Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

लखनऊ। कई जगहों पर ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन के घटक दलों में खटपट के कारण उप्र कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गयी है। इससे कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की धड़कनें भी बढ़ गयी है, क्योंकि समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़कर ही कांग्रेस कुछ सीटों को जीतने की उम्मीद कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें यदि सपा-कांग्रेस का गठबंधन नहीं हुआ तो पिछली बार मात्र एक लोकसभा सीट पर विजय पाने वाली कांग्रेस इस बार शून्य पर भी जा सकती है। इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के साथ यदि कांग्रेस लड़े तभी प्रदेश में…

Read More

रायपुर। विगत 20 वर्षों से स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बना स्वदेशी मेला इस बार अनूठा और विशिष्ट सौगातों से भरा होगा। जहां रामलला बालक राम की अद्भुत झांकी से मेला में राममय वातावरण छाया रहेगा, वहीं भारत के विभिन्न राज्यों के कोने-कोने के आईं नायाब कलाकृतियां, सामग्रियां, मनोरंजन तथा स्वाद के खजाने, झूले, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विविध प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित 7 दिवसीय स्वदेशी मेला साइंस काॅलेज मैदान में आज (गुरुवार) 25 से 31 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। मेले का भव्य उद्घाटन आज शाम 7…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के नूरा में कर्पूरी चौक पर बुधवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वें जयंती समारोह के सुअवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भारतीय नाई समाज की ओर से आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लोगों के लिए असली ठाकुर थे। उनका संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। ऐसे महान विभूति को किसी जाति धर्म के बंधेज में बांधना कतई उचित नहीं है, ऐसे महापुरुषों जाति- धर्म से उपर पूरे राष्ट्र के…

Read More

झुमरीतिलैया, अरुण सूद। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जन्मोत्सव समिति द्वारा मंगलवार को भव्य जन्म जयंती कार्यक्रम आयोजित कर आजादी के महानायक को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। शुरुआत अड्डी बांग्ला दुर्गा मंडप परिसर से हुई, जहां स्कूली बच्चों की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। डीएवी स्कूल, किडजी स्कूल, विक्रमशिला विद्यापीठ, मोहन आधारशिला स्कूल, मौलाना आजाद एकेडमी, शारदंबा स्कूल,चाइल्ड प्रोगेसिव स्कूल के बच्चे देशभक्ति के धुन और कदम कदम बढ़ाए जा के लय पर झूमते नेताजी चौक स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सम्मानित अतिथि,जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी सहित स्कूल के शिक्षकों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की…

Read More

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन का बुधवार दूसरा दिन है। राम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की अभी भारी भीड़ जुटी हुई है। बुधवार को शाम तक लगभग चार लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। मंगलवार को कुल पांच लाख श्रद्धालु दर्शन किए थे। अयोध्या में लगातार दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि आज मंदिर में दर्शन व्यवस्था बेहतर रही। मंदिर सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक राम भक्तों के लिए खुला रहेगा। सिर्फ आरती-भोग के समय दर्शन पर रोक रहेगी।…

Read More

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास में जिले को 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार से अधिक राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास कर सौगात देंगे। इसमें जिसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार के लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है। मुख्यमंत्री साय द्वारा बुरुदवाडा सेमरा में स्थित लगभग 03 करोड़ 50 लाख की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 7 करोड़ 12 लाख की लागत से चित्रकोट और तिरथा में इंद्रधनुष पार्क…

Read More

रांची। रांची के रेंज डीआईजी अनूप बिरथरे सहित झारखंड के 55 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस पर पदक देने की बुधवार को घोषणा की है। दो पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, पांच पुलिसकर्मियों को असाधारण आसूचना कुशलता पदक, दो पुलिसकर्मियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया जायेगा। इनको मिलेगा पदक विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक: इंस्पेक्टर बैंकटेश कुमार और डीएसपी नवीन कुमार लकड़ा। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक: स्पेशल…

Read More

बलरामपुर। जिले में 75 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन ग्राउंड बलरामपुर में आयोजित किया जायेगा। मुख्य समारोह में कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य अतिथि नेताम मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे तथा देश के लिए शहीद हुए परिवारों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति होगी। वहीं शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित योजनाओं का झांकी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी तथा…

Read More

पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमनचैन मुहल्ले के एक घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है। पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया है। घटना के पीछे आपसी लेनदेन का विवाद बताया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विवेक सिंह एवं दीपक सिंह गौतम सिंह के घर आए थे। इसी क्रम में विवेक ने गौतम सिंह को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके…

Read More

वडोदरा। वडोदरा के हरणी लेक नाव दुर्घटना मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के आरोपित गोपाल शाह को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। अभी तक 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 11 आरोपित फरार हैं। वडोदरा के हरणी स्थित मोटनाथ तालाब में 18 जनवरी को 23 स्कूली बालक और 4 शिक्षक बोटिंग (नौका विहार) करने गए थे। इस दौरान बोट पलटने से 12 बालक और 2 शिक्षक समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी। घटना से देश भर में खलबली मच गई। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने…

Read More