- जब एक माह का राशन बांटना ही चुनौतीपूर्ण, तब तीन माह का एकमुश्त वितरण कैसे होगा संभव?
- 1 अप्रैल से देशभर में बड़े बदलाव: टैक्स नियम बदले, टोल-गैस महंगी; छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती
- नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह
- ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान का अंतिम दिन, 93 हथियार, 7.2 किलो सोना, 2.90 करोड़ नकद सहित 25 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- Hazaribagh : रामनवमी जुलूस में विवाद बना जानलेवा, हजारीबाग में युवक की चाकू मारकर हत्या
- नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में बैठकों की अनदेखी पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से की हस्तक्षेप की मांग
- जमशेदपुर में दिनदहाड़े 22 लाख के गहने चोरी, ग्राहक बनकर आया युवक दुकान को लगा गया चूना
- Pakur : महेशपुर में दिखी दुर्लभ ‘कस्तूरी बिल्ली’, रिहायशी इलाके से वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। रांची के सांसद संजय सेठ का चयन दादा साहेब फाल्के आइकन गोल्ड अवार्ड के लिए किया गया है। सांसद को यह अवार्ड कल 24 जनवरी को नई दिल्ली में दिया जाएगा। दादा साहब फाल्के संस्थान ने सांसद को बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड के रूप में चुना है। सांसद का चयन चुनाव क्षेत्र में आम जनता के बीच सक्रियता, लोकसभा में उपस्थित, सत्र में सवाल-जवाब, क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता, सोशल मीडिया पर सक्रियता सहित सामाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले किए गए कार्यों को लेकर हुआ है। संस्था ने एक सर्वे के बाद सांसद को इस अवार्ड…
चेन्नई। इस नई दवा से मधुमेह रोगियों कौ नया जीवन मिल सकता है। उन्हें इंसुलिन की रोज-रोज लगाई जाने वाली सुई से छुटकारा मिल जाएगा। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कैप्सूल के रूप में नई इंसुलिन दवा वर्ष 2025 तक बाजार में आ जाएगी। हाल ही में प्रकाशित नेचर नैनो टेक्नोलॉजी रिसर्च पत्रिका में छपे ऑस्ट्रेलिया और नार्वे के वैज्ञानिकों के अनुसंधान कार्य को उल्लेखनीय सफलता मिली है जिससे मधुमेह के निदान में नई आशा का संचार हुआ है। फिलहाल, प्रयोगशाला स्तर पर दवा बनकर तैयार है और वैज्ञानिक बाजार में उतरने से पहले फील्ड ट्रायल के तहत मनुष्यों…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई 29 जनवरी को करेगा। इस मामले की सुनवाई करने वाले जज जस्टिस संजीव खन्ना आज संविधान बेंच के एक मामले की सुनवाई कर रहे हैं, जिसकी वजह से इस मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी। सुप्रीम कोर्ट ने 16 जनवरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति के फैसले पर रोक लगा दी है। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा था कि हाई कोर्ट ने अस्पष्ट अर्जी पर आदेश दिया, जिसमें कई सारी मांगे की गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था…
अररिया। बिहार में नेपाल सीमा से सटे अररिया शहर के एडीबी चौक के पास दिन के 12 बजे एक्सिस बैंक की शाखा से 90 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। अररिया एसपी और एसडीपीओ आवास से महज कुछ दूरी पर स्थित एडीबी चौक के पास एक्सिस बैंक की शाखा में छह हथियार बंद अपराधियों ने बैंक सहित बैंक में आए ग्राहकों से लूट की घटना को अंजाम दिया।बदमाश छह की संख्या में थे और सभी हथियारों से लैस थे।घटना करीबन साढ़े ग्यारह बजे की बताई जाती है। बदमाशों ने लूटपाट के क्रम में दो राउंड फायरिंग…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से संबद्ध सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) और ईजमायट्रिप ने ग्रामीण भारत के नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने लिए बड़ा समझौता किया है। हाल में हुए इस ऑनलाइन समझौते के अनुसार, दूरदराज गांवों में रहने वाले लोगों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान और होटल बुकिंग की सेवा प्रदान की जाएगी। इस केंद्र को नागरिक सेवा केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। इस मौके पर सीएससी के प्रबंध निदेशक और सीईओ संजय राकेश और ईजमायट्रिप के सह संस्थापक रिकांत पिट्टी समझौते के डिजिटल प्रारूप का आदान-प्रदान किया। संजय राकेश…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य खनन मंत्री सम्मेलन में गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी के लिए छत्तीसगढ़ को देशभर में द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड से नवाजा है। यह पुरस्कार भारत सरकार के खनन मंत्रालय द्वारा दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए खनिज विभाग के सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में…
नई दिल्ली [ ऑफबीट स्पेशल ] । स्वतंत्रता संग्राम को जब हम याद करते हैं तो न जानें कितने ऐसे चेहरे हैं जो दिल और दिमाग को झकझोर देते हैं। देश की आजादी के लिए उन वीर सपूतों ने अपनी खुद की इच्छाओं को दमन कर दिया। उनके त्याग, समर्पण और बलिदान का नतीजा था कि अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश होना पड़ा। देश का हर कोने में उन वीर सपूतों की वीर गाथा गाई जाती है। उन्हीं वीर सपूतों में से एक थे सुभाष चंद्र बोस जिन्हें लोग प्यार से नेताजी के नाम से याद करते हैं। ‘तुम…
लखनऊ। ठंड का प्रकोप बढ़ने से सब्जी की खेती प्रभावित हो रही है। कई जगह गेहूं पर भी असर आने लगा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। हरी मिर्च के फूल भी प्रभावित हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय आलू की खेत की नमी बनाये रखना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही पाला से बचाने के लिए दवाओं का छिड़काव पहले ही करते रहना चाहिए। इस संबंध में सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डा. राजेश राय का कहना है कि हरी मिर्च पर ठंड का असर पड़ सकता है। कई जगह इससे प्रभावित भी दिख…
रायपुर। कवर्धा और रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में आज मंगलवार सुबह से हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। दुर्ग-भिलाई, रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। ऐसा नमी युक्त हवाओं के आने के कारण हो रहा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल छाए रहेंगे। उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंडक बनी रहने की संभावना है।…
अयोध्याधाम में रामलला के दर्शन शुरू, पांव रखने को जगह नहीं, वाटर मेट्रो के शाम तक पहुंचने की संभावना
अयोध्याधाम। अयोध्याधाम में श्रीरामलला के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है। दर्शन की शुरुआत हो चुकी है। आज शाम तक केटामरीन बोट ‘वाटर मेट्रो’ के भी यहां पहुंचने की संभावना है। प्रभु श्रीराम की नगरी में चारों तरह केसरिया ध्वज फहरा रहे हैं। सरयू तीरे जय श्रीराम का उद्घोष हो रहा है। करीब 500 साल के इंतजार के बाद नवनिर्मित भव्य और दिव्य श्रीराम जन्मभूमि में सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद की पहली (मंगलवार की) सुबह श्रीराम जन्मभूमि के आसपास पांव रखने की जगह नहीं है। ऐसा लग रहा है…