Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: जिले में 1 अप्रैल 2023 से फोर्टीफाइड चावल का वितरण जिले के 476 राशन दुकानों के माध्यम से कराया जा रहा है. नान के डीएम ने कहा कि फोर्टीफाइड चावल को लेकर लोगों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है यह प्लास्टिक चावल नहीं बल्कि बेहतर गुणवत्ता का चावल है 100 दाना में एक दाना फोर्टीफाइड चावल मिलाया जा रहा है. जिले के सभी राइस मिलर्स फोर्टीफाइड चावल मिलाकर ही गोदामों तक दे रहे है. नागरिक आपूर्ति निगम के डीएम आर.एन. सिंह ने बताया कि फोर्टीफाइड चावल पौष्टिक तत्व आयरन फोलिक एसिड तथा विटामिन 8-12 से भरपूर…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता: रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सनावल के मंडल अध्यक्ष सत्यम जायसवाल के निर्देशानुसार एवं नेतृत्व में रविवार को सनावल मंडल अंतर्गत बरवाही शक्ति केंद्र के ग्राम इंद्रावतीपुर बूथ क्रमांक 42 एवं 43 में कमल युवा वाहिनी का सत्यापन एवं नए मतदाताओं को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिसमें कि आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मुंद्रिका सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल प्रभारी अजय गुप्ता मण्डल महामंत्री / शक्ति केंद्र प्रभारी रामजीत पावले सह प्रभारी नरेंद्र यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रचार…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता: सीमावर्ती जिले बलरामपुर-रामानुजगंज में पेट्रोल-डीजल की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनसे दो हजार लीटर डीजल, और 60 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया है. बताया गया कि पेट्रोलियम उत्पादों पर यूपी में जीएसटी कम है. इस वजह से वहां 9 रुपए पेट्रोल-डीजल सस्ता है. इसके चलते बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है, और रोजाना हजारों लीटर डीजल-पेट्रोल यहां लाए जा रहे हैं. इस मामले पर रामचंद्रपुर रहवाही हसियत अंसारी, और मो. शफिक को गिरफ्तार कर सनावल पुलिस ने 2 हजार लीटर डीजल, और 60 लीटर पेट्रोल जप्त कर…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता: कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्धजनों के बीच निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का अयोजन किया गया. जिसमें वृद्धजनों को सम्मानित किया गया. साथ ही वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत चुनाव के समय मतदान आवश्यक रूप से करने एवं परिवार के लोगों को भी मतदान कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया. शिविर में विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों की शल्य…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता: भारत में चल रहे जी-20 सम्मलेन की बैठक आगामी 20-21 जुलाई 2023 को दिल्ली के मानिकसा आडिटोरियम में होने जा रहा है. इसमें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पदस्थ नितेश मिश्रा राज्य के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे. उल्लेखनीय है कि भारत की अध्यक्षता में पहली बार यहां होने जा रहे इस सम्मलेन में 20 देशों के अपने विशेषज्ञों की उपस्थिति में भारत के 40 स्थानों पर कुल 200 बैठक होनी है. सम्मलेन दिसंबर 2022 से प्रारंभ समापन 8-9 सितंबर को दिल्ली में होगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के खाद्य एवं औषधी नियंत्रण अधिकारी नितेश…

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता: जिले में मौसमी बीमारियों के नियंत्रण के लिए पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बलरामपुर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है. कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्यरत रहेगा. ताकि मौसमी बीमारियों की सूचना मिलते ही रोकथाम की जा सके. गौरतलब है कि मानसून के शुरूआत में पशुओं में कई गंभीर मौसमी बीमारियों के फैलने की संभावना बनी रहती है. अतः किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी फैलने की स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के संपर्क नम्बर 88158-52148, 70005-93513 पर सूचित करें.

Read More

बलरामपुर, अनिल गुप्ता: जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु अस्थाई रूप से मानदेय पर अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों (फ्रेश अभ्यार्थी/सेवा निवृत्त शिक्षकों) एवं छात्रावास अधीक्षकों की व्यवस्था हेतु पात्र अभ्यार्थियों से ऑफलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था. प्राप्त आवेदन पत्रों के जांच उपरांत विज्ञप्ति पद एवं विषयवार पात्र एवं अपात्र सूची तैयार की गई है. उक्त सूची में किसी अभ्यार्थी की जानकारी गलत हो तो सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में ऑफलाइन 18 जुलाई तक अपना दावा-आपति प्रस्तुत कर सकते हैं. निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त दावा-आपति पर कोई विचार नहीं…

Read More

रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, पार्षद अशोक जायसवाल, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, किसान कांग्रेस के विकास दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसवंत सिंह, एल्डरमैन अभिषेक सिंह, सनोज दास की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह एवं नौनिहालों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने विद्यालय के असेंबली हेतु शेड निर्माण करवाए…

Read More

रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: नगर के धमनी वन परीक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी 854 पीपरपान में वन भूमि पर कब्जा के लिए लंबे समय से पेड़ों की कटाई किए जाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. वही बुधवार को वन भूमि पर जुताई किए जाने का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध करते हुए तत्काल वन विभाग को सूचित किया. सूचना मिलते ही रेंजर राम नारायण राम वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे एवं जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही. ग्राम पीपरपान के ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा कक्ष क्रमांक 854…

Read More

रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: जिले के सबसे पुराने कन्या विद्यालयों एवं रामचंद्रपुर विकासखंड के सबसे अधिक दर्ज संख्या वाले कन्या विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, किस्मत नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ अमरेश सिंह, मंडी अध्यक्ष जमुना सागर सिंह, पार्षद अशोक जायसवाल, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान कक्षा नवमी की नवप्रवेशी छात्राओं को किताब का सेट प्रदान किया गया एवं मुंह मीठा कराया गया. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने विद्यालय…

Read More