सा टूट गया। इसके बाद से ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिनोद ने बताया कि घटना को 2 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचे है। पुल…
धनबाद। धनबाद समाहरनालय के तीसरी ताले पर मौजूद जनरेटर रूम में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। गनीमत रही कि वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने समय पर इसकी सूचना अग्निशमन और स्थानीय थाना को दी। जिससे समय रहते अग्निशमन के टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल रही। वहीं, इस घटना में समाहरणालय में लगे कई बिजली के उपकरण जलकर बर्बाद हो गए है। फिलहाल बरवाअड्डा थाना प्रभारी और अग्निशमन की टीम मौके पर मौजूद है। ये भी पढ़िए………… https://offbeatnews.in/secure-return-of-13-laborers-trapped-in-gujarat/
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के मटिहाना पंचायत के 13 मजदूर, जो गुजरात के बेला स्थित एजिलिस विट्रिफाइड प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रहे थे, शुक्रवार को सुरक्षित अपने घर लौट आए। उनकी सुरक्षित वापसी पूर्व विधायक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की पहल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के त्वरित हस्तक्षेप से संभव हो सकी। जानकारी के अनुसार, ये मजदूर पिछले कई महीनों से गुजरात की कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन वहां लगातार उनका उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। जब उन्होंने घर लौटने की इच्छा जताई तो प्रबंधन ने उन्हें रोकने का प्रयास…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य सभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यसभा आदित्य साहू को रविंद्र कुमार राय की जगह झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आदित्य साहू की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उनकी नियुक्ति रवींद्र राय के स्थान पर की गई है। रवींद्र राय को विधानसभा चुनाव के…
रांची। झारखंड के धनबाद जिले के राजदह में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 208.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। इसके अलावा इस दौरान राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां इतनी बारिश दर्ज इस दौरान झारखंड जिन स्थानों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है उनमें नंदाडीह में 140 मिमी, कर्माटांड़ में 139 मिली मीटर, सिकटिया में 113.2 मिलीमीटर, गिरिडीह में 112.6, नारायणपुर में 104 चंदवा में 90.8, लोहरदगा में 89, सिलाईचक में 85.5, दुमका में 82.3, बड़कीसुरैया में 80 मिमी,…