Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कोडरमा, अरुण सूद। विकास और रोजगार को बढ़ावा देने वाले अंतरिम बजट पेश हुआ जो कि अत्यंत सराहनीय कदम है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने आभार जताया। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार बराबर महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास करती रही है। एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं और आगे तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्किल इंडिया मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवाओं ट्रेंड एवं 54 लाख लोगों को दुबारा सिखाया जाएगा। तीन हजार नए आईटीआई बनाई गई।…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग खाद्यान्न व्यवसायी संघ, होक्सा और जैन समाज के मीडिया प्रभारी विजय जैन लुहाड़िया ने कहा कि सरकार ने बहुत ही अच्छा बजट पेश किया है। जिसमें विकास को गति दी गई है। कृषि और ग्रामीण महिलाओं एवं उद्योग का ध्यान दिया गया है। मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए काफ़ी फंड उपलब्ध कराया है इससे देश के विकास को गति मिलेगी एवं गरीबों का कल्याण होगा । देश विश्व के पटल पर तीव्र गति से आगे बढ़ेगा तथा विश्व में भारत का सम्मान बढ़ेगा। किसान, गरीब, मजदूर एव महिलाएं के हितार्थ है। जनहित का बजट। ये भी पढ़िए……………

Read More

बलरामपुर। केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए अंतरिम बजट को लेकर बलरामपुर रामानुजगंज जिले के चार्टर्ड अकाउंटेंट सौरभ जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह बजट देश में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं पर्यटन से रोजगार सृजन के लिए राज्यों को कोष दिया जायेगा, लगभग एक करोड़ घरों में सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है।  कर की दरों में बदलाव नहीं किए गए हैं केवल कॉरपोरेट टैक्स की दर को घटाकर 22 परसेंट किया गया है, व्यापारियों के लिए प्रिजमप्टिव टैक्सेशन की लिमिट को 2 करोड़ से बढाकर 3 करोड़ किया गया है एवं…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज में मितानिनों का विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ. इस दौरान रामचंद्रपुर विकासखंड की 600 से ज्यादा मितानिनों को स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया. मितानिनों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 जनवरी से शुरू हुआ था जो 31 जनवरी को समापन हुआ. इस दौरान समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमंत दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन में मितानिनों की अहम भूमिका रहती है. मितानिनों को करीब एक महीने तक बेहतर प्रशिक्षण दिया गया है जिससे वह अपने क्षेत्रों में जाकर वहां लोगों…

Read More

बलरामपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ की प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो चुकी है. शासन के उदासीन रवैए से नाराज होकर आज से प्रदेश भर के वन कर्मी आर-पार की मूड में आ गए हैं. बलरामपुर जिले में सैकड़ों वन कर्मचारी आज हड़ताल पर रहे हड़ताली कर्मचारी आज जिला मुख्यालय बलरामपुर के साथ ही वाड्रफनगर और राजपुर में धरने पर बैठे रहे. इस दौरान कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष पवन रूपौलिहा जिलाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हरिकिशोर राम, सुरेश यादव, प्रदीप कुजूर, अनिल कुजूर, समलु राम, युधिष्ठिर राम, मालती मांझी, पुष्पा कुजूर, सुरेश सरदार सहित अन्य वन कर्मचारी आज हड़ताल…

Read More

रामगढ़। झारखंड पुलिस की वर्दी को बदनाम करने में वर्दीधारियों का हाथ ही शामिल है। रामगढ़ में कुछ वर्दीधारी उस समय कैमरे में कैद कर लिए गए, जब कोयला तस्कर उनके सामने रुपए फेंक रहे थे। उन रुपयों को सिपाहियों द्वारा चुनने का काम किया जा रहा था। यह वीडियो जब वायरल हुआ तो रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। गुरुवार को रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने इस मामले में तत्काल सख्त कदम उठाया और उन्होंने पुलिस अवर निरीक्षक समेत चार लोगों को निलंबित कर दिया है। इनमें पुलिस अवर निरीक्षक जगनारायण राम, आरक्षी ओम प्रकाश महतो, मंटू…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जिले में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीसी मेघा भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह द्वारा संयुक्त आदेश जारी करते करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीसी मेघा भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत नियमित रूप से भ्रमण करते रहेंगे। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में पेश किया। ईडी ने दस दिन का रिमांड मांगा। दोनों ओर से बहस होने के बाद अदालत ने हेमन्त सोरेन को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत रिमांड पर फैसला शुक्रवार को सुनाएगा। हेमंत को बड़गाईं अंचल की 8.45 एकड़ जमीन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पैरवी की। राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि हेमंत निर्दोष हैं। ईडी की…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को देश में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के ‘मंत्र’ तथा ‘सबका प्रयास’ दृष्टिकोण के साथ संसद में अंतरिम केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया। निर्मला सीतारमण के छठे और मौजूदा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:- वित्त वर्ष 2024-25 का बजट अनुमान -अंतरिम केंद्रीय बजट 2024-25 में उधार के अलावा कुल प्राप्तियां और कुल व्यय क्रमशः 30.80 लाख करोड़ रुपये और 47.66 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। -इसमें कर प्राप्तियां 26.02 लाख करोड़ रुपये अनुमानित हैं। राज्यों को पूंजीगत…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि उद्यमिता, जीवनयापन में आसानी और उनके लिए सम्मान के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण ने इन दस वर्षों में गति पकड़ी है। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों को तीस करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिये गये हैं। दस वर्षों में उच्च शिक्षा में महिला नामांकन में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथेमैटिक्स (स्टेम) पाठ्यक्रमों में लड़कियों और महिलाओं का नामांकन 43 प्रतिशत है – जो दुनिया में सबसे अधिक है। ये सभी उपाय कार्यबल में महिलाओं की…

Read More