Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। प्रतापपुर–वाड्रफनगर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रकरण में जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक आज 11 दिसंबर को निर्धारित है। इसी बैठक को देखते हुए कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से कड़ी कर दी गई है। सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी संभावित भीड़ या तनाव की स्थिति से निपटने प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के बिलकुल बगल स्थित जिला पंचायत भवन को अस्थायी जेल घोषित कर दिया है। इसके…

Read More

बलरामपुर। प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र सत्यापन विवाद से उपजे तनाव के बीच जिला प्रशासन ने बुधवार शाम बड़ा कदम उठाते हुए जिला कार्यालय बलरामपुर के 500 मीटर परिधि में धारा 144 लागू कर दी है। 11 दिसंबर को जिला स्तरीय जाति सत्यापन समिति की अहम बैठक होने वाली है, वहीं पिछली बैठक के बाद उत्पन्न तनाव और संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका में यह आदेश जारी किया है। तनाव बढ़ने की आशंका, हाईवे जाम के बाद प्रशासन चौकन्ना इससे पूर्व सर्व आदिवासी समाज द्वारा जिला मुख्यालय में प्रदर्शन और…

Read More

रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले की जांच कर रहा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पूर्व उत्पाद आयुक्त एवं झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के पूर्व प्रबंध निदेशक भारतीय प्रशासनिक सेवाा (आईएएस) के अधिकारी अमित कुमार से लगातार पूछताछ कर रहा है। एसीबी ने बुधवार को भी उन्हें चौथी बार पूछताछ के लिए तलब किया। अमित कुमार वर्तमान में वाणिज्यकर विभाग के आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले एसीबी ने मंगलवार को भी उनसे तीसरे दिन लगातार पूछताछ की थी, लेकिन जांच टीम उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें आज फिर बुलाया गया, जहां…

Read More

पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर निगम परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले आयोजित किया गया। कर्मचारियों की पांच प्रमुख मांगों में दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का नियमितीकरण, वेतन संरचना में सुधार, सेवा शर्तों में स्पष्टता और व्यवहारिकता, पदोन्नति नीति लागू करना और कार्यस्थल पर सुविधाओं में बढ़ोतरी करना शामिल है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने कई बार आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा कर्मचारियों ने बताया…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के शीताकलीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन बालू के मुददे पर गर्म रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस हुई। अल्पसूचित प्रश्न के तहत भाजपा के विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने झारखंड में बालू की किल्लत का मुददा उठाया। उन्होंने कहा कि पलामू जिले में बालू के व्यवसाय को थाना के जरिये मैनेज किया जा रहा है। लोगों को दूसरे राज्यों से विवश होकर महंगी दर पर बालू मंगाना पड रहा है। इसके जवाब में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पेसा कानून की घोषणा तक…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 197 बटालियन कैंप में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी। नियमित परेड के दौरान एक जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान 46 वर्षीय गोपालजी सिंह के रूप में हुई है। साथी जवानों के अनुसार अचानक सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोपालजी सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के सिसवा बाबू गांव के निवासी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के तीन प्रमुख बस टर्मिनलों आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा के आधुनिकीकरण और जीर्णोद्धार की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने तुरंत प्रभाव से निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने के लिए जुडको को निविदा शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया है। इन तीनों परियोजनाओं पर कुल 48.72 करोड़ रुपए की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के इन सबसे व्यस्त बस टर्मिनलों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। विभागीय स्वीकृत राशि में 24.77…

Read More

बलरामपुर। जिले के बहुचर्चित तातापानी महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं जिला पंचायत की सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने आज सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को समय पर आकर्षक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ–सफाई, पार्किंग प्रबंधन, मंच व बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, मूर्तियों के रंग–रोगन, रोशनी तथा मेला परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति जैसी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को दर्शक–अनुकूल व व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। भोजपुरी सुपरस्टार और आजमगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद दिनेश लाल ‘निरहुआ’ इन दिनों जमशेदपुर में अपनी नई फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोमवार को शूटिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जिसे चुना है, वही सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता विकास और सुशासन चाहती है और वही सरकार को चुनकर उसने अपना संदेश दे दिया है। निरहुआ ने बिहार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास के पथ पर…

Read More

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात लगभग 2:00 बजे जंगली हाथियों के झुंड ने रनिया थाना क्षेत्र के डिगरी डाहू टोली गांव में मरियम कोंगाड़ी नामक 60 वर्षीय महिला को कुचल कर मार डाला। मरियम झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष और पड़हा राजा पुजार कोनगाड़ी की पत्नी थी। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही हाथियों ने बोगतेल गांव में कृष्णा सिंह को कुचल कर मौत के घाट…

Read More