- जब एक माह का राशन बांटना ही चुनौतीपूर्ण, तब तीन माह का एकमुश्त वितरण कैसे होगा संभव?
- 1 अप्रैल से देशभर में बड़े बदलाव: टैक्स नियम बदले, टोल-गैस महंगी; छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती
- नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह
- ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान का अंतिम दिन, 93 हथियार, 7.2 किलो सोना, 2.90 करोड़ नकद सहित 25 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- Hazaribagh : रामनवमी जुलूस में विवाद बना जानलेवा, हजारीबाग में युवक की चाकू मारकर हत्या
- नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में बैठकों की अनदेखी पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से की हस्तक्षेप की मांग
- जमशेदपुर में दिनदहाड़े 22 लाख के गहने चोरी, ग्राहक बनकर आया युवक दुकान को लगा गया चूना
- Pakur : महेशपुर में दिखी दुर्लभ ‘कस्तूरी बिल्ली’, रिहायशी इलाके से वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश की जनता से अधिकारों के साथ कर्तव्य का भी निर्वहन करने और मेरा काम देश के नाम करने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं पूरे प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई देता हूं। आज ही के दिन 1950 में भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के उपरांत स्वयं का संविधान लागू किया था। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़े…
रांची। राज्य में ठंड से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी तथा दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया, जबकि उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। वहीं राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 19.0 मझगांव (पश्चिमी सिंहभूम) में दर्ज किया गया। वहीं 22.3 डिग्री सेल्सियस के साथ रांची सबसे गर्म रहा। जबकि 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डालटनगंज सबसे ठंडा रहा। राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की…
वाराणसी। घने कोहरे और सर्द मौसम के बीच काशीपुराधिपति की नगरी में 75वें गणतंत्र दिवस पर पूरे आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीयध्वज तिरंगा फहराया गया। देशभक्ति की बसन्ती बयार तिरंगामय माहौल सर्द मौसम पर भारी पड़ गई। पूरे जनपद में जश्ने आजादी का प्रतीक गणतंत्र दिवस पूरे शानो-शौकत के साथ मनाया जा रहा है। जिले के शहरी और ग्रामीण अंचल में जगह-जगह, गांव-कस्बा,तहसील के साथ शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहों सहित सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालय, भवन, स्कूल, कालेज, काशी पत्रकार संघ, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, उदय प्रताप महाविद्यालय, हरिश्चन्द्र पीजी कालेज, अग्रसेन कन्या पी.जी. कोलज,आर्य महिला…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब तथा कोयला घोटाला मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने दो पूर्व मंत्रियों, पूर्व मुख्य सचिव, दो निलंबित आईएएस, एक रिटायर्ड आईएएस और प्रभावशाली कांग्रेस नेताओं समेत 100 से अधिक लोगों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में एफआईआर दर्ज कराई है। ईडी की ओर से दर्ज केस में शराब घोटाले में 35 नामजद और कोयला घोटाले में 71 नामजद आरोपितों के नाम शामिल हैं। ईडी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में करीब 540 करोड़ रुपये का कोयला तथा शराब घोटाले में 2,161 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है, जो 2019 में सूबे के वरिष्ठ नौकरशाहों, राजनेताओं, उनके…
कोडरमा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में डीसी मेघा भारद्वाज द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, मतदाता सूची से नाम सुधार करने से संबंधित कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीसी द्वारा जिले के सभी प्रखंडों के बीएलओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत में मताधिकार का प्रयोग किया गया और इसे लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया। लोकतांत्रिक…
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन साउथ की ब्यूटी ज्योतिका और आर माधवन ‘शैतान’ लेकर आए हैं। इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। फिल्म की पहली झलक यानी टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को नेटिज़न्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वे इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस इसे वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं। अजय देवगन ‘शैतान’ का एक टीज़र सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा था, वह आपसे पूछेगा… यह एक गेम है, क्या आप खेलेंगे, लेकिन उसे मूर्ख मत…
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राऊत के भाई संदीप राऊत को कोरोना कालखंड में हुए कथित खिचड़ी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए 30 जनवरी को पेश होने के लिए समन भेजा है। ईडी ने यह समन शिवसेना युवा नेता सूरज चव्हाण से पूछताछ के बाद जारी किया है। कोरोनाकाल में मरीजों के लिए बांटी जाने वाली खिचड़ी में 2 करोड़ रुपये का घोटाला किए जाने का आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने लगाया था। इस मामले की ईडी मनी लॉड्रिंग एंगल से जांच कर रही है। ईडी की…
रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई कोर्ट में पासपोर्ट जमा कर दिया है। चारा घोटाले के अलग-अलग मामलों में सजायाफ्ता लालू के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने गुरुवार को कहा कि सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट में लालू यादव का पासपोर्ट जमा हुआ। लालू की ओर से पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने का हवाला देते हुए रिन्यूएल करने के लिए पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की गयी थी। पिछले वर्ष जून महीने में लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया था।…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भड़काऊ भाषण देने के मामले में उमर अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उमर को अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया था। विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान उमर और उसके भाई अब्बास ने प्रशासन के साथ हिसाब-किताब बराबर करने की बात कही थी। उसके बाद उमर के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज किया गया था। ये भी पढ़िए………. https://offbeatnews.in/ayodhya-now-devotees-will-be-able-to-have-darshan-of-ramlala-from-6-am-to-10-pm/
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पिछले दो दिनों में दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़ को दिखते हुए गुरुवार से श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन करने का समय निर्धारित किया है। अब रात 10 बजे तक अनवरत रामलला का दरबार राम भक्तों के लिए खुला रहेगा। श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक दर्शन कराने के लिए सुरक्षा कर्मी रामलला के परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर राम भक्तों को प्रवेश करा रहे हैं। दर्शन…