Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कुटे स्थित विस्थापित भवन में झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप-2) के एक जवान ने गुरुवार की सुबह को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मृत जवान की पहचान शिव पूजन रजवार के रुप में हुई है। जवान बोकारो पेटरवार का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी के कारण का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी पारस राणा और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर…

Read More

हजारीबाग। महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को व्यापक सफाई अभियान चलाया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में इंद्रपुरी चौक स्थित छठ तालाब परिसर में अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, पत्रकारों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं छठ घाट एवं तालाब परिसर का भ्रमण कर सफाई कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि जलाशयों की स्वच्छता केवल पर्व-त्योहारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह एक निरंतर जन आंदोलन के रूप में जारी रहना चाहिए। उन्होंने…

Read More

खूंटी। सदर थाना क्षेत्र के खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ स्थित मरचा मोड़ के पास सोमवार की देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कामडारा थाना क्षेत्र के अमृत तोपनो (23) और विल्सन तोपनो (18) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों तपकारा थाना क्षेत्र के डिगरी स्थित विरता गांव से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मरचा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया और फरार हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों गंभीर रूप से…

Read More

रांची। झारखंड के 17 जिलों में 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है इनमें उत्तरी-पूर्वी हिस्से ( देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज) को छोड़कर शेष सभी जिले शामिल हैं। राजधानी रांची संहित आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह से मौसम साफ रहा और ठंड…

Read More

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नहीं लड़ेगा। मंत्री ने कहा कि एक राजनीतिक दल के रूप में पड़ोसी राज्य में झामुमो यदि चुनाव नहीं लड़ रहा है तो उसके पीछे बिहार के महागठबंधन के अगुवा राजनीतिक दलों की धूर्तता जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन ने झामुमो को नुकसान पहुंचाया है। मंत्री सोमवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज…

Read More

रांची। झारखंड के रांची के कांके थाना क्षेत्र के चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में प्रशांत कुमार सिंह, मुठभेड़ में घायल अभिषेक सिंह और हरेन्द्र सिंह शामिल है। गिरफ्तार आरोपित अभिषेक सिंह के पास से एक पिस्टल, एक जिन्दा गोली, छह खोखा, चार मिसफायर गोली, एक मारूती सुजूकी कार, दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है। जबकि गिरफ्तार आरोपित हरेन्द्र सिंह के पास से एक देशी कट्टा, दो पिस्टल, 26 गोली, एक रायफल,दो मोबाईल फोन, दो लाख चार हजार पांच सौ रुपये…

Read More

रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या करने वाले आरोपित अभिषेक के साथ रांची पुलिस का मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अभिषेक को दो गोलियां लगी हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रविवार देर रात की है। चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की हत्या करने के बाद मुख्य आरोपित अभिषेक कुमार राज्य छोड़कर फरार होने की कोशिश में लगा हुआ था। पुलिस पर अभिषेक को गिरफ्तार करने के लिए बहुत ज्यादा दबाव था। स्थानीय लोगों ने रविवार को जमकर हंगामा भी किया था। इसी बीच…

Read More

नई दिल्ली। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं। नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव में प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा ने हजारीबाग का प्रतिनिधित्व किया। यह बड़े ही गर्व और गौरव का पल रहा कि इस अवसर पर हजारीबाग के इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए “सर्टिफिकेट ऑफ एचिवमेंट” से सम्मानित किया गया। हजारीबाग को “धरती आबा जनभागीदारी अभियान को लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला” का पुरस्कार मिला है। आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत राष्ट्रीय…

Read More

हजारीबाग। आरजेडीई प्रवीण ऱजन ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। काफी दिनों से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि कर्मी वक्त पर दफ्तर नहीं आ रहे। औचक निरीक्षण में यह शिकायत सच साबित हुई। सुबह 10.30 बजे डीइओ आफिस से चार और डीएसई आफिस से आधा दर्जन से अधिक कर्मी नदारद मिले। आरजेडीई ने झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय और आरजेडीई आफिस का भी निरीक्षण किया। आरजेडीई आफिस में सभी कर्मी उपस्थित मिले। आरजेडीई ने नदारद कर्मियों के वेतन स्थगित कर शोकाॅज किया है। साथ ही कहा है कि संतोषजनक जवाब मिलने पर ही वेतन…

Read More

बलरामपुर। कभी दर्द के कारण चल भी नहीं पाने वाला छह वर्षीय सचिन आज फिर से अपने पैरों पर खड़ा है। मुस्कुरा रहा है, दौड़ रहा है, खेल रहा है। दुर्लभ बीमारी पिगमेंटेड विलोनोड्युलर सिनोवाइटिस (PVNS) से जूझ रहे सचिन तिर्की को जीवनदान मिला है, और इसके पीछे है बलरामपुर जिले में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का चमत्कारिक योगदान। जानकारी अनुसार, ग्राम पुटसुरा निवासी सचिन, पिता करमचंद तिर्की, पिछले एक वर्ष से इस गंभीर जोड़ों के कैंसर से पीड़ित था। बीमारी ने उसका दायां घुटना पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया था। असहनीय दर्द और आर्थिक तंगी के कारण सचिन का…

Read More