- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस (एआईटीसी) की तरफ से ऑब्जर्बर बनाया गया है। इसको लेकर ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने पत्र जारी कर दी है। बिहार चुनाव में ऑब्जर्बर बनाए जाने के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के प्रति आभार जताया है। मंत्री ने कहा है कि यह सौभाग्य की बात है…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में महापर्व छठ को लेकर 27 और 28 अक्टूबर दो दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कांके रोड में राम मंदिर से चांदनी चौक तक एक लेन को फ्री रखा गया है। यहां रस्सी के सहारे रास्ते को दो भागों में बांटा गया है। एक भाग सिर्फ छठ व्रती को चलने के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं चडरी रोड में भी वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। मेन रोड की ओर से परिचालन करने वाले वाहन सवार को अल्बर्ट एक्का चौक से तालाब की ओर जाने…
रांची। रांची में जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के जुड़े पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कर्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में भरत बैठा, शाजिद अंसारी, रोहित कुमार उरांव, पिंटू गंझु और महेश्वर गंझु शामिल है। आरोपितों की निशानदेही पर जगन्नाथपुर, धुर्वा और तुपुदाना ओपी क्षेत्र से कुल 15 चोरी की बाइक बरामद की गयी है। रांची के नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि…
पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लालगंज में सुपारी लेकर हत्या करने से पहले अपराधी हसन अली की हत्या कर दी गई। 18 अक्टूबर को हुए इस हत्याकांड का शनिवार को उद्भेदन हुआ। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, तीन गोली, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार को कार्यालय सभागार में पत्रकारों को बताया कि हसन अली ने शाहपुर के एकराम कुरैशी की हत्या करने के लिए पांच लाख रूपए की सुपारी ली थी। ढाई…
रामगढ़। चार दिनों तक चलने वाले महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नहाए खाए के दिन छठ व्रतियों ने जलाशयों में डुबकी लगाकर इस त्यौहार को शुरू किया। व्रतियों ने भगवान सूर्य को साक्षी मानकर इस महापर्व की शुरुआत की। दामोदर नदी घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ डुबकी लगाई और महापर्व छठ शुरू किया। शहर के बिजुलिया तालाब, जारा बस्ती तालाब के अलावा रजरप्पा भैरवी नदी व दामोदर नदी में भी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। जिले के अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने इस महापर्व की शुरुआत की। नहाए खाए के दिन श्रद्धालुओं ने कद्दू…
धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित आठ लेन सड़क पर शुक्रवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहें हैं। दोनों घटना एक ही सड़क और थाना क्षेत्र की है। पहली घटना धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ लेन सर्विस रोड स्थित एक निजी अस्पताल के समीप की है, जहां दो बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यकि की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में मृत नन्दु राय का शव देख गुस्साए ग्रामीणों ने स्थानीय…
पलामू। जिले के हुसैनाबाद के एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन के क्रम में एक महिला का आंत काट दिया गया। जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई तो उसे इलाज के लिए रांची के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां कई दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 7 बजे से जपला- छतरपुर मार्ग पर सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर दिया है। परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जाम…
धनबाद। झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र स्थित परसियाबाद मोड़ पर गुरुवार की देर रात हाइवा मालिक सह पूर्व वार्ड पार्षद शिव कुमार यादव और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो के बीच हुए विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस घटना के बाद इलाके में करीब तीन घंटे तक जबरदस्त हंगामा और सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आखिरकार लाठीचार्ज तक करनी पड़ी। वहीं, मारपीट के बाद आक्रोशित भीड़ के बीच एक जेएलकेएम नेता समर्थक, डिस्को महतो ने आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की…
रांची। झारखंड के कई जिलों में गुरुवार की सुबह से बादल छाया रहा। वहीं शनिवार को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग के अनुसार 26 अक्टूबर को पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री और सबसे कम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, जमशेदपुर में 33.4, बोकारो…
हजारीबाग। जिले के दीपूगढ़ा क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक ही इमारत में स्थित दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की लपटों में कपड़े की दुकान और पार्क व्यू रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल पूरी तरह से जल गई। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दोनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें पास की मेडिकल शॉप तक भी पहुंचीं, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल विभाग की तत्परता से वहां बड़ा नुकसान टल…