- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। खेल के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. बलरामपुर जिले में खेल कूद को बढ़ावा देने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम खेल समिति का गठन कर युवाओं को खेल कूद एक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है. पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा सभी टीमों के खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम स्तरीय खेल को बढ़ावा देने तथा पुलिस एवं आम जनता के मध्य संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक साथ 300 से अधिक ग्राम पंचायतों में वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई जा रही है।जिसके तहत ग्राम…
कोडरमा, अरुण सूद। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा झुमरी तिलैया के सुभाष चौक से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, ओवरब्रिज, झंडा चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रुप से केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं कोडरमा की विधायक डॉ नीरा यादव ने सुभाष चंद्र बोस, बाबा भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, महाराणा प्रताप के मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। जायना जैन ने भारत माता बनकर तिरंगा यात्रा में आगे-आगे चल रही थी, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शारदम्बा स्कूल, विक्रम शिला स्कूल, आदि स्कूल के बच्चे…
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में 80% की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने यह जानकारी दी। वीकली अपडेट के दौरान WHO ने बताया कि 10 जुलाई से 6 अगस्त के बीच कोरोना के 15 लाख नए मामले सामने आए। ये पिछले 28 दिनों की तुलना में 80% ज्यादा हैं। हालांकि इस दौरान कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 57% कम हुआ। 12 जून से 9 जुलाई के बीच दुनियाभर में 7 लाख 94 हजार कोविड केस आए थे। जबकि 10 जुलाई से 6 अगस्त के बीच नए कोविड केस का आंकड़ा…
तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केंद्र ने आगामी ओणम सीजन के दौरान केरल की यात्रा के लिए अत्यधिक हवाई किराए के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। साथ ही, कहा है कि गतिशील मूल्य निर्धारण लागू है और यात्रियों को पहले से बुकिंग करनी होगी। केंद्र ने हस्तक्षेप से किया इनकार मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कार्यालय ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। विजयन ने 5 जुलाई को इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा था कि अत्यधिक…
कोडरमा, अरुण सूद। आगामी 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में “मेरी मिट्टी मेरा देश” कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी निमित कार्यक्रम को जिले में सफलतापूर्वक आयोजन कराने के उद्देश्य से आज उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जिले के सभी प्रखंड से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में जुड़े। बैठक के दौरान उपायुक्त महोदया ने प्रखंडवार “मेरी मिट्टी मेरा देश” अभियान के तहत हो चुके कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली एवं कहा कि यह अभियान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान…
रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित लरंगसाय कम्यूनिटी हाल में नगर केशरवानी वैश्य सभा द्वारा सावन उत्सव एवं केशरवानी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान विविध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक, खेलकूद संबंधित विविध प्रतियोगिताएं कराई गई। सभी प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों, महिलाएं, पुरुषों के लिए आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के द्वारा भाग लिया गया। जिन्हें नगर के केसरवानी वैश्य सभा के द्वारा पुरस्कृत किया गया। लंबे समय के बाद नगर में केसरवानी वैश्य सभा के द्वारा हुए बृहद आयोजन को लेकर केशरवानी समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया।…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग के निर्देशानुसार एवं उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बलरामपुर-रामानुजगंज डॉ तनवीर अहमद के मार्गदर्शन में विकासखंड रामचंद्रपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रांतीय राजमार्गों पर विचरण करने वाले पशुओं में रेडियम बेल्ट पहनाने का एवं टैगिंग कार्य संपादित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु एवं प्रांतीय राजमार्ग हेतु दो टीमों का गठन करके के रेडियम बेल्ट पहनाने, बनाने एवं टैगिंग कार्य संपादित किया जा रहा है। इस अभियान में अभी तक 85 पशुओं को रेडियम बेल्ट पहना जा चुका है एवं साथ साथ ही 127 पशुओं…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से हरी झंडी दिखा कर तीन बोलेरो वाहन रामानुजगंज 12वीं बटालियन मुख्यालय के लिए रवाना किया गया। शुक्रवार को तीनों गाड़ियां रामानुजगंज पहुंची। तीनों वाहनों का मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना किया गया। लंबे समय से यहां चार चक्का वाहन की कमी महसूस की जा रही थी जो अब पूरी होगी। पूजा अर्चना के दौरान 12 बटालियन के एमटीओ प्रभारी अवध राज सिंह, मेजर बृजमोहन सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, एमटी बाबू मुकेश कुजूर और आरक्षक चालक कमल साय, मनीत कुमार जागेश्वर मिंज, उपस्थित रहे।
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के मजदूरों को कर्नाटक में काम दिलाने के नाम पर बंधक बनाकर शोषण किया जाता था. रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह की पहल पर पुलिस टीम के द्वारा बैंगलोर से 9 श्रमिकों को सकुशल वापस लेकर रामानुजगंज आई है. रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आरागाही के रहने वाले नौ मजदूरों को समसाद अंसारी नाम के ठेकेदार ने कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम दिलाने का झांसा देकर मजदूरों को कर्नाटक के बैंगलोर लेकर गया था रामानुजगंज के नौ मजदूरों को काम दिलाने के बहाने कर्नाटक के बैंगलोर में कंस्ट्रक्शन कंपनी में बंधक बनाकर…
बलरामपुर, अनिल गुप्ता। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “आजादी का अमृत महोत्सव” मना रहा है पिछले वर्ष भी आप सभी ने देशवासियों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किए थे। पुनः इस बार 12 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा अभियान में जिले के समस्त निवासरत भाजपा कार्यकर्ताओं आप…