- जब एक माह का राशन बांटना ही चुनौतीपूर्ण, तब तीन माह का एकमुश्त वितरण कैसे होगा संभव?
- 1 अप्रैल से देशभर में बड़े बदलाव: टैक्स नियम बदले, टोल-गैस महंगी; छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती
- नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह
- ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान का अंतिम दिन, 93 हथियार, 7.2 किलो सोना, 2.90 करोड़ नकद सहित 25 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- Hazaribagh : रामनवमी जुलूस में विवाद बना जानलेवा, हजारीबाग में युवक की चाकू मारकर हत्या
- नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में बैठकों की अनदेखी पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से की हस्तक्षेप की मांग
- जमशेदपुर में दिनदहाड़े 22 लाख के गहने चोरी, ग्राहक बनकर आया युवक दुकान को लगा गया चूना
- Pakur : महेशपुर में दिखी दुर्लभ ‘कस्तूरी बिल्ली’, रिहायशी इलाके से वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। रामानुजगंज के संदीप मिष्ठान भंडार का लौंग लता मिठाई काफी प्रसिद्ध है। यहां के लौंग लता मिठाई की पूरे इलाके में काफी डिमांड रहती है। प्रतिदिन यहां ताजा लौंग लता बनाया जाता है। बड़े चाव से लोग खाना पसंद करते हैं। लौंग होने के कारण मिठाई को लौंग लता के नाम से जाना जाता है। रामानुजगंज के संदीप मिष्ठान का लौंग लता मिठाई क्षेत्र में है प्रसिद्ध रामानुजगंज के आस-पास सहित दूरदराज के क्षेत्रों में भी काफी ज्यादा डिमांड है। यहां का लौंग लता मिठाई लोग बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। दर्जनों प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती…
कोडरमा, अरुण सूद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से लगातार भेजे जा रहे समन के विरोध में शनिवार को झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोडरमा जिले झुमरीतिलैया कला मंदिर से मशाल जुलूस निकाला। इसके माध्यम से झामुमो ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। मशाल जुलूस का नेतृत्व झामुमो के जिला अध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय ने किया। मशाल जुलूस झुमरीतिलैया कला मंदिर से निकल कर ओवर ब्रिज होते हुए झंडा चौक पहुंची। जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि केंद्र की सरकार चुनी हुई हेमंत सरकार को अस्थिर करना चाहती है। इस…
पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जदयू-राजद के बीच जारी खटपट के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज इस्तीफा देने की चर्चा तेज है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार पूर्वांह 11 बजे विधायक दल की बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर लगभग तीन बजे लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ दिल्ली से पटना आ रहे हैं। उनके रात आठ बजे तक यहां रुकने की संभावना है। इस मनमुटाव के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव…
कोडरमा, अरुण सूद। जिला भाजपा की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार फरवरी को धनबाद आगमन को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर शनिवार को हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने पीएम मोदी की कार्यक्रम में धनबाद लोकसभा, गिरिडीह लोकसभा, कोडरमा लोकसभा के हजारों कार्यकर्ताओं को चलने का आह्वान किया। साथ ही संगठन के बारे में गांव चलो अभियान के बारे में जानकारी दी। केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोडरमा लोकसभा से कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेंगे। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक कर कार्यकर्ताओं की सूची जिलाध्यक्ष…
रांची। झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 28 जनवरी और चार फरवरी को होगी। 2025 पदों पर नियुक्ति के लिए इस परीक्षा में लगभग 6.50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन अर्थात 28 जनवरी को आयोजित होनेवाली परीक्षा में लगभग 3.22 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए राज्य के सभी 24 जिलों एवं अनुमंडल मुख्यालयों में 735 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर रांची जिले में 113 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 54,300 अभ्यर्थी परीक्षा लिखेंगे। परीक्षा तीन पालियों में होगी। चार…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक शनिवार शाम रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि वे दिल्ली क्यों गए हैं इस बारे में किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आ रही है, जिससे कयासों का बाजार गर्म हो गया है। ईडी की कार्रवाई से सियासी गलियारे में खलबली मची हुई है। लैंड स्कैम मामले में ईडी ने 10वां समन जारी कर मुख्यमंत्री से कह दिया है कि आप 29 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए समय दें। दूसरी तरफ ईडी की कार्रवाई को केंद्र सरकार की साजिश बताकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दुमका को बंद…
चेन्नई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी संथन इस समय लीवर की बीमारी से जूझते हुए राजीव गांधी के नाम वाले अस्पताल में भर्ती है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या मामले में रिहा किए गए सात दोषियों में से एक, संथन उर्फ सुथेंथिराजा को गंभीर हालत में चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संथन क्रिप्टोजेनिक सिरोसिस से पीड़ित पाया गया है। संथन के इस बीमारी का कोई ऐसा खास कारण नहीं पता चल पाया है। इस समय उसे हेपेटोलॉजी (लिवर से संबंधित समस्या के लिए) आईसीयू में…
रांची। ईडी ने हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी के विशेष न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया। इससे पूर्व ईडी ने 23 जनवरी को इजहार को चार दिन और 17 जनवरी को छह दिन के रिमांड पर लिया था। गत 16 जनवरी को ईडी ने हजारीबाग स्थित उसके आवास एवं फैक्ट्री पर छापा मारा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। 70 करोड़ रुपये के कोल लिंकेज की हेरा फेरी मामले में इजहार अंसारी आरोपित है। ये भी पढ़िए………..…
रांची। अबुआ आवास योजना का लाभ जल्द से जल्द लोगों को मिले इसे लेकर सरकार गंभीर दिख रही है, जहां लाभुकों की सूची तैयार कर ली गई है। वहीं अब स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम आरम्भ किया जा रहा है। अबुआ आवास योजना का शुभारंभ एवं स्वीकृति पत्र वितरण करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जनवरी को गिरिडीह जायेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।इस संबंध में गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही सभी पदाधिकारी…
रांची। जमीन घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर 10वां समन भेजा है। ईडी ने उन्हें 29 से 31 जनवरी तक का समय दिया है। ईडी ने पहले की तरह ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि पूछताछ के लिए या तो आप आइए या हम आएंगे। एजेंसी ने 22 जनवरी को मुख्यमंत्री को समन भेजकर 25 जनवरी तक यह बताने को कहा था कि वह 27-31 जनवरी के बीच पूछताछ का कोई वक्त मुकर्रर कर एजेंसी को बताएं। ऐसे में ईडी ने एक बार फिर पत्र भेज कर मुख्यमंत्री से समय…