- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। रामानुजगंज भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अशर्फी यादव ने गुरुवार को बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। गौरतलब है रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 12 निवासी दिलीप सिंह की पत्नी संगीता सिंह बलरामपुर जिला अस्पताल में गम्भीर हालत में भर्ती है। शरीर मे मात्र 4.2 ग्राम ब्लड था जिसे एबी पॉजिटिव ब्लड की शक्त आवश्यकता थी। रामानुजगंज रक्तदाता सेवा समिति के माध्यम से रामानुजगंज भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अशर्फी यादव को जानकारी मिली जिसके उपरांत वे स्वयं बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदानकर किया। रक्तदान करने के उपरांत अशर्फी यादव ने कहा कि मुझे बहुत सुखद अनुभूति हो रही मैं…
हजारीबाग, ऑफबीट संवाददाता। परम पूज्य संत शिरोमणी गुरुदेव आचार्य भगवन श्री १०८ विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री १०८ निर्वेगसागरजी महाराज,पूज्य मुनिश्री १०८ शीतलसागरजी महाराज व ऐलक श्री १०५ निजानंदसागरजी महाराज संसघ का मंगल प्रवेश आज दिनांक 24 मार्च 2023 दिन बुधवार को प्रातः 6:00 बजे आरोग्यम हॉस्पिटल डिस्ट्रिक्ट मोड़ के पास से गाजे-बाजे के साथ हजारीबाग नगर में प्रवेश हुआ। मुनि श्री संसघ बड़ा बाजार दिगंबर जैन मंदिर का दर्शन कर बाड़म बाजार दिगंबर जैन मंदिर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कर पहुॅचे। बाड़म बाजार जैन मंदिर में महिलाएं कलश लेकर मुनि श्री की स्वागत में…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। एक ओर जहां नगर में तेजी से नशा का प्रचलन बढ़ता जा रहा है पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर रोक लगाने में अक्षम साबित हो रही है, वहीं दूसरी ओर थाना परिसर से सटे नगर के एकमात्र खेल मैदान हाई स्कूल ग्राउंड में प्रतिदिन शाम को नशेड़ियों के द्वारा खुलेआम नशे का सेवन किया जा रहा है जिसकी प्रतिदिन गवाही देने के लिए नशीली कफ सिर्फ कि शीशिया एवं दारू की बोतल फेकी रहती। पुलिस को इस पर रोक लगाए जाने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि नगर के एकमात्र खेल मैदान हाई स्कूल ग्राउंड…
कोडरमा, अरुण सूद। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल में उतारने के लिए कोडरमा जिला प्रशासन कटिबद्ध है। उपायुक्त स्वयं गांव-गांव घूमकर ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लाभ पहुंचाने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे हैं ताकि वे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आजीविका का स्रोत बढ़ाये और स्वरोजगार जुड़कर आत्मनिर्भर बने। इसी कड़ी में उपायुक्त आदित्य रंजन ने डोमचांच प्रखंड में जानपुर पंचायत अंतर्गत कालीडीह गांव का दौरा किये। जहां जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा जिला में पहली बार ड्रैगन फ्रूट का खेती की शुरुआत हो रही है। उपायुक्त आदित्य रंजन व वन प्रमंडल…
मुंबई, काली दास पाण्डेय। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर साजिद नाडियाडवाला और नमः पिक्चर्स की नवीनतम फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘सत्यप्रेम की कथा’ का बहुप्रतीक्षित टीजर पिछले दिनों रिलीज कर दिया गया है। निर्माताओं ने वास्तव में टीजर के साथ सिनेदर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज दिया है, ये फिल्म कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की एक खूबसूरत मार्मिक प्रेम कहानी है, जिसके माध्यम से पर्दे पर रोमांस को नए अंदाज में परिभाषित करने के लिए दोनों एक साथ ब्लॉकबस्टर ‘भूल भुलैया 2’ के बाद दूसरी बार वापस आ…
प्रयागराज: ज्ञानवापी परिसर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे कराने संबंधी वाराणसी की अदालत के आदेश तथा सिविल वाद की वैधता को लेकर दाखिल याचिकाओं के कतिपय मुद्दों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट 26 मई को फिर से सुनवाई करेगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। साथ ही फैसला आने तक सर्वे कराने के वाराणसी की अदालत के आदेश पर लगी रोक बढ़ा दी थी। फैसला लिखते समय कोर्ट ने कुछ बिंदुओं पर पक्षकारों के अधिवक्ता से स्पष्टीकरण के लिए फिर से सुनवाई का आदेश दिया है। यह आदेश सुन्नी सेंट्रल…
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग द्वारा वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार, 23 मई 2023 को की गई। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता की पहली ऑल इंडिया रैंक (AIR 1) प्राप्त हुई। वहीं, दूसरे स्थान (AIR 2) पर गरिमा लोहिया हैं और इनका रोल नंबर 1506175 है, जबकि तीसरे स्थान (AIR 3) पर उमा हरति एन हैं और इनका रोल नंबर 1019872 है।…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। ज्ञानयज्ञ परिवार रामानुजगंज की एक बैठक दिनांक 18 मई 2023 को आमंत्रण धर्मशाला के हाल में आयोजित की गई। यज्ञोपरांत बैठक में बजरंग मुनि जी की उपस्थिति में तातापानी महायज्ञ की समीक्षा, आगामी महायज्ञ पर चर्चा, रामानुजगंज नगर के लोक स्वराज आधारित व्यवस्था एवं ज्ञानयज्ञ परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विचार विमर्श हुआ। तातापानी महायज्ञ की सफलता के उद्देश्य से प्रस्तावित सदस्यता अभियान जिसमें लगभग 7000 से अधिक सदस्य बने थे, उन सदस्यों से संवाद एवं सहयोग की एक सुदृढ़ व्यवस्था बनाने के अन्य विकल्पों पर चर्चा हुई। यज्ञ में लोगों की उपस्थिति और कार्यक्रम की…
सीतापुर। करेंट बिछाकर नदी में मछली पकड़ रहे युवक अपने द्वारा बिछाए करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृत युवक के घर में मातम छा गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढेलसरा निवासी 45 वर्षीय करमु राम नागवंशी सुबह नौ बजे साथियों संग मांड नदी में करंट बिछाकर मछली मार रहा था। इस दौरान वह अपने द्वारा बिछाए करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर…
अंबिकापुर। शादी समारोह से उठाइगिरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार शातिर अपराधियों को अमेठी उत्तरप्रदेश से अंबिकापुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। आरोपी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर विधि से संघर्षरत बालक को मौके पर भेजकर उठाइगिरी की घटना को अंजाम देते आ रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध नागपुर, महाराष्ट्र एवं जबलपुर मध्यप्रदेश में भी उठाइगिरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से नगद 29 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त मारुती स्विफ्ट कार एवं पांच नग मोबाइल जप्त किया है। जानकारी के मुताबिक केदारपुर निवासी कांग्रेस नेता व व्यवसायी…